Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image
image
image
image
image

जनजातीय क्षेत्र पांगी में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस संदीप कुमार ने ध्वजारोहण कर ली मार्चपास्ट की सलामी, शहीदों को दी श्रद्धांजलि सुरेंद्र ठाकुर चम्बा / पांगी, 15 अगस्त जनजातीय क्षेत्र पांगी के उपमंडल मुख्यालय किलाड़ स्थित पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रांगण में शनिवार को उपमंडल स्तरीय 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। समारोह में कार्यवाहक आवासीय आयुक्त एवं तहसीलदार पांगी संदीप कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण के साथ किया। इसके उपरांत उन्होंने पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस तथा स्काउट एंड गाइड की टुकड़ियों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक मार्चपास्ट की सलामी ली। अपने संबोधन में संदीप कुमार ने क्षेत्रवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता अनगिनत वीर सपूतों के अदम्य साहस, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के सभी सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि उनकी कुर्बानियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि देश की आजादी हमें अधिकारों के साथ-साथ जिम्मेदारियां भी प्रदान करती है। ईमानदारी से कार्य करना, कानून का सम्मान करना, महिलाओं का सम्मान, आसपास स्वच्छता बनाए रखना, पर्यावरण की रक्षा करना और समाज में भाईचारा कायम रखना भी सच्ची देशभक्ति है। मुख्य अतिथि ने युवाओं से महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद और भगत सिंह जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया। समारोह के दौरान विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों तथा महिला मंडलों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मार्चपास्ट में भाग लेने वाले पुलिस, एनसीसी और एनएसएस प्रतिभागियों सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार सीता राम, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग राम रत्न, आरओ रोहित प्रधान, सहायक निदेशक पशुपालन विभाग सुरेंद्र ठाकुर, पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किलाड़ के प्रधानाचार्य देवी सिंह, प्रधानाचार्य एकलव्य स्कूल देश राज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। Pangi Administration #PangiLiveNews #Pangi #Killar #Chamba #HimachalPradesh #PangiValley #स्वतंत्रता_दिवस #80वां_स्वतंत्रता_दिवस #IndependenceDay #IndependenceDay2026 #जय_हिंद #देशभक्ति #शहीदों_को_नमन #पांगी #चंबा #हिमाचलप्रदेश #जनजातीय_क्षेत्र #KillarPangi #PangiNews

Chamba, Chamba | Aug 15, 2026

MORE NEWS

जनजातीय क्षेत्र पांगी में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस संदीप कुमार ने ध्वजारोहण कर ली मार्चपास्ट की सलामी, शहीदों को दी श्रद्धांजलि सुरेंद्र ठाकुर चम्बा / पांगी, 15 अगस्त जनजातीय क्षेत्र पांगी के उपमंडल मुख्यालय किलाड़ स्थित पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रांगण में शनिवार को उपमंडल स्तरीय 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। समारोह में कार्यवाहक आवासीय आयुक्त एवं तहसीलदार पांगी संदीप कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण के साथ किया। इसके उपरांत उन्होंने पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस तथा स्काउट एंड गाइड की टुकड़ियों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक मार्चपास्ट की सलामी ली। अपने संबोधन में संदीप कुमार ने क्षेत्रवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता अनगिनत वीर सपूतों के अदम्य साहस, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के सभी सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि उनकी कुर्बानियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि देश की आजादी हमें अधिकारों के साथ-साथ जिम्मेदारियां भी प्रदान करती है। ईमानदारी से कार्य करना, कानून का सम्मान करना, महिलाओं का सम्मान, आसपास स्वच्छता बनाए रखना, पर्यावरण की रक्षा करना और समाज में भाईचारा कायम रखना भी सच्ची देशभक्ति है। मुख्य अतिथि ने युवाओं से महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद और भगत सिंह जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया। समारोह के दौरान विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों तथा महिला मंडलों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मार्चपास्ट में भाग लेने वाले पुलिस, एनसीसी और एनएसएस प्रतिभागियों सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार सीता राम, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग राम रत्न, आरओ रोहित प्रधान, सहायक निदेशक पशुपालन विभाग सुरेंद्र ठाकुर, पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किलाड़ के प्रधानाचार्य देवी सिंह, प्रधानाचार्य एकलव्य स्कूल देश राज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। Pangi Administration #PangiLiveNews #Pangi #Killar #Chamba #HimachalPradesh #PangiValley #स्वतंत्रता_दिवस #80वां_स्वतंत्रता_दिवस #IndependenceDay #IndependenceDay2026 #जय_हिंद #देशभक्ति #शहीदों_को_नमन #पांगी #चंबा #हिमाचलप्रदेश #जनजातीय_क्षेत्र #KillarPangi #PangiNews - Chamba News