दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे लोगों को पुलिस ने कथित तौर पर रास्ते में ही रोक लिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मेट्रो स्टेशन के आसपास रोके जाने के बाद भी जब वे जंतर-मंतर के बाहर प्रदर्शन करने लगे, तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर बस में बैठा दिया।