Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
4 अगस्त से गिरगांव महादेव (ग्वालियर) में शिव महापुराण कथा प्रारंभ होने... - Madhya Pradesh News
mirchibaba2012
No video available
57
4 अगस्त से गिरगांव महादेव (ग्वालियर) में शिव महापुराण कथा प्रारंभ होने जा रही है। जिसमे अलग-अलग प्रदेशों से महामंडलेश्वर, मंडलेश्वर, महंत, श्रीमहंत सभी वरिष्ठ महापुरुष पधारेंगे।
170.3k views |
Madhya Pradesh, India
| Aug 1, 2022
MORE NEWS
होटल में पुलिस की रेड, 4 युवतियां और 1 युवक हिरासत में; कुछ युवक कूदकर भागे...
Gwalior Gird, Gwalior | Aug 18, 2026
कार सवार महिला ने दिखाई ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी कर रहे ए एस आई को दबंगयाईं, बाद में आई अकल ठिकाने.. #newsimpact #gwaliornews #gwaliorpolice #traficpolice #yatayat
Gwalior Gird, Gwalior | Aug 18, 2026
ग्वालियर–चंबल के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी 🚆 अब ग्वालियर–कैलारस MEMU ट्रेनें 19 अगस्त 2026 से बीरपुर तक सीधे चलेंगी। यानी कैलारस के आगे सेमई, पिपलवाली चौकी, सबलगढ़, रामपहाड़ी, विजयपुर रोड, कैमारकलां और बीरपुर के यात्रियों को ग्वालियर तक सीधी रेल सुविधा मिलेगी। सुबह, दोपहर और शाम—ग्वालियर से बीरपुर के लिए तीन नियमित MEMU सेवाएं, जबकि बीरपुर से ग्वालियर के लिए भी तीन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। यात्रा से पहले ट्रेन की वास्तविक स्थिति 139/NTES पर जरूर जांच लें। The Xpose Express हम दिखाते हैं वो जो सब छुपाते हैं। हम हैं The Xpose Express. #Gwalior #Birpur #Sabalgarh #Kailaras #Morena GwaliorNews MorenaNews SabalgarhNews KailarasNews BirpurNews GwaliorChambal ChambalNews RailwayNews MEMU IndianRailways RailNews MadhyaPradeshNews HelloMorena HelloSabalgarh TheXposeExpress Instagram: https://www.instagram.com/the.xposeexpress YouTube: https://www.youtube.com/@thexposeexpress Facebook: https://facebook.com/thexposeexpress
Gwalior Gird, Gwalior | Aug 18, 2026
किसानों के कल्याण के लिए कृषि, पशुपालन और उद्यानिकी को बढ़ावा दे रही सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने गुना में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को वर्चुअली संबोधित किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि कृषक कल्याण वर्ष में प्रदेश सरकार किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कृषि के साथ पशुपालन और उद्यानिकी को भी बढ़ावा दे रही है। प्रदेश के किसान कृषि कार्य के साथ पशुपालन से भी आय अर्जित कर रहे हैं। गुना जिले की धनिया और गुलाब उत्पादन के क्षेत्र में विशेष पहचान है। किसानों को उद्यानिकी से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। गुना जिले के कुंभराज धनिया को शीघ्र ही जीआई टैग प्राप्त होगा। प्रदेश में उद्यानिकी का रकबा 20 प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास से गुना कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पशुपालन के क्षेत्र में भी प्रदेश के किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। बदलते दौर के अनुरूप पशु नस्ल सुधार जैसे कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को 12 