Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
image
image
image
image
image
image

कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास, धरावरा में उत्साहपूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस; अतिथियों ने किया पौधारोपण एवं छात्राओं के साथ किया सहभोज --- स्वतंत्रता पर्व पर नन्हीं बालिका की कला ने खींचा सबका ध्यान, कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना को भेंट की आकर्षक पेंटिंग ---- राज्य शासन के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 15 अगस्त 2026 को जिले में पीएम पोषण कार्यक्रम (मध्यान्ह भोजन) को एक उत्सव के रूप में मनाया गया। इसी क्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास, धरावरा में एक विशेष और भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। *पारंपरिक स्वागत एवं लोकनृत्य की प्रस्तुतियां* छात्रावास पहुँचने पर बालिकाओं ने हर्षोल्लास के साथ पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। इस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर छात्रावास परिसर में कलाकारों द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में आकर्षक लोकनृत्य की प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने समां बांध दिया। *पौधारोपण और सहभोज का अनूठा आयोजन* कार्यक्रम में विधायक धार श्रीमती नीना वर्मा, कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना, पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा, वनमण्डलाधिकारी श्री विजयानंथम टी आर एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक चौधरी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। गरिमामयी उपस्थिति के बीच अतिथियों ने सर्वप्रथम छात्रावास परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली का संदेश दिया। इसके पश्चात उन्होंने पीएम पोषण कार्यक्रम (मध्यान्ह भोजन) के अंतर्गत छात्रावास की नन्ही छात्राओं के साथ नीचे बैठकर आत्मीयता के साथ सहभोज किया। *नन्हीं बालिका की कला ने खींचा सबका ध्यान, कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना को भेंट की आकर्षक पेंटिंग* अपने बीच जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों को एक साथ पाकर छात्रावास की छात्राओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय समारोह के दौरान देशभक्ति का एक अनूठा और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। कार्यक्रम में एक प्रतिभावान स्कूली बालिका ने जिला कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना को अपने हाथों से बनाई गई एक विशेष पेंटिंग आदरपूर्वक भेंट की। इस कलाकृति में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्रों के साथ आन-बान-शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को बेहद खूबसूरती से उकेरा गया है। पेंटिंग के माध्यम से अमर शहीदों के बलिदान और स्वतंत्रता दिवस के महत्व को सजीव किया गया है। कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने बालिका की इस सुंदर कलाकृति और उसके भीतर छिपी देशभक्ति की भावना की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने बालिका को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और कला के प्रति उसके समर्पण को प्रेरणास्पद बताया। Jansampark Madhya Pradesh

11 views | Dhar, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026

MORE NEWS

कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास, धरावरा में उत्साहपूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस; अतिथियों ने किया पौधारोपण एवं छात्राओं के साथ किया सहभोज --- स्वतंत्रता पर्व पर नन्हीं बालिका की कला ने खींचा सबका ध्यान, कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना को भेंट की आकर्षक पेंटिंग ---- राज्य शासन के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 15 अगस्त 2026 को जिले में पीएम पोषण कार्यक्रम (मध्यान्ह भोजन) को एक उत्सव के रूप में मनाया गया। इसी क्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास, धरावरा में एक विशेष और भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। *पारंपरिक स्वागत एवं लोकनृत्य की प्रस्तुतियां* छात्रावास पहुँचने पर बालिकाओं ने हर्षोल्लास के साथ पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। इस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर छात्रावास परिसर में कलाकारों द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में आकर्षक लोकनृत्य की प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने समां बांध दिया। *पौधारोपण और सहभोज का अनूठा आयोजन* कार्यक्रम में विधायक धार श्रीमती नीना वर्मा, कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना, पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा, वनमण्डलाधिकारी श्री विजयानंथम टी आर एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक चौधरी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। गरिमामयी उपस्थिति के बीच अतिथियों ने सर्वप्रथम छात्रावास परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली का संदेश दिया। इसके पश्चात उन्होंने पीएम पोषण कार्यक्रम (मध्यान्ह भोजन) के अंतर्गत छात्रावास की नन्ही छात्राओं के साथ नीचे बैठकर आत्मीयता के साथ सहभोज किया। *नन्हीं बालिका की कला ने खींचा सबका ध्यान, कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना को भेंट की आकर्षक पेंटिंग* अपने बीच जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों को एक साथ पाकर छात्रावास की छात्राओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय समारोह के दौरान देशभक्ति का एक अनूठा और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। कार्यक्रम में एक प्रतिभावान स्कूली बालिका ने जिला कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना को अपने हाथों से बनाई गई एक विशेष पेंटिंग आदरपूर्वक भेंट की। इस कलाकृति में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्रों के साथ आन-बान-शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को बेहद खूबसूरती से उकेरा गया है। पेंटिंग के माध्यम से अमर शहीदों के बलिदान और स्वतंत्रता दिवस के महत्व को सजीव किया गया है। कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने बालिका की इस सुंदर कलाकृति और उसके भीतर छिपी देशभक्ति की भावना की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने बालिका को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और कला के प्रति उसके समर्पण को प्रेरणास्पद बताया। Jansampark Madhya Pradesh - Dhar News