Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image

किसानों की समृद्धि और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री डॉ. यादव एचडीपीएस पद्धति से कपास उत्पादन से बढ़ी बड़वानी के किसानों की आय ............. किसानों के सुझावों और समस्याओं का संवेदनशीलता से किया जाएगा त्वरित निराकरण ................. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन विश्वास अभियान में बड़वानी के किसानों से किया संवाद बड़वानी 14 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की समृद्धि और कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। बड़वानी में एचडी पद्धति से कपास उत्पादन के माध्यम से किसानों की आय में हुई वृद्धि इसका सकारात्मक उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के सुझावों और समस्याओं को सरकार पूरी संवेदनशीलता से सुनेगी और उनके निराकरण के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने शुक्रवार को बड़वानी जिले के प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिले के किसानों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से खेती-किसानी से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं, अनुभवों और सुझावों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने किसानों से फसल उत्पादन, सिंचाई सुविधाओं, कृषि आदानों की उपलब्धता तथा शासन की विभिन्न योजनाओं से मिल रहे लाभ के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित और कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रदेश में इस वर्ष किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है और किसानों की समृद्धि के लिए योजनाबद्ध प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य सरकार का उद्देश्य किसानों को शासकीय योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के साथ ही उनकी आय बढ़ाना और कृषि को अधिक लाभकारी बनाना है। एचडीपीएस पद्धति से कपास उत्पादन को बढ़ावा किसानों ने मुख्यमंत्री डॉ यादव को बताया कि जिले में एचडीपीएस पद्धति से कपास उत्पादन की शुरुआत की गई है। इस पद्धति में खाद की आवश्यकता अपेक्षाकृत कम होती है और उत्पादन में भी वृद्धि देखने को मिल रही है। इससे किसानों को अधिक लाभ प्राप्त हो रहा है। किसानों ने बताया कि प्रारंभिक चरण में जिले में लगभग 5 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में एचडी पद्धति से कपास की खेती शुरू की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों से कृषि में अपनायी जा रही नई तकनीकों और नवाचारों के संबंध में जानकारी ली तथा ऐसी तकनीकों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया, जिनसे उत्पादन लागत कम हो और किसानों को बेहतर आर्थिक लाभ प्राप्त हो। किसानों से सीधे संवाद से मजबूत हो रहा विश्वास मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं और सेवाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह तरीके से आमजन तक पहुंचाना है। अभियान के माध्यम से सरकार स्वयं जनता के बीच पहुंचकर उनकी बात सुन रही है और समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठा रही है। शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचे, यही जन विश्वास अभियान की मूल भावना है। बड़वानी में एक तिहाई क्षेत्र में कपास की खेती संवाद के दौरान बताया गया कि बड़वानी जिले में कृषि क्षेत्र के एक बड़े हिस्से में कपास की खेती की जाती है। जिले के लगभग एक तिहाई हिस्से में कपास का उत्पादन होता है। इसके साथ ही जिले में विभिन्न प्रकार की उद्यानिकी फसलों का उत्पादन बहुतायत में किया जाता है। अधिकारियों ने जिले में कृषि क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों और किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। कामधेनु योजना से पशुपालन को मिला प्रोत्साहन ग्राम बोरलाई के किसान श्री हरिराम राठौर ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे दूध का व्यवसाय करते हैं और उन्हें डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना का लाभ मिला है। उन्होंने योजना की सराहना करते हुए बताया कि इससे पशुपालन और दुग्ध व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सहायता मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पशुपालन और दुग्ध उत्पादन को किसानों की आय का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। गोशालाओं को सरकार दे रही अनुदान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार गोशालाओं को भी अनुदान उपलब्ध करा रही है। कृषि के साथ पशुपालन और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए भी सरकार द्वारा विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की आय में वृद्धि के लिए कृषि के साथ संबद्ध गतिविधियों को भी मजबूत करना आवश्यक है। सिंचाई, आधुनिक तकनीक और कृषि अधोसंरचना पर विशेष ध्यान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में कृषि और किसानों को मजबूत बनाने के लिए सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, कृषि अधोसंरचना के विकास, आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने और किसानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। किसानों की मेहनत प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करती है। सरकार किसानों के साथ खड़ी है और उनके हित में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने किसानों से शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने तथा पात्रतानुसार उनका लाभ लेने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के किसान संवाद के दौरान किसानों ने खुलकर अपनी बात रखी और खेती-किसानी से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा सीधे किसानों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं और सुझाव सुनने की पहल का किसानों ने स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि और कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। #JansamparkMP #Badwani

