Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image

आरती वैष्णव ने 72% अंकों के साथ की MJMC में प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण ▪️मस्तूरी की बेटी, खरसिया वैष्णव परिवार की बहू को मिली मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि, पत्रकार जगत में हर्ष खरसिया। छत्तीसगढ़ की फायर ब्रांड, निर्भीक एवं मुखर महिला पत्रकार श्रीमती आरती वैष्णव ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। मस्तूरी की बेटी एवं खरसिया वैष्णव परिवार की बहू आरती वैष्णव ने डॉ. सी. वी. रमन विश्वविद्यालय, कोटा-बिलासपुर से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म (MJMC) की नियमित परीक्षा सत्र 2024-25 में 72 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। ▪️जनपक्षधर पत्रकारिता की पहचान श्रीमती आरती वैष्णव विगत कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने हमेशा जनहित के मुद्दों, पीड़ित एवं शोषित वर्ग की आवाज, प्रतिभावान व्यक्तियों की उपलब्धियों तथा छत्तीसगढ़ की जनसमस्याओं को प्रमुखता से सरकार एवं समाज के समक्ष निर्भीकता से उठाया है। उनकी निष्पक्ष एवं जनपक्षधर पत्रकारिता के कारण उन्होंने प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है। वर्तमान में श्रीमती आरती वैष्णव वर्ष 2017 से "पर्दाफाश न्यूज" की प्रधान संपादक तथा CG NEWS LIVE MEDIA OPC PRIVATE LIMITED की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में जागरूकता लाने एवं जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में उनका निरंतर योगदान रहा है। श्रीमती आरती वैष्णव खरसिया के सेवानिवृत्त तहसीलदार स्व.डी.डी. वैष्णव की मंझली बहू तथा स्वतंत्र पत्रकार एवं अधिवक्ता भूपेंद्र किशोर वैष्णव की धर्मपत्नी हैं। उनकी इस शैक्षणिक उपलब्धि पर वैष्णव परिवार के साथ-साथ खरसिया, रायगढ़ एवं संपूर्ण छत्तीसगढ़ के पत्रकार जगत में हर्ष एवं गौरव का वातावरण है। यह उपलब्धि प्रदेश की बेटियों के लिए भी प्रेरणास्रोत मानी जा रही है। अधिवक्ता संघ खरसिया के अध्यक्ष श्री भोगी लाल यादव, सचिव श्री युगल वैष्णव सहित श्री एमपी. दर्शन, रहमत हुसैन शाबरी, रूपेंद्र जायसवाल, देव नारायण राठौर, झूलसाय यादव, दिनेश राठौर, अनिल खन्ना, विनोद तिवारी, भीम वैष्णव, चंद्रकांत वैष्णव, जगन्नाथ मिश्रा, भावेश वैष्णव, टिकेश डनसेना, शना शाबरी एवं संघ के समस्त पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं।इसके अतिरिक्त रायगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार श्री महादेव परिहारी, श्री हेमसागर श्रीवास, रामकृष्ण पाठक, नेहरू देवांगन ने भी बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Kharsia, Raigarh | Jul 11, 2026
आरती वैष्णव ने 72% अंकों के साथ की MJMC में प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण ▪️मस्तूरी की बेटी, खरसिया वैष्णव परिवार की बहू को मिली मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि, पत्रकार जगत में हर्ष खरसिया। छत्तीसगढ़ की फायर ब्रांड, निर्भीक एवं मुखर महिला पत्रकार श्रीमती आरती वैष्णव ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। मस्तूरी की बेटी एवं खरसिया वैष्णव परिवार की बहू आरती वैष्णव ने डॉ. सी. वी. रमन विश्वविद्यालय, कोटा-बिलासपुर से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म (MJMC) की नियमित परीक्षा सत्र 2024-25 में 72 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। ▪️जनपक्षधर पत्रकारिता की पहचान श्रीमती आरती वैष्णव विगत कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने हमेशा जनहित के मुद्दों, पीड़ित एवं शोषित वर्ग की आवाज, प्रतिभावान व्यक्तियों की उपलब्धियों तथा छत्तीसगढ़ की जनसमस्याओं को प्रमुखता से सरकार एवं समाज के समक्ष निर्भीकता से उठाया है। उनकी निष्पक्ष एवं जनपक्षधर पत्रकारिता के कारण उन्होंने प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है। वर्तमान में श्रीमती आरती वैष्णव वर्ष 2017 से "पर्दाफाश न्यूज" की प्रधान संपादक तथा CG NEWS LIVE MEDIA OPC PRIVATE LIMITED की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में जागरूकता लाने एवं जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में उनका निरंतर योगदान रहा है। श्रीमती आरती वैष्णव खरसिया के सेवानिवृत्त तहसीलदार स्व.डी.डी. वैष्णव की मंझली बहू तथा स्वतंत्र पत्रकार एवं अधिवक्ता भूपेंद्र किशोर वैष्णव की धर्मपत्नी हैं। उनकी इस शैक्षणिक उपलब्धि पर वैष्णव परिवार के साथ-साथ खरसिया, रायगढ़ एवं संपूर्ण छत्तीसगढ़ के पत्रकार जगत में हर्ष एवं गौरव का वातावरण है। यह उपलब्धि प्रदेश की बेटियों के लिए भी प्रेरणास्रोत मानी जा रही है। अधिवक्ता संघ खरसिया के अध्यक्ष श्री भोगी लाल यादव, सचिव श्री युगल वैष्णव सहित श्री एमपी. दर्शन, रहमत हुसैन शाबरी, रूपेंद्र जायसवाल, देव नारायण राठौर, झूलसाय यादव, दिनेश राठौर, अनिल खन्ना, विनोद तिवारी, भीम वैष्णव, चंद्रकांत वैष्णव, जगन्नाथ मिश्रा, भावेश वैष्णव, टिकेश डनसेना, शना शाबरी एवं संघ के समस्त पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं।इसके अतिरिक्त रायगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार श्री महादेव परिहारी, श्री हेमसागर श्रीवास, रामकृष्ण पाठक, नेहरू देवांगन ने भी बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। - Kharsia News