Public App Logo
Profile Picture

RAM AWTAR

@etvngr80
42927Followers
682Following
*डीग में देशभक्ति और राष्ट्र गौरव के भाव से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस* 

 *गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने किया ध्वजारोहण, मार्च पास्ट की ली सलामी — वीरांगनाओं का सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित* 

डीग, 15 अगस्त। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को डीग के किशन लाल जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। समारोह में गृह, गौपालन, पशुपालन, डेयरी तथा मत्स्य विभाग राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली।

ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का गायन हुआ तथा पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान की धुन प्रस्तुत की गई। मुख्य अतिथि द्वारा परेड निरीक्षण एवं मार्च पास्ट की सलामी ली गई। परेड का निर्देशन अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक अखिलेश शर्मा ने किया तथा परेड कमांडर के रूप में अमित कुमार, सीआई, पुलिस लाइन डीग ने नेतृत्व किया। मार्च पास्ट में 14वीं आरएसी पहाड़ी, जिला पुलिस डीग, पीटीएस बांसी तथा एनएसएस के विद्यार्थियों सहित विभिन्न टुकड़ियों ने अनुशासित मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। 

 *सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा देशभक्ति का समां* 

समारोह में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बालिका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर, डीग की छात्राओं ने ‘धन्य भारत के अमर तिरंगा’ पर सामूहिक गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया। महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, डीग के विद्यार्थियों ने ‘मेरा देश पहले’ पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर देशप्रेम का संदेश दिया। इसी क्रम में ला. म. ख. राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, डीग द्वारा ‘तेरा हिमालय अंबर छू ले’, विकास सी. सै. स्कूल, डीग द्वारा ‘तिरंगा योद्धा’ तथा किशनलाल जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, डीग द्वारा ‘धरती धोरां री’ पर सामूहिक नृत्य की प्रस्तुतियां दी गईं। प्रस्तुतियों ने समारोह में राष्ट्रभक्ति, देशप्रेम और राजस्थान की संस्कृति का सुंदर समन्वय प्रस्तुत किया। 

 *वीरांगनाओं का सम्मान, 72 प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र* 

समारोह में स्वतंत्रता संग्राम एवं राष्ट्र सेवा में योगदान देने वाले वीरों को नमन करते हुए वीरांगनाओं का सम्मान किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 72 व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर राजकुमार कस्वां ने महामहिम राज्यपाल का स्वतंत्रता दिवस संदेश उपस्थित जनसमूह के समक्ष पढ़कर सुनाया।

 *गृह राज्य मंत्री बेढ़म ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं* 

मुख्य अतिथि गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने प्रदेशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी वर्गों के उत्थान, सर्वांगीण विकास और आमजन के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों एवं राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों को नमन करते हुए कहा कि उनके त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर हमें विकसित एवं समृद्ध राजस्थान के निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