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है। किसानों को दिन में विद्युत आपूर्ति का लाभ मिल रहा है, जिससे कृषि कार्य को और आसान बनाने में मदद मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवाओं को भी कृषि, पशुपालन और उद्यानिकी गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। उन्नत गोपालन और डेयरी विकास के कार्यों से युवा बड़ी संख्या में जुड़ रहे हैं। उन्होंने किसानों से सामाजिक कुरीतियों को त्यागने, विवाह एवं अन्य प्रसंगों पर अनावश्यक खर्च कम करने, कृषि भूमि नहीं बेचने और बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनप्रतिनिधियों एवं किसानों से चर्चा भी की। विधायक चाचौड़ा श्रीमती प्रियंका पेंची ने कहा कि आज का दिन बहुत अच्छा है। शासन की योजनाओं का लाभ एक-एक व्यक्ति तक पहुंच रहा है। भारत सरकार और राज्य सरकार लगातार ऐसी योजनाएं संचालित कर रही हैं, जिनसे लोगों का जीवन सरल हो रहा है और योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचाया जा रहा है। गुना विधायक श्री पन्नालाल शाक्य ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती के लिए किसानों को प्रेरित किया जाना अच्छी बात है, लेकिन इसके लिए विदेशी नहीं, बल्कि स्वदेशी फॉर्मूला अपनाया जाना चाहिए। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि जिस धरती से अन्न प्राप्त होता है, उसके प्रति सम्मान का भाव होना चाहिए। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल, सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन बलराम कृषि महोत्सव के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कृषि से संबंधित गतिविधियों की जानकारी देने के लिए प्रदर्शनी लगाई गई। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा अधिकारियों से विभागीय योजनाओं की जानकारी ली। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां कार्यक्रम के प्रारंभ में कलाकारों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने किसानों को कृषि की उन्नत तकनीकों, प्राकृतिक खेती एवं अन्य कृषि उपयोगी विषयों की महत्वपूर्ण जानकारी दी। मेधावी विद्यार्थियों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों का सम्मान कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। साथ ही कृषि एवं संबंधित गतिविधियों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले किसानों को भी सम्मानित किया गया। समन्वित कृषि प्रणाली के क्षेत्र में विशेष कार्य के लिए ग्राम पगारा के कृषक श्री प्रीतम पिता श्री प्रेमनारायण लोधा, गुलाब की उन्नत खेती एवं प्राकृतिक खेती के लिए ग्राम खटकिया के कृषक श्री बृजमोहन केवट, प्राकृतिक खेती, बीआरसी सेंटर एवं सब्जियों की उन्नत खेती के लिए ग्राम सोरामपुरा के कृषक श्री उधम सिंह पिता श्री बालमुकुंद, प्राकृतिक खेती, बीआरसी सेंटर, सब्जियों की उन्नत खेती, मसाले एवं औषधीय फसलों की उन्नत खेती के लिए ग्राम सिंगारपुर के कृषक श्री मोहन सिलावट पिता श्री मौधो सिंह को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार शरबती गेहूं उत्पादन एवं जैविक खेती के लिए ग्राम अंबारामचक के कृषक श्री नाथूराम पिता श्री हरिसिंह लोधा, थाईपिंग अमरूद एवं जैविक सब्जी उत्पादन नर्सरी के लिए ग्राम करीली की कृषक श्रीमती शांता पटेलिया पिता श्री कमलेश, जैविक खेती, ग्रीष्मकालीन