BIG BREAKING : सिल्ली अंचल में ACB का बड़ा धमाका, 50 हजार घूस लेते अंचल अमीन विनोद लोहरा रंगेहाथ गिरफ्तार, कार में ले रहा था रिश्वत रांची जिले के सिल्ली अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। *अंचल अमीन विनोद लोहरा* को ACB की टीम ने *50 हजार रुपये नगद रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार* किया है। गिरफ्तारी अंचल कार्यालय परिसर में ही की गई। ACB टीम अमीन को गिरफ्तार कर पहले सिल्ली थाना लाई, जहां पूछताछ के बाद शाम करीब साढ़े चार बजे उसे लेकर रांची स्थित ACB मुख्यालय के लिए रवाना हो गई। गिरफ्तारी के बाद अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया
मामला सिल्ली के बड़ा मुरी निवासी *विद्या कोइरी* की जमीन से जुड़ा है। पीड़ित की दो एकड़ से अधिक जमीन की नापी कर कागजात दुरुस्त करने के एवज में अमीन ने पहले *5 लाख रुपये* की मांग की थी। बाद में सौदा *2 लाख रुपये नगद और 4 डिसमिल जमीन* देने पर तय हुआ था।
लगातार चक्कर काटने और रिश्वत की मांग से परेशान होकर विद्या कोइरी ने रांची ACB कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई। ACB ने 28 सितंबर को शिकायत का सत्यापन किया, जिसमें आरोप सही पाए गए। कार में जाल बिछाकर पकड़ा
ACB ने जाल बिछाया। गुरुवार को शिकायतकर्ता अपने साथी के साथ 50 हजार रुपये की पहली किस्त लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में मंदिर के पास खड़ी एक कार में अमीन से मिलने पहुंचा।
#jharkhand #JharkhandNews #JharkhandPolice