कौशांबी में जेन अल्फा का हल्लाबोल! शिवाजी इंटर कॉलेज के खिलाफ 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने किया चक्का जाम, सुनिए जुबानी
📍 नेवादा, कौशांबी। विद्यालय की बदहाल व्यवस्थाओं और शिक्षकों की कार्यशैली से नाराज शिवाजी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं का गुस्सा गुरुवार को सड़कों पर फूट पड़ा। 200 से अधिक विद्यार्थियों ने पहले नेवादा ब्लॉक पहुंचकर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा, फिर संतुष्ट न होने पर विद्यालय गेट के बाहर चक्का जाम कर दिया।
🔥 करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन में छात्र-छात्राओं ने कुल 29 मांगें उठाईं। इनमें जर्जर विद्यालय भवन, टूटी सीटें, बंद पंखे, गंदे शौचालय, दूषित पेयजल, साफ-सफाई का अभाव, शिक्षकों के समय से न पहुंचने, अधिक फीस वसूली और खराब उपकरणों का भुगतान छात्रों से कराने जैसी समस्याएं शामिल रहीं।
🚔 हंगामे की सूचना पर चरवा, पिपरी और सरायअकिल थाने की पुलिस पहुंची। चायल एसडीएम, सीओ चायल और जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) समेत तमाम अधिकारियों ने मौके प