*28 दिवसीय अल्पावधि रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन*
इंदौर, 05 अक्टूबर 2026
स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा 01 सितंबर से 05 अक्टूबर 2026 तक शासकीय महाविद्यालय खजराना के विद्यार्थियों के लिए '28 दिवसीय अल्पावधि रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम' आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का विषय "Food Preservation, Millets or Soya Products Processing and Packaging" रहा।
प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न मिलेट्स एवं सोया आधारित खाद्य उत्पादों के निर्माण के साथ-साथ "Costing, Packaging, Marketing, Labelling, Food Hygiene, or Sanitation" का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। विद्यार्थियों ने चॉकलेट, मिलेट्स लड्डू एवं नमकीन, चीला, नाचोज, सोया मिलेट्स कटलेट, खिचड़ी. विभिन्न प्रकार की कुकीज़, केक, ब्रेड एवं मिलेट्स पिज्जा आदि तैयार करना सीखा।
कार्यक्रम में छात्र एवं छात्राओं ने समान उत्साह के साथ सहभागिता की। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों द्वारा तैयार उत्पादों का स्टाल भी लगाए गए। इससे विद्यार्थियों को व्यावहारिक कौशल के साथ अपने उत्पादों को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने की समझ विकसित करने का अवसर मिला।
प्रशिक्षण का 'समापन समारोह 05 अक्टूबर को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि 'संयुक्त कलेक्टर श्री अजीत कुमार श्रीवास्तव जी, जनभागीदारी उपाध्यक्ष शासकीय महाविद्यालय खजराना इंदौर, महाविद्यालय की प्राचार्य 'डॉ. अर्चना शर्मा' जिला नोडल अधिकारी" डॉ. सीमा तिवारी, CEDMAP के जिला समन्वयक श्री विजय चौरे एवं महाविद्यालय उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ।
समापन समारोह में अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया गया तथा प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। प्रशिक्षण की प्रशिक्षक 'सुश्री शिवांगी मिश्रा जी के योगदान की सराहना की गई।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों में कौशल विकास, रोजगार एवं स्वरोजगार की संभावनाओं के प्रति जागरूकता एवं आत्मविश्वास विकसित करने की दिशा में उपयोगी एवं सफल पहल रहा। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रो. समृद्धि सिंह बिसेन ने किया तथा आभार प्रदर्शन प्रो. कोमल पाटीदार ने किया। कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
---
#JansamparkMP
#indore
#इंदौर
Jansampark Madhya Pradesh
Indore, Madhya Pradesh | Oct 5, 2026