🚨पौड़ी: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का घेराव, यूथ कांग्रेस ने दिखाए काले झंडे
पौड़ी। बीरोंखाल में क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का घेराव किए जाने का मामला सामने आया है। चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मंत्री को काले झंडे दिखाए।
बताया गया कि यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर अपनी नाराजगी जताई। प्रदर्शन में बीरोंखाल यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमन बौड़ाई, ऋतिक सिंह नेगी, संदीप, पावेंद्र, महिपाल, जिला युवा सचिव धर्मवीर सिंह, देशबंधु समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Dehradun, Dehradun | Oct 6, 2026