मूंगफली, तरबूज एवं चिया सीड्स की खेती के लिए ग्राम पुरापोषर की कृषक श्रीमती शिवानी लोधा पिता श्री रिंकू, डेयरी फार्मिंग, बीआरसी सेंटर, कृषि सखी एवं प्राकृतिक खेती के लिए ग्राम धनोरिया के कृषक श्री अवधेश पिता श्री सीताराम धाकड़ को सम्मानित किया गया। सब्जी उत्पादन, बीआरसी सेंटर, प्राकृतिक खेती एवं मसाला उत्पादन के लिए ग्राम गोलाखेड़ी की कृषक श्रीमती सरोज पिता श्री रामभरोसा, जैविक खेती, बीआरसी सेंटर एवं सब्जी उत्पादन के लिए ग्राम रुसल्लात की कृषक श्रीमती पुष्पलताबाई पिता श्री सुखबीर, चिया सीड्स, प्राकृतिक खेती एवं कृषि सखी के लिए ग्राम पगारा के कृषक श्री किरण पिता स्व. श्री मौसम, ड्रोन कृषक सखी, प्राकृतिक खेती एवं वर्मी कंपोस्ट उत्पादन के लिए ग्राम बनेह के कृषक श्री विष्णु पिता श्री रामचरण धाकड़ को भी सम्मानित किया गया। प्राकृतिक खेती, लहसुन एवं प्याज की उन्नत खेती तथा पॉलीहाउस में गुलाब की उन्नत खेती के लिए ग्राम चिड़रउ के कृषक श्रीमान सिंह पिता श्री रामा पटेलिया, रेशम उत्पादन, चिया सीड्स एवं सब्जी उत्पादन के लिए ग्राम खामखेड़ा के कृषक श्री राजीव रघुवंशी पिता श्री अनंत सिंह, हाईटेक खेती, जैविक खेती एवं खाद्य प्रसंस्करण इकाई के लिए ग्राम हनुमतखेड़ा के कृषक श्री राम सिंह पिता श्री दीता पटेलिया तथा कपास की खेती, रेशम उत्पादन, मल्चिंग पर सब्जी उत्पादन एवं ड्रिप इरीगेशन के उपयोग के लिए कृषकों को सम्मानित किया गया। #gwalior PRO Gwalior CM Madhya Pradesh
Gwalior, Madhya Pradesh | Aug 18, 2026
मध्यप्रदेश को मिल रही हैं महत्वपूर्ण रेल सौगातें - मुख्यमंत्री डॉ. यादव कैलारस-सबलगढ़-वीरपुर रेलखंड का उद्घाटन, मेमू ट्रेन का वीरपुर तक विस्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव हुए वर्चुअली शामिल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि रेलवे और ग्वालियर का गहरा संबंध है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे ने अभूतपूर्व प्रगति की है। देश को वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों की सौगात मिली है। भारत में अब हाइड्रोजन से भी रेलगाड़ी दौड़ने लगी है। भविष्य में बुलेट ट्रेन चलाने की भी योजना है। मध्यप्रदेश को हर दिन रेलवे और अन्य योजनाओं की सौगात केंद्र की ओर से मिल रही है। लगभग 18 हजार करोड़ लागत की इंदौर-मनमाड रेल लाइन परियोजना प्रदेश के लिए बड़ी सौगात है। यह रूट गुना और मालवा के रास्ते मुंबई तक रेलवे का नया मार्ग बनेगा। मालवा और चंबल क्षेत्र के औद्योगिक गलियारे को भी इस लाइन से लाभ मिलेगा। डिफेंस कॉरिडोर और टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन को भी नई रेल लाइन से फायदा पहुंचेगा। मध्यप्रदेश में एक लाख करोड़ से अधिक की रेल परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्रियों ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कैलारस-सबलगढ़-बीरपुर रेलखंड का उद्घाटन और ग्वालियर-कैलारस मेमू ट्रेन के बीरपुर स्टेशन तक विस्तार का झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। मु्ख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसी भी औद्योगिक क्षेत्र का विकास के लिये कनेक्टिविटी बेहतर होनी चाहिए। ग्वालियर अंचल बैट्री स्टोरेज परियोजना, फुटवियर क्लस्टर, हाइड्रोजन निर्माण इकाई के माध्यम से युवाओं के लिए रोजगार की