देहरादून: मुख्यमंत्री आवास पर धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सीएम धामी ने किया ध्वजारोहण।
देहरादून। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस गरिमामयी समारोह का मुख्यमंत्री के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से लाइव प्रसारण भी किया गया, जिसे हजारों लोगों ने देखा। ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री धामी ने उपस्थित अधिकारियों, सुरक्षाकर्मियों और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों को नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #pushkarsinghdhami #CMHouse