दरभंगा: दरभंगा के मिथिला विश्वविद्यालय मुख्यालय पर कुलपति ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर फहराया तिरंगा
दरभंगा के मिथिला विश्वविद्यालय मुख्यालय पर 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉक्टर संजय कुमार चौधरी के द्वारा तिरंगा झंडा फहराया गया। उन्होंने यह तिरंगा झंडा शनिवार की सुबह 9:30 बजे फहराया। इस मौके पर विश्वविद्यालय की कुलसचिव सहित कई अधिकारी पदाधिकारी गण मौजूद थे। वहीं कुलपति ने विश्वविद्यालय के विकास को लेकर चर्चाएं की।