🚔❤️ जनसेवा और मानवीय संवेदना की मिसाल
इंदौर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के “जनसेवा एवं त्वरित मानवीय सहायता” के निर्देशों का पालन करते हुए थाना तिलक नगर के आरक्षक विकास धाकड़ एवं आरक्षक कृष्णपाल ने सोमवार हाट में अचानक अचेत हुए एक बुजुर्ग की तत्काल मदद की।
ड्यूटी के दौरान बुजुर्ग को अचेत अवस्था में देखकर दोनों जवानों ने स्थानीय नागरिकों की सहायता से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां समय पर उपचार मिल सका।
आरक्षकों की सतर्कता, तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता की आमजन द्वारा सराहना की गई। इंदौर पुलिस—सुरक्षा के साथ संवेदना भी। ❤️🚔
#IndorePolice #Zone2 #TilakNagarPolice #जनसेवा #मानवीयसंवेदना त्वरितसहायता IndorePoliceZone2
Indore, Indore | Oct 5, 2026