🚨 कौशांबी में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल!
📍 कौशांबी।
थाना कौशांबी क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होती दिखाई दे रही है। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है।
वहीं, एक पक्ष के गणेश कुमार पुत्र राम मनोहर निवासी नेकरहा ने थाना कौशांबी में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि पहले से घात लगाए लोगों ने उनके साथ मारपीट की।
हालांकि, दूसरे पक्ष की ओर से अभी तक कोई शिकायत सामने नहीं आई है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?
फिलहाल मामले में पुलिस की कार्रवाई और जांच को लेकर स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।
दूसरे पक्ष का पक्ष भी सामने आने पर खबर के माध्यम से आप तक पहुंचाया जाएगा।
📢 आपकी नजर में वायरल वीडियो पर पुलिस को क्या कार्रवाई करनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
📰 �
Manjhanpur, Kaushambi | Oct 2, 2026