*विहिप जिला हरैया की कार्ययोजना बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, नवनियुक्त 10 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी*
*जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 26 अगस्त 2026*
हरैया। विश्व हिंदू परिषद जिला हरैया की कार्ययोजना बैठक मंगलवार को आर्या वाटिका मैरिज हाल में आयोजित की गई। बैठक दो सत्रों में हुई, जिसमें आगामी कार्यक्रमों, कार्यकर्ता विस्तार और संगठन को और मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद गोरक्ष प्रांत के प्रांत मंत्री नागेंद्र जी भाई साहब रहे। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों एवं कार्यकर्ताओं के कार्यक्षेत्र की दृष्टि से संगठन की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले एवं प्रखंड स्तर पर संगठन की कार्य समितियों को पूर्ण करने के साथ कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका देने की आवश्यकता है। बैठक में जिला कार्यसमिति को पूर्ण करना, प्रखंडों की कार्यसमितियों का गठन, स्थापना दिवस कार्यक्रम, हितचिंतक अभियान, श्रद्धेय अशोक सिंघल जी की जन्मशताब्दी वर्ष के कार्यक्रम तथा 650वीं संत रविदास जयंती सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। प्रखंड स्तर के कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों के लिए कार्ययोजना भी दी गई।
इस अवसर पर प्रांत पालिका मातृ शक्ति संयोजिका कविता दीदी जी, प्रांत संपर्क प्रमुख दिनेश मिश्रा जी मंदिर-अर्चक पुरोहित प्रांत संपर्क प्रमुख, सदस्य महेंद्र पांडे जी एवं विभाग मंत्री विवेक सिंह जी का सानिध्य प्राप्त हुआ।
जिला अध्यक्ष डॉ. हरि मूर्ति सिंह ‘मनोज’ ने बैठक के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारियां संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा के साथ समाज के बीच कार्य करने का अवसर प्रदान करेंगी।
*नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी -*
भूपेंद्र सिंह — जिला विशेष संपर्क प्रमुख
अवनीश कुमार मिश्रा — जिला सह संपर्क प्रमुख
सुनील विश्वकर्मा — नगर एवं प्रखंड अध्यक्ष, कप्तानगंज
राम सजन — प्रखंड उपाध्यक्ष, कप्तानगंज
विशाल गुप्ता — प्रखंड बजरंग दल संयोजक, कप्तानगंज
विजय सोनी — प्रखंड सहसंयोजक बजरंग दल, कप्तानगंज
हरिओम उपाध्याय — प्रखंड उपाध्यक्ष, कप्तानगंज
दुर्गेश पांडेय — प्रखंड मंत्री, कप्तानगंज
गौरी शंकर तिवारी — खंड अध्यक्ष, कप्तानगंज
राम मूरत निषाद — खंड मंत्री, कप्तानगंज
नवनियुक्त पदाधिकारियों को विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री प्रवीण सिंह ने शुभकामनाएं दीं। जिला अध्यक्ष डॉ. हरि मूर्ति सिंह ‘मनोज’ ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन एवं समाज के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।
बैठक में आचार्य पद्धति जिला सहसंयोजक बजरंग दल दीपक शर्मा जी ने कार्यक्रम का संचालन किया। जिला कार्यकारिणी से जिला उपाध्यक्ष भारती शुक्ला, बजरंग दल जिला संयोजक विमलेश कुमार ओझा, जिला उपाध्यक्ष सर्वेश श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ वर्मा, जिला सहमंत्री सर्वेश कुमार कसौधन, जिला सहमंत्री चंद्रमणि चौधरी, धर्म प्रसार प्रमुख अनिल कुमार मिश्रा तथा जिला समरसता प्रमुख अजय कनौजिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।
*संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*
Basti, Basti | Aug 26, 2026