युवा संगम रोजगार मेला 21 अगस्त को
उमरिया 19 अगस्त -युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन 21 अगस्त को सुबह 11 बजे से रानी दुर्गावती भवन उमरिया में आयोजित किया गया है। जिला रोजगार अधिकारी अमन दुबे ने बताया कि मेले में रावया फोर्स प्राइवेट लिमि०, निपुन मुल्टी सर्विसेज हिरिंग, श्रीराम फायनेंस उमरिया, एसबीआई उमरिया, प्रथम एजुकेशन जबलपुर, वर्धमान मंडी दीप भोपाल, एलआई सी उमरिया, टी एस पी एल ग्रुप पुणे, परफेक्ट सलूशन सर्विसेज अहमदाबाद, गोल्डन आग्रेनिक,एग्रीकल्चर प्राइवेट लिमि० आर एस डब्ल्यू एम लिमि० भीलवाडा, एस आई एस प्रशिक्षण केंद्र अनूपपुर की कंपनी शामिल होगी ।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
#umaria
#उमरिया