भीलवाड़ा: हाई कोर्ट के आदेश के बाद बड़ा मंदिर के पास लड्ढा कॉम्प्लेक्स किया गया सीज, बिना अनुमति चल रहा था निर्माण कार्य
भीलवाड़ा। शहर के बड़ा मंदिर क्षेत्र में स्थित लड्ढा कॉम्प्लेक्स को नगर निगम ने सीज कर दिया है। जानकारी के अनुसार कॉम्प्लेक्स के अंदर की ओर बिना निर्माण स्वीकृति के नया निर्माण कार्य किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि इस अवैध निर्माण को लेकर नगर निगम को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए शिकायतकर्ता ने हाईकोर्ट का रुख किया।