इस दौरान डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश सिंह, जिला कलक्टर मयंक मनीष, जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ, शिवराम दास जी महाराज, जाटेरी धाम से बिपिन बिहारी दास जी, पद्मश्री से सम्मानित गफरुद्दीन मेवाती, हरि बोल चेतन्यपुरी महाराज, जिला अध्यक्ष सतीश बंसल सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सैनिक, गणमान्य नागरिक, शिक्षक, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
नगर/डीग:80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को डीग के किशन लाल जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय मुख्य समारोह गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में गृह, गौपालन, पशुपालन, डेयरी तथा मत्स्य विभाग राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का गायन हुआ तथा पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान की धुन प्रस्तुत की गई। समारोह में विभिन्न टुकड़ियों द्वारा अनुशासित मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम एवं राष्ट्र सेवा में योगदान देने वाले वीरों को स्मरण करते हुए वीरांगनाओं का सम्मान किया गया। समारोह में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाले तथा देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी गईं। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रभक्ति एवं देशप्रेम का संदेश दिया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर राजकुमार कस्वां ने महामहिम राज्यपाल का स्वतंत्रता दिवस संदेश पढ़कर उपस्थित जनसमूह को सुनाया। समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य एवं उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रतिभाओं एवं अन्य व्यक्तियों को कुल 72 प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश सिंह, जिला कलक्टर मयंक मनीष, जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ, हरि बोल चेतन्यपुरी महाराज, जिला अध्यक्ष सतीश बंसल सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, विद्यार्थी, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=नगर nis:value=नगर nis:enabled=true nis:link/> में ब्राह्मण समाज समिति अध्यक्ष शुशील प्रधान के नेतृत्व में हरिद्वार से गंगाजल लेकर लोटे डांक कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत।
<nis:link nis:type=tag nis:id=नगर nis:value=नगर nis:enabled=true nis:link/> कस्बे में हरिद्वार से गंगाजल लेकर लोटे डांक कांवड़ियों का बाजार में किया भव्य स्वागत
<nis:link nis:type=tag nis:id=नगर nis:value=नगर nis:enabled=true nis:link/> में जमकर हो रही बारिश से कस्बे के बाजार में दुकानों में घुसा पानी
<nis:link nis:type=tag nis:id=नगर nis:value=नगर nis:enabled=true nis:link/> में जमकर हो रही बारिश से मौसम हुआ खुश नुमा
<nis:link nis:type=tag nis:id=नगर nis:value=नगर nis:enabled=true nis:link/> क्षेत्र में जमकर हो रह मूसलाधार बारिश से मौसम हुआ सुहावना,उमस भरी गर्मी से मिली राहत
नगर।गिरिराज गोवर्धन मुडिया पूर्णिमा मेला-2026 के तीसरे दिन प्रदेश के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने पूंछरी पहुंचकर  मुडिया पूर्णिमा मेले की तैयारियों का किया अवलोकन किया।
इस दौरान उन्होंने अन्योर गेट से पदैल डेढ़ किमी परिक्रमा मार्ग में व्यवस्थाओं को देख अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बेढ़म ने सफाई, सजावट, चिकित्सा, सुरक्षा, रंगमंच, विश्राम स्थल, प्याऊ, भण्डारे, मेडिकल केम्प का किया निरीक्षण और  विश्राम स्थलों में इस बार श्रद्धालुओं की थकावट उतारने के लिए लगाई गई मशीन का भी अवलोकन किया।
बाइट - गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म
गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम पहुंचे डीग बाजार की चने की दुकान पर 

पुरानी यादें हुईं ताजा  दुकानदारों से मिले  यही रिश्ते मेरी असली ताकत 

नगर। सत्ता के गलियारों से निकलकर आज गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम सीधे डीग बाजार की एक छोटी सी चने की दुकान पर पहुंच गए। दुकान देखते ही मंत्री की आंखों के सामने पुराने दिन सजीव हो उठे। उन्होंने दुकानदार भाइयों और वरिष्ठ नागरिकों से हाथ मिलाया, हालचाल पूछे और आशीर्वाद लिया।मंत्री ने भावुक होकर कहा
समय बदलता है, जिम्मेदारियां बढ़ती हैं, लेकिन अपनी मिट्टी की खुशबू और अपनों का स्नेह कभी नहीं बदलता। यही संबंध मेरी सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। यह वीडियो डीग बाजार का है जब मंत्री अमृत योजना के तहत डीग रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करके अपने कार्यालय लौट रहे थे।
*मदरसे में छात्राओं से सेफ्टी टैंक की सफाई कराना निंदनीय, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई -गृह राज्यमंत्री बेढ़म*

डीग, 18 जुलाई। प्रदेश के गृह राज्यमंत्री जवाहरसिंह बेढ़म ने डीग जिले की पहाड़ी तहसील के मीलखेड़ा स्थित मदरसे में सेफ्टी टैंक की सफाई के दौरान हुए हादसे को अत्यंत गंभीर बताते हुए कहा कि अध्ययनरत छात्राओं से इस प्रकार का कार्य कराना नियमों के विरुद्ध, निंदनीय और शर्मनाक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गृह राज्यमंत्री ने शनिवार को भरतपुर सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में एक बालिका की मृत्यु अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। जबकि घायल छात्राओं का अलवर के अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अलवर जिला प्रशासन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश सरकार द्वारा दिए गए हैं तथा डीग जिला कलक्टर पूरे मामले की लगातार निगरानी कर रहे हैं।
बेढ़म ने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत छात्राओं से सेफ्टी टैंक की सफाई जैसा जोखिमपूर्ण कार्य कराना गंभीर लापरवाही है। इस घटना पर संस्थान के संचालकों के साथ-साथ समाज को भी आत्ममंथन करने की आवश्यकता है।

