Public App Logo
प्रेस नोट दतिया पुलिस *आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यालय में जनसुनवाई की गई* पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल द्वारा आमजन की शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं विधिसंगत निराकरण के उद्देश्य से मंगलवार दिनांक 11.08.2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय दतिया में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आमजन से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता के साथ सुना तथा उनके उचित वैधानिक निराकरण के लिए संबंधित एसडीओपी, थाना एवं चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। साथ ही शिकायतों पर त्वरित एवं निष्पक्ष कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।जनसुनवाई में भूमि संबंधी, साइबर, घरेलू विवाद एवं मारपीट सहित विभिन्न श्रेणियों के कुल 60 आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर अति. पुलिस अधीक्षक श्री मनजीत सिंह चावला सहित जिले के एसडीओपी एवं विभिन्न थानों के थाना प्रभारी भी उपस्थित रहे। दतिया पुलिस द्वारा आमजन की समस्याओं के संवेदनशील एवं प्रभावी निराकरण के लिए नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित की जा रही है, जिससे नागरिकों को समयबद्ध न्याय एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके। - Indergarh News