36 views | Barwani, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026

MORE NEWS

बड़वानी जिले की आज की बड़ी खबरें:

​बड़वानी पुलिस ने शादी का झांसा देकर ठगी करने वाली 'लुटेरी दुल्हन' गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया व ₹1.73 लाख का मशरूका जब्त किया।

​तलुन के खाटू श्याम मंदिर समिति व श्रद्धालुओं ने झूठी शिकायतों और छवि धूमिल करने के विरोध में कोतवाली थाने पहुंचकर टीआई को ज्ञापन सौंपा।

​पानसेमल पुलिस ने कुओं व मकानों से केबल चोरी करने वाले 2 शातिर चोरों को 24 घंटे में गिरफ्तार कर ₹22 हजार की केबल बरामद की।

​नांगलवाड़ी के प्रसिद्ध भिलट देव मंदिर में नागपंचमी मेले का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए 60 घंटे लगातार खुले रहेंगे पट।

​बड़वानी के वरिष्ठ पत्रकार हेमन्त गर्ग को भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) का मध्य प्रदेश प्रदेश समन्वयक नियुक्त किया गया।

​अंचल की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।

.

.

#NimadDastakNews #BarwaniNews #PansemalNews #NagalwadiNews #BarwaniUpdate

बड़वानी जिले की आज की बड़ी खबरें: ​बड़वानी पुलिस ने शादी का झांसा देकर ठगी करने वाली 'लुटेरी दुल्हन' गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया व ₹1.73 लाख का मशरूका जब्त किया। ​तलुन के खाटू श्याम मंदिर समिति व श्रद्धालुओं ने झूठी शिकायतों और छवि धूमिल करने के विरोध में कोतवाली थाने पहुंचकर टीआई को ज्ञापन सौंपा। ​पानसेमल पुलिस ने कुओं व मकानों से केबल चोरी करने वाले 2 शातिर चोरों को 24 घंटे में गिरफ्तार कर ₹22 हजार की केबल बरामद की। ​नांगलवाड़ी के प्रसिद्ध भिलट देव मंदिर में नागपंचमी मेले का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए 60 घंटे लगातार खुले रहेंगे पट। ​बड़वानी के वरिष्ठ पत्रकार हेमन्त गर्ग को भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) का मध्य प्रदेश प्रदेश समन्वयक नियुक्त किया गया। ​अंचल की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #BarwaniNews #PansemalNews #NagalwadiNews #BarwaniUpdate

Barwani, Barwani | Aug 17, 2026

'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत कसरावद में मुस्लिम समुदाय द्वारा जुमे की नमाज़ के बाद जामा मस्जिद चौक से भव्य मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा प्रभारी पूर्व पार्षद तस्लीम खान, मीम कमेटी, टीम ए.जे. व सीपी मित्र मंडल के संयोजन में निकली इस रैली में युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर शहर भर में देशभक्ति व एकता का संदेश दिया। आयोजन में शहर सदर शेर खां अंसारी सहित पत्रकारगण व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कसरावद से ब्यूरो रिपोर्ट। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।

.

.

