पाई-पाई जोड़कर पत्नी को पढ़ाया, नौकरी लगी तो पति के साथ रहने से किया इनकार
छतरपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला सामने आया है,जिसमें पंकज का आरोप हैं की आज उसकी पत्नी और उसके भाई ने उसके साथ मारपीट की है ,जिससे वह घायल हुए है और जिला अस्पताल में इलाज जारी है,32 वर्षीय पंकज अहिरवार बताते है कि वह पंजाब नेशनल बैंक के पास किराए के मकान में रहते हैं। पंकज की शादी वर्ष 2018 में हुई थी। दंपती के दो बेटियां मिसिता और विधि तथा एक बेटा शिवांश है।पंकज ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद की मुख्य वजह पत्नी की नौकरी को लेकर सामने आई है। पंकज महोबा में कपड़ों का शोरूम संचालित करते थे। पति का आरोप है कि उन्होंने शोरूम से होने वाली कमाई की पाई-पाई जोड़कर पत्नी की पढ़ाई कराई। करीब दो वर्ष पहले पत्नी की वर्ग-1 शिक्षक के पद पर नौकरी लग गई।नौकरी लगने के बाद पंकज ने महोबा का शोरूम बंद कर बच्चों की देखरेख पर ध्यान देना शुरू कर दिया। अब पति का आरोप है कि पत्नी नौकरी लगने के बाद उनके साथ रहना नहीं चाहतीं, जिसके चलते दोनों के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई है।पति का कहना है कि जिस पत्नी की पढ़ाई के लिए उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई लगा दी, नौकरी लगने के बाद वही पत्नी अब उनके साथ रहने से इनकार कर रही हैं। फिलहाल मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर