Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
usr1261945
No video available
आप सभी प्रदेश व देशवासियों को दीपों के पर्व दीपावली और धनतेरस व भैया दूज की बहुत-बहुत शुभकामनाएं
21 views |
Uklana, Hissar
| Oct 23, 2022
MORE NEWS
बिग ब्रेकिंग *15 अगस्त के मामले में गिरफ्तार बोंडसी जेल से सभी प्रदर्शनकारियों को रिहा कर दिया गया है ।*
Uklana, Hissar | Aug 17, 2026
अवैध हथियारों के साथ दो युवक गिरफ्तार, दो देशी कट्टे व 1 जिंदा कारतूस बरामद, दोनों चार दिन के पुलिस रिमांड पर पंचकूला/ 17 अगस्त:- पंचकूला को अपराध और अवैध हथियारों से मुक्त बनाने के लिए पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के निर्देशानुसार पंचकूला पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत क्राइम ब्रांच-2 पंचकूला की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्टर-15 बूथ मार्केट के पास से दो युवकों को अवैध देशी कट्टों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान चन्दन सिंह (20) निवासी रामदरबार, चंडीगढ़ तथा अरमान कुमार (19) निवासी राजीव कॉलोनी, पंचकूला के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो अवैध देसी कट्टे बरामद किए हैं, जिनमें से एक कट्टे से एक जिंदा रौंद भी बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार 16 अगस्त को क्राइम ब्रांच-2 की टीम को गुप्त सूचना मिली कि दो युवक अवैध हथियारों के साथ सेक्टर-15 बूथ मार्केट के पास खाली मैदान के नजदीक सड़क पर खड़े हैं और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर इंचार्ज प्रवीण मलिक की अगुवाई में पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों युवकों को काबू कर लिया। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर चन्दन सिंह के कब्जे से एक देसी कट्टा और एक जिंदा रौंद बरामद हुआ, जबकि अरमान कुमार के कब्जे से भी एक अवैध देसी कट्टा बरामद किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपियों के पास बरामद हथियार रखने संबंधी कोई लाइसेंस अथवा परमिट नहीं था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत सेक्टर-14 थाना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी तथा यह पता लगाया जाएगा कि उन्होंने अवैध हथियार कहां से खरीदे, इन हथियारों का इस्तेमाल किस वारदात के लिए किया जाना था और इस नेटवर्क में इनके साथ कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।आरोपियों के पिछले आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।
Uklana, Hissar | Aug 17, 2026
अंबाला में हालिया उग्र प्रदर्शन: पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने दिए तीखे सवालों के जवाब, अंबाला में हाल ही में हुए उग्र प्रदर्शन और कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर पुलिस अधीक्षक अंबाला श्री अजीत सिंह शेखावत ने एक महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता के दौरान मीडिया के तमाम सवालों के बेबाक और स्पष्ट जवाब दिए। Haryana Police
Uklana, Hissar | Aug 17, 2026
कालका में पंचकूला पुलिस का कॉम्बिंग ऑपरेशन: स्निफर डॉग के साथ संदिग्धों ठिकानों की ली गई तलाशी पंचकूला/ 17 अगस्त:-पंचकूला पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा जिला में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा नशे की रोकथाम के उद्देश्य से समय समय पर चिन्हित स्थानों पर लगातार कॉम्बिंग की जा रही है। आज कालका थाना टीम ने एसएचओ प्रताप सिंह की अगुवाई में स्निफर डॉग के सहयोग से कालका क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में व्यापक स्तर पर कॉम्बिंग की। अभियान के दौरान गलियों , दुकानों, खुले स्थानों, खाली प्लॉटों, झाड़ियों, संदिग्ध ठिकानों तथा संवेदनशील बिंदुओं पर गहन तलाशी ली गई। डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह के अनुसार कॉम्बिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान व सत्यापन किया गया तथा क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों पर विशेष निगरानी रखी गई। अभियान के दौरान नशीले पदार्थों की तस्करी, बिक्री एवं सेवन से जुड़े संभावित ठिकानों की विशेष रूप से जांच की गई। स्थानीय नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्पष्ट संदेश दिया गया कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील की गई कि नशे की अवैध गतिविधियों की सूचना बिना किसी भय के पंचकूला पुलिस के ड्रग इन्फो हेल्पलाइन नंबर 7087081100 / 7087081048 पर पुलिस को दें, बताने वाले की जानकारी गुप्त रखी जाएगी।
Uklana, Hissar | Aug 17, 2026
प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 17.08.2026 जिला रोहतक एएसपी ने सडक सुरक्षा को लेकर स्कूल/कॉलेज के प्राचार्य के साथ की मीटिंग सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता का प्रथम चरण 31 अगस्त 2026 को प्रतियोगिता के माध्यम से यातायात नियमों के प्रति समाज में जागरूकता लाना हमारी जिम्मेवारी : एएसपी आयुष यादव एएसपी आयुष यादव ने प्रशनोतरी प्रतियोगिता के होने वाले आयोजन को लेकर मीटिंग की है। मीटिंग के दौरान जिला मे स्थित स्कूल/कॉलेज के प्राचार्य ने हिस्सा लिया। मीटिंग मे आर.टी.ए श्री विरेन्द्र ढुल, डीओ, खण्ड व उप खण्ड के शिक्षा अधिकारी, प्रभारी थाना यातायात पूर्व, प्रभारी थाना यातायात पश्चिम, प्रभारी थाना हाईवे, स्कूल/कॉलेज के प्राचार्य, संचालकों मौजूद रहे। एएसपी ने मीटिंग मे मौजूद स्कूल/कॉलेज के प्राचार्या, संचालकों को सड़क सुरक्षा बारे संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है जिसमें स्कूल व कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र हिस्सा लेते है। आगे उन्होने कहा कि जिला रोहतक मे 613 सरकारी/प्राईवेट स्कूल व 16 कॉलेज मे इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इस वर्ष प्रशनोतरी प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन किया जा रहा है जिस संबंध में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। प्रशनोतरी प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों को शुरु से ही यातायात नियमों बारे अवगत कराना है तथा यातायात नियमों की पालना करने बारे जागरुक करना है। उन्होने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से यातायात नियमो के प्रति समाज मे जागरुकता लाना हमारी जिम्मेवारी है। बच्चों को बचपन से यातायात नियमों का पालन करने बारे जागरुक व प्रोत्साहित करना होगा। हम सभी को स्कूल, अध्यापक, माता-पिता, प्रशासन को अपनी जिम्मेवारी समझनी होगी। सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता को मकसद बच्चो को शुरुआत से ही सड़क सुरक्षा बारे जागरुक करना व उनका महत्व बताना है। प्रत्येक बच्चा को यातायात नियमों के बारे में पता हो तथा पालन करे। प्रशनोतरी प्रतियोगिता की किताब को सबसे पहले प्राचार्य व अध्यापक स्वंय पढ़े तथा अमल करे। आप सभी अपने आपकों छात्रों के सामने एक रोल मॉडल के रुप में पेश करे। वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन दृढ़ता से करे। पुलिस का मकसद है कि हमारे देश के बच्चो व नागरिकों का खून सड़क पर ना बहें। उन्होने बताया कि रोहतक पुलिस द्वारा प्रशनोतरी प्रतियोगिता 2026-27 का पहला चरण दिनांक 31 अगस्त सोमवार को स्कूल स्तर पर आयोजित की जायेगी। प्रथम चरण में जिला में स्थित सभी सरकारी व प्राईवेट स्कूलों/कॉलेज के छात्र हिस्सा लेंगे। जिसके बाद प्रतियोगिता का दूसरा चरण आयोजित किया जायेगा। दूसरे चरण मे वो छात्र हिस्सा लेगे जिन्होने प्रथम चरण मे प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान हासिल किया हो। प्रतियोगिता के पाठ्यक्रम से संबंधित पुस्तकें आन लाईन स्कूलों में वितरण कर दी गई है। प्रथम चरण ओपन बुक प्रतियोगिता है जिसमें भाग लेने वाले छात्र पुस्तक की सहायता लेकर सवालों को हल कर सकते है। परीक्षा का समय एक घण्टा होगा। सभी स्कूलों में एक समय पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। सभी स्कूल प्राचार्य/संचालक अपने-2 स्कूल में परीक्षा का आयोजन करेंगे। परीक्षा के दौरान सभी प्रभारी थाना अपने-2 ईलाके में स्थित स्कूलों का दौरा कर परीक्षा का जायजा लेंगे। रोहतक पुलिस द्वारा प्रथम चरण की परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। सहायक पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह प्रतियोगिता पांच चरण मे आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में चार लेवल है। प्रथम स्तर कक्षा तीसरी से 5वीं, दुसरा स्तर कक्षा 6ठीं से 8वीं, तीसरा स्तर कक्षा 9वीं से 12वीं तक एवम चौथा स्तर कॉलेज का होगा। दूसरा चरण ब्लाक लेवल, तीसरा चरण जिला स्तर, चौथा स्तर रेंज स्तर व पांचवा राज्य स्तर पर आयोजित होगा। रोहतक पुलिस द्वारा सभी छात्रों को बुक उपलब्ध करवाई जा रही है। प्रत्येक चरण मे लिखित परीक्षा होगी जिसमें क्वींज कम्पीटीशन होगा।
Uklana, Hissar | Aug 17, 2026
आप सभी प्रदेश व देशवासियों को दीपों के पर्व दीपावली और धनतेरस व भैया दूज की बहुत-बहुत शुभकामनाएं - Uklana News