#NimadDastakNews #KasrawadNews #TirangaYatra #HarGharTiranga #MuslimSamajTirangaRally

'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत कसरावद में मुस्लिम समुदाय द्वारा जुमे की नमाज़ के बाद जामा मस्जिद चौक से भव्य मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा प्रभारी पूर्व पार्षद तस्लीम खान, मीम कमेटी, टीम ए.जे. व सीपी मित्र मंडल के संयोजन में निकली इस रैली में युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर शहर भर में देशभक्ति व एकता का संदेश दिया। आयोजन में शहर सदर शेर खां अंसारी सहित पत्रकारगण व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कसरावद से ब्यूरो रिपोर्ट। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #KasrawadNews #TirangaYatra #HarGharTiranga #MuslimSamajTirangaRally

Barwani, Barwani | Aug 17, 2026

कसरावद में स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। नगर परिषद में अध्यक्ष विमल राजेंद्र सिंह यादव और स्कूल ग्राउंड के मुख्य समारोह में जनपद पंचायत अध्यक्ष सारिका राजेश बागदरे ने ध्वजारोहण किया। स्कूली बच्चों की देशभक्तिपूर्ण प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में एसडीएम अनिल जैन, टीआई इंद्रेश त्रिपाठी व जनपद सीईओ रीना किराड सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। कसरावद से ब्यूरो रिपोर्ट। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।

.

.

#NimadDastakNews #KasrawadNews #IndependenceDay2026 #FlagHoisting #100kviews

कसरावद में स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। नगर परिषद में अध्यक्ष विमल राजेंद्र सिंह यादव और स्कूल ग्राउंड के मुख्य समारोह में जनपद पंचायत अध्यक्ष सारिका राजेश बागदरे ने ध्वजारोहण किया। स्कूली बच्चों की देशभक्तिपूर्ण प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में एसडीएम अनिल जैन, टीआई इंद्रेश त्रिपाठी व जनपद सीईओ रीना किराड सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। कसरावद से ब्यूरो रिपोर्ट। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #KasrawadNews #IndependenceDay2026 #FlagHoisting #100kviews

Barwani, Barwani | Aug 16, 2026

कसरावद में बालकृष्ण हनुमान मंदिर में शिव परिवार व भिलट देव स्थापना के 1 वर्ष पूर्ण होने पर सनातन धर्म सेवा समिति द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। समिति अध्यक्ष जगदीश चंद्र राठौड़, उपाध्यक्ष विशाल महाजन, सचिव यशवंत सिंह राठौर सहित सदस्यों ने व्यवस्थाएं संभाली और श्रद्धालुओं को महाप्रसादी वितरित की। कसरावद से ब्यूरो रिपोर्ट। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।

.

.

#NimadDastakNews #KasrawadNews #BalkrishnaHanumanMandir #Kasrawad #Bhandara KhargoneNews MpNews

कसरावद में बालकृष्ण हनुमान मंदिर में शिव परिवार व भिलट देव स्थापना के 1 वर्ष पूर्ण होने पर सनातन धर्म सेवा समिति द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। समिति अध्यक्ष जगदीश चंद्र राठौड़, उपाध्यक्ष विशाल महाजन, सचिव यशवंत सिंह राठौर सहित सदस्यों ने व्यवस्थाएं संभाली और श्रद्धालुओं को महाप्रसादी वितरित की। कसरावद से ब्यूरो रिपोर्ट। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #KasrawadNews #BalkrishnaHanumanMandir #Kasrawad #Bhandara KhargoneNews MpNews

Barwani, Barwani | Aug 16, 2026

उल्लास एक अभिनव प्रयोग के अंतर्गत जिला न्यायालय बड़वानी में चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

बड़वानी 16 अगस्त 2026/15 अगस्त आजादी के पर्व पर जिला न्यायालय परिसर बड़वानी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष श्री महेन्द्र कुमार जैन द्वारा झण्डा वंदन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री जैन की अध्यक्षता में जिला न्यायालय में
ए.डी.आर भवन के कान्फ्रेंस हॉल में उल्लास एक अभिनव प्रयोग के अंतर्गत न्यायालयीन कर्मचारीगण एवं अधिवक्तागण के बच्चों हेतु चित्रकला एवं निंबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। श्री जैन द्वारा अपने उ‌द्बोधन में कहा कि उल्लास कार्यकम न्यायालयीन वातावरण में बच्चों को संस्कार एवं उल्लास व उत्साह का वातावरण निर्मित हुआ है, उल्लास में बच्चों द्वारा चित्रकला एवं निबंध प्रतिभागी को प्रोत्साहित किया। आगामी दिवसो में उल्लास अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित होते रहेगे।
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा राष्ट्रप्रेम, स्वंतत्रता दिवस, राष्ट्रीय ध्वज, विकसित भारत. व दुरूपयोग विषय पर चित्रकला बनाई एवं एवं निंबंध प्रतियोगिता ए.आई एक अभिशाप, सोशल मीडिया का सदुपयोग पर निबंध लिखा गया।
प्रतिभागियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा एवं सजूनात्मक सोच का सुंदर प्रर्दशन करते हुए रंगो के माध्यम से देशभक्ति एवं सामाजिक संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के दौरान न्यायालय परिसर में न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों में उत्साह एवं उल्लास का वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम के अंत में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री महेन्द्र कुमार जैन एवं न्यायाधीशगण द्वारा चित्रकला एंव निंबंध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आये प्रतिभागी को प्रशस्ति पत्र, एवं पुरूस्कृत किया।

