रुद्रप्रयाग में ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं’ अभियान के तहत अमर उजाला फाउंडेशन ने जिलाधिकारी विशाल मिश्रा को सौ प्रतियोगी परीक्षा की पुस्तकें भेंट कीं। ये पुस्तकें जिले के पुस्तकालयों में वितरित की जाएंगी ताकि विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन सामग्री मिल सके।