नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के कार्यक्रम की घोषणा—
309 नगरीय निकायों में दो चरणों में होंगे चुनाव
जयपुर, 19 अगस्त। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजेश्वर सिंह ने बताया कि प्रदेश में 'एक राज्य, एक चुनाव' के तहत नगरीय निकायों के आम चुनाव-2026 का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। प्रदेश के 309 नगरीय निकायों, जिनमें 10 नगर निगम, 47 नगर परिषद एवं 252 नगरपालिकाएं शामिल हैं, में चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे।
राज्य निर्वाचन आयुक्त बुधवार को शासन सचिवालय स्थित राज्य निर्वाचन आयोग के सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा 309 नगरीय निकायों के आम चुनाव कराने के लिए चरणवार चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। आयोग ने चुनाव प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं।
आम चुनाव कार्यक्रम—
श्री सिंह ने बताया कि सदस्य पदों के लिए लोक सूचना 27