Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
pnewsbharat
मझौलिया की चार पंचायतों में लगा सहयोग शिविर, जिलाधिकारी तरनजोत सिंह पहुंचे, आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मझौलिया
Bettiah, West Champaran
| Aug 18, 2026
MORE NEWS
प्रशांत किशोर ने DGP से की मुलाकात* PK बोले- बांकीपुर में ट्रैफिक की स्थिति सुधारने और अनरेगुलेटेड वेंडिंग सेंटर बने हैं, उनमें पुलिस के खिलाफ पैसे लेने की जो शिकायतें हैं, उसको लेकर बात हुई है। सूखे नशे को लेकर भी बात हुई है। हम लोग सरकार से मिलकर एक मल्टीडिपार्टमेंटल बैठक और वर्कशॉप करेंगे, ताकि अगले 2-3 वर्षों में पटना में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर की जाए।
Bettiah, West Champaran | Aug 18, 2026
8 पंचायतों व नगर निकायों के वार्डों में लगे सहयोग शिविर। जिला पदाधिकारी ने सहयोग शिविर का लिया जायजा। बेतिया। पश्चिम चम्पारण जिले की 38 ग्राम पंचायतों एवं नगर निकायों के चिन्हित वार्डों में राज्य सरकार के निर्देश पर "सहयोग शिविर" का आयोजन किया गया। शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं जनसमस्याओं से संबंधित आवेदन दिए। कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जबकि शेष आवेदनों के त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। शिविरों में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनरेगा, भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, कृषि, छात्रवृत्ति एवं अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतों और आवेदनों की सुनवाई की गई। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभुकों को योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया भी शुरू की। जिला पदाधिकारी, श्री तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड की जौकटिया एवं माधोपुर पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया, लाभुकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं उप विकास आयुक्त श्री काजले वैभव नितिन ने चनपटिया प्रखंड की कुड़वा मठिया, लालगढ़ सहित अन्य पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों तक सरकारी सेवाओं और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सरल, सुलभ और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविरों में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से निष्पादन करें तथा किसी भी पात्र लाभुक को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहने दें।
Bettiah, West Champaran | Aug 18, 2026
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता एवं वाहन रैली का शुभारंभ प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को जन-जन तक पहुंचाने एवं अधिकाधिक उपभोक्ताओं को योजना का लाभ दिलाने के उद्देश्य से पश्चिम चंपारण जिले में व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान हेतु दिनांक 20.08.26 को विद्युत आपूर्ति प्रमंडल,बगहा के परिसर में "सोलर मेला सह सोलर लोन मेला"आयोजित किया जाएगा।इस अवसर पर जिलाधिकारी, बेतिया द्वारा प्रचार-प्रसार वाहन/जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत घरेलू उपभोक्ताओं को 3 किलोवाट तक के सोलर रूफटॉप संयंत्र की स्थापना पर केंद्र सरकार द्वारा अधिकतम ₹78,000 तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। इसके अतिरिक्त, बिहार सरकार द्वारा भी राज्य के उपभोक्ताओं को अतिरिक्त अनुदान का लाभ दिया जा रहा है। बिहार सरकार द्वारा 1 किलोवाट क्षमता पर ₹10,000 तथा अतिरिक्त 1 किलोवाट क्षमता पर ₹10,000, अर्थात अधिकतम ₹20,000 का अतिरिक्त राज्य अनुदान दिया जा रहा है। इस प्रकार पात्र उपभोक्ताओं को केंद्र एवं राज्य सरकार के अनुदान के माध्यम से रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने में महत्वपूर्ण 98000/-, ( *लगभग 1 लाख )* की आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। _यह योजना 31 march 2027 तक ही_ _लागू है!_ उपभोक्ताओं से अनुरोध है शीघ्र आवेदन करें! जिलाधिकारी ने आम नागरिकों से अपील की कि वे प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी प्राप्त कर इसका अधिकाधिक लाभ उठाएं तथा अपने घरों की छत पर सोलर संयंत्र स्थापित कर बिजली की बचत के साथ-साथ स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा दें। प्रचार-प्रसार वाहन के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में योजना से संबंधित जानकारी, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं अनुदान के संबंध में आम लोगों को जागरूक किया जाएगा। विद्युत कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बगहा
Bettiah, West Champaran | Aug 18, 2026
मझौलिया की चार पंचायतों में लगा सहयोग शिविर, जिलाधिकारी तरनजोत सिंह पहुंचे, आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मझौलिया प्रखंड की जौकटिया, माधोपुर, रुलही और डुमरी पंचायत में मंगलवार को बिहार सरकार के निर्देश पर सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई तथा आवेदन लिए गए। जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने जौकटिया पंचायत सरकार भवन परिसर में पौधारोपण किया और माधोपुर में शिविर का निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को आवेदनों का निर्धारित समय सीमा में निष्पादन करने का निर्देश दिया। बीडीओ डॉ. राजीव रंजन कुमार ने बताया कि शिविर में प्राप्त करीब 91 प्रतिशत आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि शिविर से ग्रामीणों को विभिन्न कार्यालयों का चक्कर लगाने से राहत मिल रही है। इस दौरान साइबर फ्रॉड से बचने, ओटीपी व बैंक संबंधी जानकारी साझा नहीं करने, नशे से दूर रहने तथा प्लास्टिक का उपयोग कम करने की अपील की गई। शिविर में मुखिया कुंती देवी, संगीता देवी, पम्मी सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों का सहयोग रहा।
Bettiah, West Champaran | Aug 18, 2026
मझौलिया की चार पंचायतों में लगा सहयोग शिविर, जिलाधिकारी तरनजोत सिंह... - Bettiah News