Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
image
image
image
image
image
image

*डीग में देशभक्ति और राष्ट्र गौरव के भाव से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस* *गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने किया ध्वजारोहण, मार्च पास्ट की ली सलामी — वीरांगनाओं का सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित* डीग, 15 अगस्त। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को डीग के किशन लाल जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। समारोह में गृह, गौपालन, पशुपालन, डेयरी तथा मत्स्य विभाग राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का गायन हुआ तथा पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान की धुन प्रस्तुत की गई। मुख्य अतिथि द्वारा परेड निरीक्षण एवं मार्च पास्ट की सलामी ली गई। परेड का निर्देशन अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक अखिलेश शर्मा ने किया तथा परेड कमांडर के रूप में अमित कुमार, सीआई, पुलिस लाइन डीग ने नेतृत्व किया। मार्च पास्ट में 14वीं आरएसी पहाड़ी, जिला पुलिस डीग, पीटीएस बांसी तथा एनएसएस के विद्यार्थियों सहित विभिन्न टुकड़ियों ने अनुशासित मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। *सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा देशभक्ति का समां* समारोह में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बालिका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर, डीग की छात्राओं ने ‘धन्य भारत के अमर तिरंगा’ पर सामूहिक गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया। महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, डीग के विद्यार्थियों ने ‘मेरा देश पहले’ पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर देशप्रेम का संदेश दिया। इसी क्रम में ला. म. ख. राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, डीग द्वारा ‘तेरा हिमालय अंबर छू ले’, विकास सी. सै. स्कूल, डीग द्वारा ‘तिरंगा योद्धा’ तथा किशनलाल जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, डीग द्वारा ‘धरती धोरां री’ पर सामूहिक नृत्य की प्रस्तुतियां दी गईं। प्रस्तुतियों ने समारोह में राष्ट्रभक्ति, देशप्रेम और राजस्थान की संस्कृति का सुंदर समन्वय प्रस्तुत किया। *वीरांगनाओं का सम्मान, 72 प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र* समारोह में स्वतंत्रता संग्राम एवं राष्ट्र सेवा में योगदान देने वाले वीरों को नमन करते हुए वीरांगनाओं का सम्मान किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 72 व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर राजकुमार कस्वां ने महामहिम राज्यपाल का स्वतंत्रता दिवस संदेश उपस्थित जनसमूह के समक्ष पढ़कर सुनाया। *गृह राज्य मंत्री बेढ़म ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं* मुख्य अतिथि गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने प्रदेशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी वर्गों के उत्थान, सर्वांगीण विकास और आमजन के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों एवं राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों को नमन करते हुए कहा कि उनके त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर हमें विकसित एवं समृद्ध राजस्थान के निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। इस दौरान डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश सिंह, जिला कलक्टर मयंक मनीष, जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ, शिवराम दास जी महाराज, जाटेरी धाम से बिपिन बिहारी दास जी, पद्मश्री से सम्मानित गफरुद्दीन मेवाती, हरि बोल चेतन्यपुरी महाराज, जिला अध्यक्ष सतीश बंसल सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सैनिक, गणमान्य नागरिक, शिक्षक, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Nagar, Bharatpur | Aug 15, 2026

MORE NEWS

#आज_बड़े_धूमधाम_से__मनाया_जा_रहा_80_वा_स्वतंत्रता_दिवस_______
#बृजनगर_________

__मेला मैदान ओर एसडीएम दुर्गाप्रसाद मीणा ने किया ध्वजारोहण
__राष्ट्रगान के साथ विभिन्न कार्यक्रमों की हुई शुरुआत
__एसडीएम दुर्गाप्रसाद मीणा ने किया  स्वतंत्रता दिवस  पर किया संबोधन 
__कार्यक्रम में मंच संचालक वरिष्ठ अध्यापक मेघश्याम भारद्वाज द्वारा किया जा रहा है।
__इस अवसर पर तहसीलदार कमलचंद  शर्मा,पुलिस उपाधीक्षक रामनाथ सिंह गुर्जर,थानाधिकारी लाखन सिंह ,अधिशाषी अधिकारी हरिओम गुर्जर,विकास अधिकारी मुरारी गौतम,पूर्व प्रधान डॉ आरिफ खान,मौलवी रिजवान रहमान,मंजू शर्मा, उपखंड ब्लॉक स्तरीय सभी अधिकारी कर्मचारी,स्कूल के बच्चे ओर स्थानीय लोग मौजूद।

#आज_बड़े_धूमधाम_से__मनाया_जा_रहा_80_वा_स्वतंत्रता_दिवस_______ #बृजनगर_________ __मेला मैदान ओर एसडीएम दुर्गाप्रसाद मीणा ने किया ध्वजारोहण __राष्ट्रगान के साथ विभिन्न कार्यक्रमों की हुई शुरुआत __एसडीएम दुर्गाप्रसाद मीणा ने किया स्वतंत्रता दिवस पर किया संबोधन __कार्यक्रम में मंच संचालक वरिष्ठ अध्यापक मेघश्याम भारद्वाज द्वारा किया जा रहा है। __इस अवसर पर तहसीलदार कमलचंद शर्मा,पुलिस उपाधीक्षक रामनाथ सिंह गुर्जर,थानाधिकारी लाखन सिंह ,अधिशाषी अधिकारी हरिओम गुर्जर,विकास अधिकारी मुरारी गौतम,पूर्व प्रधान डॉ आरिफ खान,मौलवी रिजवान रहमान,मंजू शर्मा, उपखंड ब्लॉक स्तरीय सभी अधिकारी कर्मचारी,स्कूल के बच्चे ओर स्थानीय लोग मौजूद।

Nagar, Bharatpur | Aug 15, 2026

नगर/डीग:80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को डीग के किशन लाल जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय मुख्य समारोह गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में गृह, गौपालन, पशुपालन, डेयरी तथा मत्स्य विभाग राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का गायन हुआ तथा पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान की धुन प्रस्तुत की गई। समारोह में विभिन्न टुकड़ियों द्वारा अनुशासित मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम एवं राष्ट्र सेवा में योगदान देने वाले वीरों को स्मरण करते हुए वीरांगनाओं का सम्मान किया गया। समारोह में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाले तथा देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी गईं। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रभक्ति एवं देशप्रेम का संदेश दिया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर राजकुमार कस्वां ने महामहिम राज्यपाल का स्वतंत्रता दिवस संदेश पढ़कर उपस्थित जनसमूह को सुनाया। समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य एवं उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रतिभाओं एवं अन्य व्यक्तियों को कुल 72 प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश सिंह, जिला कलक्टर मयंक मनीष, जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ, हरि बोल चेतन्यपुरी महाराज, जिला अध्यक्ष सतीश बंसल सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, विद्यार्थी, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

#डीग_जिले_में_आयोजित_होने_वाले_स्वतंत्रता_दिवस #कार्यक्रम_में_सम्मानित_होने_वाले_अधिकारी 
#कर्मचारी_सेवा_संस्थानों_की_लिस्ट___

#डीग_जिले_में_आयोजित_होने_वाले_स्वतंत्रता_दिवस #कार्यक्रम_में_सम्मानित_होने_वाले_अधिकारी #कर्मचारी_सेवा_संस्थानों_की_लिस्ट___

Nagar, Bharatpur | Aug 14, 2026