उन्होंने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और निष्पक्ष जांच के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरकार की पहली प्राथमिकता घायल छात्राओं का बेहतर इलाज सुनिश्चित करना, उनकी सुरक्षा करना तथा उन्हें शीघ्र स्वस्थ कर पुनः शिक्षा से जोड़ना है।

गृह राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी, ताकि भविष्य में किसी भी बच्चे को ऐसी दर्दनाक और दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति का सामना न करना पड़े।
*मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को डीग के पूंछरी के लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में सपत्नीक दर्शन किए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की। उन्होंने मंदिर में आए श्रद्धालुओं से भी आत्मीय बातचीत की।*
नगर।गिरिराज गोवर्धन मुडिया पूर्णिमा मेला-2026 के तीसरे दिन प्रदेश के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने पूंछरी पहुंचकर  मुडिया पूर्णिमा मेले की तैयारियों का किया अवलोकन किया।
इस दौरान उन्होंने अन्योर गेट से पदैल डेढ़ किमी परिक्रमा मार्ग में व्यवस्थाओं को देख अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बेढ़म ने सफाई, सजावट, चिकित्सा, सुरक्षा, रंगमंच, विश्राम स्थल, प्याऊ, भण्डारे, मेडिकल केम्प का किया निरीक्षण और  विश्राम स्थलों में इस बार श्रद्धालुओं की थकावट उतारने के लिए लगाई गई मशीन का भी अवलोकन किया।
बाइट - गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म
नगर:सुशील प्रधान बने ब्राह्मण समाज समिति नगर के अध्यक्ष
गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम पहुंचे डीग बाजार की चने की दुकान पर 

पुरानी यादें हुईं ताजा  दुकानदारों से मिले  यही रिश्ते मेरी असली ताकत 

नगर। सत्ता के गलियारों से निकलकर आज गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम सीधे डीग बाजार की एक छोटी सी चने की दुकान पर पहुंच गए। दुकान देखते ही मंत्री की आंखों के सामने पुराने दिन सजीव हो उठे। उन्होंने दुकानदार भाइयों और वरिष्ठ नागरिकों से हाथ मिलाया, हालचाल पूछे और आशीर्वाद लिया।मंत्री ने भावुक होकर कहा
समय बदलता है, जिम्मेदारियां बढ़ती हैं, लेकिन अपनी मिट्टी की खुशबू और अपनों का स्नेह कभी नहीं बदलता। यही संबंध मेरी सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। यह वीडियो डीग बाजार का है जब मंत्री अमृत योजना के तहत डीग रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करके अपने कार्यालय लौट रहे थे।
*मदरसे में छात्राओं से सेफ्टी टैंक की सफाई कराना निंदनीय, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई -गृह राज्यमंत्री बेढ़म*

डीग, 18 जुलाई। प्रदेश के गृह राज्यमंत्री जवाहरसिंह बेढ़म ने डीग जिले की पहाड़ी तहसील के मीलखेड़ा स्थित मदरसे में सेफ्टी टैंक की सफाई के दौरान हुए हादसे को अत्यंत गंभीर बताते हुए कहा कि अध्ययनरत छात्राओं से इस प्रकार का कार्य कराना नियमों के विरुद्ध, निंदनीय और शर्मनाक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गृह राज्यमंत्री ने शनिवार को भरतपुर सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में एक बालिका की मृत्यु अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। जबकि घायल छात्राओं का अलवर के अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अलवर जिला प्रशासन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश सरकार द्वारा दिए गए हैं तथा डीग जिला कलक्टर पूरे मामले की लगातार निगरानी कर रहे हैं।
बेढ़म ने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत छात्राओं से सेफ्टी टैंक की सफाई जैसा जोखिमपूर्ण कार्य कराना गंभीर लापरवाही है। इस घटना पर संस्थान के संचालकों के साथ-साथ समाज को भी आत्ममंथन करने की आवश्यकता है।

उन्होंने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और निष्पक्ष जांच के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरकार की पहली प्राथमिकता घायल छात्राओं का बेहतर इलाज सुनिश्चित करना, उनकी सुरक्षा करना तथा उन्हें शीघ्र स्वस्थ कर पुनः शिक्षा से जोड़ना है।

गृह राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी, ताकि भविष्य में किसी भी बच्चे को ऐसी दर्दनाक और दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति का सामना न करना पड़े।
*गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने बृजनगर में ₹60 करोड़ की लागत वाले बाईपास का किया शिलान्यास, उप जिला अस्पताल में आधुनिक एक्स-रे मशीन का भी किया लोकार्पण*

नगर। बृजनगर में क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए बुधवार को गृह, गौपालन, पशुपालन, डेयरी तथा मत्स्य विभाग राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म द्वारा भव्य बाईपास निर्माण कार्य का विधि-विधान से शिलान्यास सम्पन्न किया गया। यह महत्वाकांक्षी बाईपास परियोजना कुल 9.34 किलोमीटर की लंबाई में निर्मित की जाएगी, जिसके लिए राज्य सरकार द्वारा ₹60 करोड़ की स्वीकृत लागत प्रदान की गई है। इस बाईपास के निर्माण से क्षेत्र की संपूर्ण यातायात व्यवस्था अधिक सुगम और व्यवस्थित हो जाएगी, जिससे मुख्य नगर में लगातार बढ़ते हैवी ट्रैफिक का दबाव पूरी तरह कम होगा और शहर के भीतरी मार्गों पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में भी भारी कमी आएगी। इसके साथ ही, सुदृढ़ आवागमन की इस बड़ी सुविधा से स्थानीय स्तर पर व्यापार, नए उद्योगों की स्थापना और क्षेत्र के समग्र विकास को एक नई और सकारात्मक गति मिलेगी।

इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री श्री बेढ़म ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा जी के नेतृत्व में राज्य सरकार आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण आधारभूत संरचना के निर्माण के माध्यम से विकास को नई दिशा देने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्होंने रेखांकित किया कि आमजन की सुविधाओं का व्यापक विस्तार करना और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना ही हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह बाईपास केवल एक सड़क नहीं, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक तरक्की का एक नया मार्ग खोलेगा, जिससे स्थानीय नागरिकों का जीवन सुगम होगा।

इसी कड़ी में क्षेत्र के चिकित्सा ढांचे को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उन्होंने बृजनगर के उप जिला अस्पताल में विधायक निधि से स्वीकृत आधुनिक एक्स-रे मशीन का भी फीता काटकर लोकार्पण किया गया। स्वास्थ्य क्षेत्र में जुड़ी यह नई सुविधा स्थानीय नागरिकों को समयबद्ध, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उनके अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस अत्याधुनिक मशीन की स्थापना के बाद अब स्थानीय मरीजों को सामान्य एवं गंभीर बीमारियों की आवश्यक एक्स-रे जाँच के लिए अन्य बड़े शहरों या दूरदराज के स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे आमजन के समय और धन दोनों की बड़ी बचत होगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि राजस्थान सरकार मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक आधुनिक, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है।
नगर कस्बे में जमकर हुई बारिश से जलेबी चौक बाजार में दुकानों में घुसा पानी
<nis:link nis:type=tag nis:id=नगर nis:value=नगर nis:enabled=true nis:link/> क्षेत्र में जमकर हो रही बारिश से उमस भरी गर्मी से लोगो को मिला राहत,मौसम हुआ सुहावना
*गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने ग्रामीण विकास को दी रफ्तार; क्षेत्र में 49 लाख रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण*

नगर।राज्य के गृह, गौपालन, पशुपालन, डेयरी तथा मत्स्य विभाग राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म द्वारा क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने तथा ग्रामीण जनजीवन को सुगम बनाने के उद्देश्य से विभिन्न ग्राम पंचायतों में नवनिर्मित सड़कों, नालियों तथा अन्य सार्वजनिक विकास कार्यों का विधिवत लोकार्पण किया गया। इन समस्त विकास कार्यों का संपादन राज्य वित्त आयोग, 15वें वित्त आयोग तथा विधायक निधि योजना के अंतर्गत सुनिश्चित किया गया है, जिनकी कुल स्वीकृत लागत 49 लाख रुपये से अधिक है। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए गृह राज्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में शहरी तर्ज पर सुविधाएं विकसित करने तथा अंतिम छोर पर स्थित ढाणियों तक सुगम कनेक्टिविटी पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

 इस लोकार्पण कार्यक्रम के तहत विभिन्न ग्रामों में बुनियादी विकास कार्यों को धरातल पर उतारा गया है। इसके अंतर्गत जलालपुर क्षेत्र के विकास हेतु राज्य वित्त आयोग के तहत मालीवास में 6 लाख रुपये की लागत से इण्टर लॉकिंग खरंजा मय नाली निर्माण कार्य तथा विधायक निधि योजना के अंतर्गत 10 लाख रुपये की राशि से मालीवास में सी.सी. सड़क निर्माण कार्य पूर्ण कर जनता को समर्पित किया गया है। ग्रामीण क्षेत्र में सामाजिक व सामुदायिक आवश्यकताओं को मजबूती देते हुए 15वें वित्त आयोग के तहत जलालपुर में ही 6 लाख रुपये की लागत से श्मशान घाट विकास कार्य (टीन शेड मय इण्टर लॉकिंग व अन्य कार्य) का लोकार्पण संपन्न हुआ। इसी प्रकार, लहरवाडा के मालीवास में पूरण के नोहरे से प्रहलाद के घर की ओर 5 लाख रुपये की लागत से इण्टर लॉकिंग टाईल्स निर्माण कार्य करवाया गया है।

क्षेत्रीय विकास की इसी कड़ी में ग्राम सहानका में दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया, जिसमें विधायक निधि योजना के अंतर्गत सरदार अजीत सिंह के घर से नत्थन के घर की ओर 5 लाख रुपये की लागत से निर्मित सी.सी. रोड मय नाली तथा 15वें वित्त आयोग के माध्यम से 5 लाख रुपये की लागत से निर्मित एक अन्य सी.सी. सड़क मय नाली कार्य शामिल है। इसके अतिरिक्त, जलालपुर क्षेत्र में जल निकासी की सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा कृषि भूमि को सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से 15वें वित्त आयोग के तहत रूपारेल नदी से घम्माली के खेत की ओर दो अलग-अलग चरणों में 12 लाख रुपये की वित्तीय लागत से निर्मित नालों का लोकार्पण कर सुचारू निकास व्यवस्था बहाल की गई है।

लोकार्पण समारोह के उपरांत आयोजित गृह राज्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भविष्य में होने वाले सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता मानकों का अक्षरसः और कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने मौके पर उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को स्थानीय जनसमस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु पाबंद किया। उन्होंने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सरकार की मंशानुरूप सभी स्वीकृत परियोजनाएं पूरी पारदर्शिता के साथ धरातल पर समय पर पूरी की जाएंगी।
*फुटाकी गांव का नाम गुरुनानक नगर करने के संबंध में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने व्यक्त की मंशा; क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने की कही बात*

*राजकीय विद्यालय को सीनियर सेकेंडरी में क्रमोन्नत करने, अटल ज्ञान केंद्र और ग्राम सेवक भवन निर्माण के संबंध में सकारात्मक प्रयास करने का दिया भरोसा*

*असामाजिक गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस: क्षेत्र की शांति भंग करने वालों के खिलाफ कानून के तहत की जाएगी सख्त कार्रवाई*

