सेवा संकल्प अभियान | कोयलीबेड़ा में सेवा सेतु सह मेगा स्वास्थ्य शिविर
सेवा संकल्प अभियान के तहत कोयलीबेड़ा में आयोजित जिला स्तरीय सेवा सेतु सह मेगा स्वास्थ्य शिविर में सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और एक ही परिसर में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लिया।
🩺 1040 लोगों का OPD पंजीयन
🔬 41 लोगों की सोनोग्राफी — कोयलीबेड़ा में पहली बार
🩻 120 लोगों का एक्स-रे
🩸 225 लोगों की रक्त जांच
👓 135 हितग्राहियों को निःशुल्क चश्मे
🪪 28 आयुष्मान कार्ड
❤️ 34 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
♿ 55 लोगों की दिव्यांग प्रमाण-पत्र संबंधी जांच/प्रक्रिया
📋 240 आवेदन प्राप्त
🏡 18 ग्राम पंचायतों के लिए ₹2.01 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति भी शिविर के दौरान दी गई।
लंबे समय तक नक्सल गतिविधियों से प्रभावित रहे कोयलीबेड़ा क्षेत्र में सेवा, स्वास्थ्य और विकास की सुविधाएं गांवों तक पहुंचाने की यह पहल जनभागीदारी और सुशासन के संकल्प को मजबूत करती है।
सेवा संकल्प अभियान — सेवा गांव तक, समाधान हाथों-हाथ।
#SevaSankalpAbhiyan #सेवा_संकल्प_अभियान