ओरछा रोड थाना क्षेत्र के गोराताल के रहने वाले राजकुमार अहिरवार आज 15 अगस्त दोपहर 12:00 बजे के करीब चलती बाइक से खरगा के पास गिर गए और गंभीर रूप से घायल हुए,घायल को परिजन एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां का उपचार जारी है। वहीं घायल की हालत गंभीर बताई गई है।