Public App Logo
चास फोर लेन में एम्पीयर इलेक्ट्रिक स्कूटर शोरूम ‘सुमंगल ट्रेडर्स’ का शुभारंभ 👇👇👇👇👇👇 Bokaro : चास फोर लेन में एम्पीयर इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के अधिकृत शोरूम ‘सुमंगल ट्रेडर्स’ का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। मुख्य अतिथि चास के मेयर भोलू पासवान ने शोरूम का उद्घाटन किया। मौके पर एम्पीयर के जोनल मैनेजर सुमित्रो मुखर्जी व एरिया मैनेजर संजीव कुमार सिंह मौजूद रहे। शोरूम संचालक अभिनव अग्रवाल अपने पिता विश्वनाथ अग्रवाल के साथ उपस्थित थे। कंपनी अधिकारियों ने इलेक्ट्रिक स्कूटर के आधुनिक फीचर्स, तकनीक व प्रदर्शन की जानकारी दी। मेयर ने अभिनव अग्रवाल व उनकी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शोरूम से क्षेत्र के लोगों को आधुनिक व पर्यावरण-अनुकूल परिवहन विकल्प मिलेंगे। अभिनव अग्रवाल ने गुणवत्तापूर्ण उत्पाद व बेहतर सेवा उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई। - Chas News