नगर।गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने बृजनगर विधानसभा के फुटाकी गांव का दौरा किया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों एवं प्रबुद्धजनों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए गृह राज्य मंत्री ने क्षेत्र के नागरिकों द्वारा चुनाव के दौरान मिले अभूतपूर्व स्नेह और आशीर्वाद के प्रति सहृदय आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों द्वारा दिए गए मान-सम्मान को ध्यान में रखते हुए वे क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर गति देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने ग्रामीणों की मांग और भावनाओं का सम्मान करते हुए फुटाकी गांव का नाम गुरुनानक नगर करने के संबंध में सकारात्मक मंशा व्यक्त की और इस दिशा में आवश्यक विधिक व प्रशासनिक प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए स्थानीय राजकीय विद्यालय को सीनियर सेकेंडरी स्कूल में क्रमोन्नत करने, गांव में अटल ज्ञान केंद्र खोलने तथा ग्राम सेवक भवन का निर्माण कराने के संबंध में विभागीय स्तर पर हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया। गृहराज्य मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गांव में सीसी सड़क निर्माण कार्य को पूर्ण गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने स्कूल और पूर्व स्वीकृत डीप-बोर के विद्युत कनेक्शन संबंधी तकनीकी अड़चनों को दूर कर उन्हें तुरंत चालू करने तथा ग्रामीणों की पेयजल समस्या के समाधान हेतु नए हैंडपंप लगवाने की बात कही।

क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए गृह राज्य मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियां, लूटपाट या असामाजिक कृत्य कतई बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ की जा रही सख्त कार्रवाई से कुछ तत्वों को परेशानी हो सकती है, लेकिन सरकार कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं करेगी। क्षेत्र की शांति व्यवस्था को भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मैदानी स्तर की समस्याओं के पारदर्शी समाधान के लिए राज्य मंत्री ने ग्रामीणों को 10-11 सदस्यों की एक स्थानीय समन्वय टीम बनाने का सुझाव दिया, जो गांव की मूलभूत आवश्यकताओं के संबंध में निरंतर संवाद बनाए रखेगी। उन्होंने कहा कि वे स्वयं समय-समय पर क्षेत्र का दौरा कर इन कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
*बृजनगर में अंबेडकर धर्मशाला के निर्माण कार्य का भूमि पूजन संपन्न; गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने किया शिलान्यास*

*बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की विचारधारा, सामाजिक न्याय और शिक्षा के संदेश को आगे बढ़ाएगा यह भवन: जवाहर सिंह बेढम*

*सामाजिक, शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बनकर समाज को नई दिशा देगी धर्मशाला; गृह राज्यमंत्री ने प्रबुद्धजनों व युवाओं से किया संवाद*

नगर: बृजनगर में शनिवार को जाटव समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अंबेडकर धर्मशाला निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधि-विधान से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग के राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम रहे। उन्होंने समारोह में सम्मिलित होकर समाज के प्रबुद्धजनों एवं युवाओं से सीधा संवाद किया तथा सामाजिक सरोकारों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

 इस निर्माण कार्य का शिलान्यास 27 जून को समस्त जाटव समाज बृजनगर के तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में गृह राज्यमंत्री श्री बेढम ने कहा कि विभिन्न समाजों द्वारा समय-समय पर धर्मशालाओं, आश्रय स्थलों और सामाजिक भवनों का निर्माण किया जाता है, जिसके पीछे मुख्य उद्देश्य यह होता है कि समाज के सामूहिक कार्यक्रम सुगमता से संपन्न हो सकें। उन्होंने कहा कि यह भवन शैक्षणिक गतिविधियों को संचालित करने, महत्वपूर्ण विषयों पर संगोष्ठियां व बैठकें आयोजित करने तथा बाहर से आने वाले अतिथियों को सुलभ आश्रय प्रदान करने का एक सशक्त माध्यम बनेगा।

