हनुमानगढ़: निकाय चुनाव को लेकर रिंग ग्रुप राजस्थान ने कसी कमर, आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने वाले प्रत्याशी को दिया समर्थन
रिंग ग्रुप राजस्थान की बैठक गुरुवार को हनुमानगढ़ जंक्शन में आयोजित हुई। बैठक में आगामी निकाय चुनावों को लेकर संगठन की रणनीति पर चर्चा की गई तथा सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही शहर के विभिन्न वार्डों में आमजन की प्रमुख समस्याओं की सूची तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई।