मंदसौर: मंदसौर विधायक विपिन जैन ने जिला अस्पताल परिसर के नवनिर्मित पी.एम. श्री क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निरीक्षण किया
मंदसौर विधायक विपिन जैन ने रविवार शाम जिला चिकित्सालय स्थित नवनिर्मित पीएम श्री क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निरीक्षण किया, उनके साथ मनोहर नाहटा और राकेश सेन भी मौजूद रहे। विधायक ने उपचार सुविधाओं, साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों से जानकारी ली तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए,