Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image
image
image
image

ग्राम पंचायत ढिमानी को विकास की सौगात: 622 मीटर सीसी रोड का भूमिपूजन संपन्न ▪️जिपं अध्यक्ष प्रतिनिधि रविन्द्र गवेल रहे मुख्य अतिथि, ग्रामीणों को कीचड़ भरे रास्ते से मिलेगी मुक्ति खरसिया। ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम बनाने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में रविवार 28 जून को ग्राम पंचायत ढिमानी में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। लोक निर्माण विभाग (PWD) के अंतर्गत स्पेशल मरम्मत सीसी रोड, (SR) 622 मीटर कार्य का गरिमामयी भूमिपूजन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत रायगढ़ के अध्यक्ष प्रतिनिधि माननीय रविन्द्र गवेल थे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंचायत खरसिया के उपाध्यक्ष डॉ. हितेश गवेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत ढिमानी के सरपंच घनश्याम सिदार एवं उपसरपंच श्रीमती महिमा जायसवाल ने की। मुख्य अतिथि रविन्द्र गवेल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण अंचलों का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस 622 मीटर लंबी सीसी रोड के बन जाने से ग्रामीणों को आवागमन में हो रही असुविधाओं से परमानेंट राहत मिलेगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश भी दिए। ▪️ग्रामीणों में उत्साह, भारी संख्या में रहे मौजूद भूमिपूजन के पावन अवसर पर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में हरिशंकर जायसवाल, चंद्रिका साहू, धरम साहू, बाबूलाल साहू, टेकचंद पटेल, तिहारू जायसवाल, हेमलाल पटेल, मुकेश जायसवाल, सुरेश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय पंचगण, वरिष्ठ नागरिक और ग्रामीण जन उपस्थित रहे। ▪️कीचड़ और खराब रास्ते से मुक्ति की उम्मीद ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में कच्चे रास्ते पर कीचड़ के कारण स्कूली बच्चों, मरीजों और बुजुर्गों को भारी परेशानी होती थी। सीसी रोड बनने से अब आवागमन सुगम होगा और गांव का विकास तेज होगा। कार्यक्रम के अंत में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जिला पंचायत व जनपद पंचायत के नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

Kharsia, Raigarh | Jun 28, 2026