आज दिनांक 17 अगस्त 2026 को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा की अध्यक्षता में अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में 'सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं को लेकर अपनी बात जिला पदाधिकारी के समक्ष रखी। आज के इस कार्यक्रम में आम जनता से कुल 16 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें ज्यादातर मामले जमीन से संबंधित थे, जैसे जमीन मापी कराने, दाखिल खारिज करवाने, मां सावित्री हॉस्पिटल का सील खुलवाने, जमीन अतिक्रमण से मुक्ति दिलाने, अवैध कागजात बनाकर जमीन हड़पने, वृद्धापेंशन चालू करवाने, नली गली निर्माण पर रोक लगाने, सियानी पंचायत में ठाकुरवाड़ी का जमीन अतिक्रमण करने, परिवहन विभाग द्वारा चालान काटने, कस्तूरबा विद्यालय में नामांकन करवाने, बिजली आपूर्ति हेतु पोल तार लगाने, पेयजल की आपूर्ति कराने, कराने आदि जैसे मामले प्राप्त हुआ।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura CMO Bihar