सुविधा बढ़ाएगा। देश में आवागमन के लिए अभी तक सबसे सुलभ और सबसे सस्ता परिवहन भारतीय रेलवे ही है। ग्वालियर अंचल में आज रेलखंड के विस्तार से बड़ी सौगात प्रदेश की जनता को मिली है। भारत में वर्ष 2014 तक रेलवे का विद्युतीकरण सिर्फ 30 प्रतिशत था। प्रधानमंत्री श्री मोदी के कार्यकाल के एक दशक में ही रेलवे का 70 फ़ीसदी विद्युतीकरण हो जाना चमत्कारिक है। देश में किसी ने एक साथ तीन और चार रेल लाइन की कल्पना नहीं की थी, जिसे आज हम मध्यप्रदेश में चल रही साथ सात परियोजनाओं में पूरा होते देख रहे हैं। सिंहस्थ : 2028 की तैयारी में केंद्र सरकार और रेलवे की तरफ से मध्यप्रदेश सरकार को पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है। केंद्रीय रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सबके साथ और सबके विश्वास से ही आज 56 किलोमीटर लंबे कैलारस-सबलगढ़-वीरपुर रेलखंड का शुभारंभ हुआ है। इस रेलवे लाइन से ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के सैंकड़ों गांवों के रहवासियों को लाभ मिलेगा। भविष्य में लाइन का विस्तार श्योपुरकला से कोटा तक किया जाएगा। इससे एजुकेशन हब के रूप में विकसित हो चुके कोटा तक आने-जाने की सुविधा बढ़ेगी। साथ ही जयपुर तक औद्योगिक कॉरिडोर को भी गति मिलेगी। यह परियोजना हमारी प्राथमिकता में है। इसे वर्ष 2011 में मंजूरी मिल चुकी थी, वर्ष 2016 में कार्य शुरू होने के बाद अब तक 117 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन पर गाड़ियां संचालित हो रही हैं। अभी वीरपुर से सिरौली रोड तक 37 किलोमीटर रेलखंड और सिरौली रोड से श्योपुरकला तक 33 किलोमीटर तक के रेलखंड का 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। कुछ महीनों में ग्वालियर से श्योपुरकला तक रेलगाड़ी का संचालन शुरू हो जाएगा। इस रूट पर ग्वालियर से बिरला नगर, बामौरगांव, अंबिकेश्वर, सुमावली, भटपुरा, कैलारस, पीपलवाली चौकी, संबलगढ़, वीरपुर स्टेशन शामिल हैं। रेल मंत्री श्री वैष्णव ने कहा कि पूर्व में मध्यप्रदेश में रेलवे के विकास का बजट मात्र 632 करोड़ रुपए होता था। अब प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 15 हजार 188 करोड़ रुपए का बजट मध्यप्रदेश को दिया गया है। मध्यप्रदेश के लिए रेलवे का बजट 24 गुना तक बढ़ाया गया है। आज मध्यप्रदेश में कुल 1 लाख 55 हजार करोड़ रुपए का निवेश रेलवे में है। प्रदेश में 80 स्टेशनों का नव निर्माण हो रहा है। पांच वंदेभारत गाड़ियों की सौगात भी दी गई है। रेलवे की 7 अमृत भारत एक्सप्रेस भी मध्यप्रदेश को गति दे रही हैं। इंदौर-मनमाड रेलवे लाइन एक क्रांतिकारी कदम है। भुसावल से खंडवा तक तीसरी और चौथी लाइन, प्रयागराज से मानिकपुर की तीसरी लाइन, रतलाम से नागदा की तीसरी और चौथी लाइन, इटारसी से नागपुर की चौथी लाइन, इटारसी से भोपाल और बीना की चौथी लाइन, बड़ौदा से रतलाम की तीसरी और चौथी लाइन, गोंदिया से जबलपुर के लिए दोहरीकरण, नागदा से मथुरा की तीसरी और चौथी लाइन शामिल हैं। वर्ष 2014 के बाद रेलवे ने साढ़े 5 लाख युवाओं को रोजगार दिया रेलमंत्री श्री वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के कार्यकाल में भारतीय रेलवे ने अब तक 5 लाख 54 हजार युवाओं को रोजगार दिया है। अभी रेलवे में जो स्टॉफ काम कर रहा है, उसमें से करीब आधे वर्ष 2014 के बाद सेवा में आए हैं। वर्ष 2024 में रेलवे