गृहराज्यमंत्री ने बाबा साहेब के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने सामाजिक न्याय, समान अवसर और शिक्षा के माध्यम से जिस सशक्त व समरस समाज की परिकल्पना की थी, यह धर्मशाला उसी विचारधारा को धरातल पर आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय प्रयास है। यह भवन आगामी समय में केवल एक ढांचा न रहकर सामाजिक, शैक्षिक एवं सांस्कृतिक चेतना का एक प्रमुख केंद्र बनेगा, जो समाज के उत्थान को नई दिशा प्रदान करेगा। कार्यक्रम के अंत में स्वागतकर्ताओं और जाटव समाज के पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया गया।
*सीकरी नगरपालिका में आयोजित शहरी सेवा शिविर का उपनिदेशक स्थानीय निकाय ने किया निरीक्षण; मौके पर ही आमजन को मिली त्वरित राहत*

*शिविर में विवाह पंजीयन एवं जन्म प्रमाण पत्र के आवेदनों का हाथों-हाथ हुआ निस्तारण; लाभार्थियों ने जताया राज्य सरकार का आभार*

नगर। राज्य सरकार द्वारा शहरी क्षेत्र के नागरिकों को स्थानीय स्तर पर त्वरित राहत प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित किए जा रहे शहरी सेवा शिविर अभियान-2026 के तहत गुरुवार को नगरपालिका सीकरी में शहरी सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के सुचारू संचालन, पारदर्शिता और व्यवस्थाओं की वास्तविकता जांचने के लिए स्थानीय निकाय विभाग भरतपुर के उपनिदेशक (क्षेत्रीय) द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपखण्ड अधिकारी सीकरी एवं अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका सीकरी भी मौके पर उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विभिन्न काउंटर्स का जायजा लेते हुए आमजन से जुड़े लंबित प्रकरणों को तुरंत निस्तारित करने और राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप शिविर का अधिकतम लाभ शहरी नागरिकों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

शिविर के दौरान सजगता और संवेदनशीलता दिखाते हुए दो प्रकरणों में नागरिकों को मौके पर ही विधिक दस्तावेज सौंपकर राहत प्रदान की गई। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, सीकरी निवासी भूपेन्द्र पुत्र त्रिलोक सिंह ने अपने विवाह पंजीयन के लिए गुरुवार को ही नगरपालिका काउंटर पर आवेदन प्रस्तुत किया था। उपनिदेशक, उपखण्ड अधिकारी तथा अधिशाषी अधिकारी द्वारा पात्रता की जांच कर त्वरित संज्ञान लेते हुए मौके पर ही आवेदक को विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र सुपुर्द किया गया।

इसी प्रकार, त्वरित कार्यप्रणाली की एक अन्य सफलता की कहानी के तहत गुलपाड़ा निवासी मोहम्मद मुश्ताक पुत्र मोहम्मद इमरान ने अपने पुत्र मोहम्मद इब्राहिम का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने हेतु शिविर में आवेदन किया था। अधिकारियों की उपस्थिति में इस तकनीकी प्रकरण का भी तत्काल निस्तारण कर मौके पर ही जन्म प्रमाण पत्र जारी कर प्रार्थी को सौंपा गया। बिना किसी कार्यालयी चक्कर के हाथों-हाथ आवश्यक विधिक दस्तावेज प्राप्त होने पर दोनों लाभार्थी परिवारों ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की तथा इस संवेदनशील व त्वरित प्रशासनिक व्यवस्था के लिए उपखण्ड एवं नगरपालिका प्रशासन सीकरी के प्रति सहृदय आभार प्रकट किया।
नगर क्षेत्र में हमकर हो रही बारिश से लोगो को उमस भरी गर्मी से मिली राहत
*प्रभारी मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने बृजनगर में किया शहरी सेवा शिविर का अवलोकन; कहा— "पट्टे सहित सभी राजकीय सेवाएं अब पारदर्शी और ऑनलाइन, आमजन उठाएं योजनाओं का लाभ"*

*राज्य सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति: एक ही छत के नीचे समस्याओं का हो रहा समाधान; मंत्री ने स्वयं स्वास्थ्य जांच कराकर नागरिकों को किया प्रेरित*