ने बड़ा बदलाव करते हुए प्रत्येक वर्ष के लिए लेवल 1 से लेकर लेवल 10 तक भर्ती का कैलेंडर तैयार किया है। पिछले 12 से 14 महीने में करीब 3 करोड़ युवाओं ने रेलवे की अलग-अलग भर्ती परीक्षा दी है। इन परीक्षाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न करवाया गया है। अभी जो परीक्षाएं चल रही हैं, उनसे रेलवे में लगभग 1 लाख 40 हजार भर्तियां की जाएंगी। रेलवे के विद्युतिकरण से देशवासियों का पेट्रोल-डीजल खर्च बच रहा है। आज 704 करोड़ रेलयात्री रेलवे में सफर कर रहे हैं। व्यापक विद्युतिकरण से पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता कम हुई है। केंद्रीय दूरसंचार एवं पूर्वोत्तर विकास कार्य मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में विकास का नया सूर्योदय हो रहा है। आधुनिक युग में गुजरात के भरूच से लेकर अरुणाचल के तवांग तक रेलवे की सुविधाओं का लाभ देश की जनता को मिल रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में ग्वालियर-कैलारस ट्रेन के वीरपुर स्टेशन तक विस्तार का शुभारंभ हुआ है। अक्टूबर 2024 में ग्वालियर से कैलारस तक रेलवे लाइन की शुरुआत की गई थी। इसी वर्ष दिसंबर माह तक यह लाइन श्योपुर तक पहुंचेगी। रेलवे से शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और हर प्रकार की सुविधा मिलती है। इस रेलवे लाइन पर 15 से 20 लाख लोग सफर करते हैं। भविष्य में इससे लाभान्वित यात्रियों की संख्या और बढ़ेगी। केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले भाइयों और बहनों को यह बड़ी सौगात मिली है। महाराज जयाजी राव सिंधिया ने आज से 150 साल पहले ग्वालियर से आगरा के बीच रेलवे के विकास के लिए 75 लाख रुपए की राशि दिलवाई थी। स्व. श्री माधव महाराज-प्रथम ने ग्वालियर लाइट रेलवे लाइन की शुरुआत की थी। गुना-इटावा रेलवे लाइन की सौगात दी गई। केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि वर्ष 2012 से नैरोगेज लाइन का ब्रॉडगेज में बदलाव शुरू हुआ। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में रेलवे और हवाई सेवा का विस्तार हो रहा है। रेलवे कोच निर्माण में भारत विश्व के लिए निर्यातक बन रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्वालियर-चंबल संभाग को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। ग्वालियर से आगरा तक सुपर एक्सप्रेस-वे की स्वीकृति मिल चुकी है। ग्वालियर में टेलीकॉम मैन्यूफेक्चरिंग जोन (टीएमजेड) का जल्द ही भूमि-पूजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव पूरी लगन से साथ प्रदेश के विकास में लगे हैं। विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि रेलवे की नई सौगात मिलने से ग्वालियर से श्योपुर तक आबादी लाभान्वित होगी। यह केवल यात्रियों के लिए रेल लाइन का विस्तार ही नहीं, बल्कि इससे व्यापार व्यवसाय के साधन भी बढ़ेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने रेलवे को नई गति प्रदान की। देश के उपेक्षित क्षेत्रों तक रेलवे की नई योजनाएं तैयार की गईं। भारत में अब रेल के आधुनिक कोच तैयार किए जा रहे हैं। रेलवे स्टेशनों के विकास से लेकर वंदेभारत ट्रेन ने दुनिया को चमत्कृत कर दिया है। कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। #Gwalior PRO Gwalior CM Madhya Pradesh
Gwalior, Madhya Pradesh | Aug 18, 2026