नगर।जल संसाधन एवं जल संसाधन (आयोजना) विभाग मंत्री तथा भरतपुर व डीग जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश सिंह रावत ने सोमवार को नगर पालिका, बृजनगर में आयोजित शहरी सेवा शिविर का अवलोकन किया। शिविर के दौरान मंत्री श्री रावत ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल्स का निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों से अब तक प्राप्त परिवादों और उनके निस्तारण की वस्तुस्थिति जानी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिविरों का मूल उद्देश्य आमजन को एक ही छत के नीचे समस्त राजकीय लाभ प्रदान करना है, जिससे उनके समय की बचत हो और उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। इस दौरान जिला कलेक्टर डीग मयंक मनीष मौजूद रहे। 

समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अनेक जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश की 'जीरो टॉलरेंस' नीति पर बल देते हुए कहा कि वर्तमान सरकार पारदर्शी शासन के प्रति संकल्पित है, जिसके तहत पट्टे जारी करने सहित अधिकांश सेवाएं अब ऑनलाइन कर दी गई हैं। यदि कोई नागरिक तकनीकी कारणों से ऑफलाइन आवेदन लाता है, तो उनकी सहायता के लिए शिविरों में ई-मित्र की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। मंत्री श्री रावत ने आमजन से आग्रह किया कि वे न केवल स्वयं इन योजनाओं का लाभ उठाएं, बल्कि अन्य पात्र लोगों को भी जागरूक करें और अपनी सफलता की कहानियों को साझा करें ताकि समाज में व्यापक जनजागरूकता आए।

शिविर के दौरान स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए प्रभारी मंत्री ने स्वयं अपनी शुगर की जांच कराई और वहां उपस्थित नागरिकों को प्रेरित किया कि वे शिविर में उपलब्ध एलोपैथिक और आयुर्वेदिक चिकित्सकों के माध्यम से बीपी, शुगर आदि की नियमित जांच करवाएं। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि गौमाता और पशुओं की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शहरी और ग्रामीण सेवा शिविरों के अभियान के पूर्ण होने के पश्चात वे स्वयं उच्च स्तरीय समीक्षा करेंगे कि कितने परिवाद प्राप्त हुए और उनके समाधान का धरातलीय स्तर क्या रहा।

*लाभार्थियों को सौंपे पट्टे और स्वीकृतियां*

कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री ने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया। कृषि भूमि पट्टा योजना के तहत कृष्णा कपूर, परवीन खान, मुकेश कुमार शर्मा तथा कृष्णा कुमार शर्मा को पट्टे वितरित किए गए, वहीं नरेश (पुत्र शोभाराम) को नाम हस्तांतरण के दस्तावेज सौंपे गए। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्रेमलता (पत्नी बलजीत), हुकम देवी (पत्नी बृजभूषण) तथा बबीता (पत्नी रिंकू) को लाभान्वित किया गया। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लाभार्थी विष्णु सैनी को सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए।
*प्रभारी मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने बृजनगर में किया शहरी सेवा शिविर का अवलोकन; कहा— "पट्टे सहित सभी राजकीय सेवाएं अब पारदर्शी और ऑनलाइन, आमजन उठाएं योजनाओं का लाभ"*

*राज्य सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति: एक ही छत के नीचे समस्याओं का हो रहा समाधान; मंत्री ने स्वयं स्वास्थ्य जांच कराकर नागरिकों को किया प्रेरित*

नगर। जल संसाधन एवं जल संसाधन (आयोजना) विभाग मंत्री तथा भरतपुर व डीग जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश सिंह रावत ने सोमवार को नगर पालिका, बृजनगर में आयोजित शहरी सेवा शिविर का अवलोकन किया। शिविर के दौरान मंत्री श्री रावत ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल्स का निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों से अब तक प्राप्त परिवादों और उनके निस्तारण की वस्तुस्थिति जानी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिविरों का मूल उद्देश्य आमजन को एक ही छत के नीचे समस्त राजकीय लाभ प्रदान करना है, जिससे उनके समय की बचत हो और उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। इस दौरान जिला कलेक्टर डीग मयंक मनीष मौजूद रहे। 