कार्यकम में श्रीमती जैन, तृतीय अपर जिला अपर एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती रेखा आर. चन्द्रवंशी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री अमूल मण्डलोई, न्यायिक मजि. श्री महेन्द्रसिह रावत, श्री पुष्पेन्द्र भार्गव न्यायिक मजि. प्रथम श्रेणी, एवं अन्य न्यायाधीशगण अध्यक्ष अधिवक्ता संघ श्री सोहन लाल पाटीदार जिला विधिक सहातया अधिकारी श्री रॉबिन दयाल न्यायालय अधीक्षक श्री दिनेश जैन एवं न्यायालयीन कर्मचारी, विधिक सेवा के कर्मचारी, अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
#JansamparkMP
#Badwani

उल्लास एक अभिनव प्रयोग के अंतर्गत जिला न्यायालय बड़वानी में चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन बड़वानी 16 अगस्त 2026/15 अगस्त आजादी के पर्व पर जिला न्यायालय परिसर बड़वानी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष श्री महेन्द्र कुमार जैन द्वारा झण्डा वंदन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री जैन की अध्यक्षता में जिला न्यायालय में ए.डी.आर भवन के कान्फ्रेंस हॉल में उल्लास एक अभिनव प्रयोग के अंतर्गत न्यायालयीन कर्मचारीगण एवं अधिवक्तागण के बच्चों हेतु चित्रकला एवं निंबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। श्री जैन द्वारा अपने उ‌द्बोधन में कहा कि उल्लास कार्यकम न्यायालयीन वातावरण में बच्चों को संस्कार एवं उल्लास व उत्साह का वातावरण निर्मित हुआ है, उल्लास में बच्चों द्वारा चित्रकला एवं निबंध प्रतिभागी को प्रोत्साहित किया। आगामी दिवसो में उल्लास अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित होते रहेगे। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा राष्ट्रप्रेम, स्वंतत्रता दिवस, राष्ट्रीय ध्वज, विकसित भारत. व दुरूपयोग विषय पर चित्रकला बनाई एवं एवं निंबंध प्रतियोगिता ए.आई एक अभिशाप, सोशल मीडिया का सदुपयोग पर निबंध लिखा गया। प्रतिभागियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा एवं सजूनात्मक सोच का सुंदर प्रर्दशन करते हुए रंगो के माध्यम से देशभक्ति एवं सामाजिक संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के दौरान न्यायालय परिसर में न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों में उत्साह एवं उल्लास का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम के अंत में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री महेन्द्र कुमार जैन एवं न्यायाधीशगण द्वारा चित्रकला एंव निंबंध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आये प्रतिभागी को प्रशस्ति पत्र, एवं पुरूस्कृत किया। कार्यकम में श्रीमती जैन, तृतीय अपर जिला अपर एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती रेखा आर. चन्द्रवंशी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री अमूल मण्डलोई, न्यायिक मजि. श्री महेन्द्रसिह रावत, श्री पुष्पेन्द्र भार्गव न्यायिक मजि. प्रथम श्रेणी, एवं अन्य न्यायाधीशगण अध्यक्ष अधिवक्ता संघ श्री सोहन लाल पाटीदार जिला विधिक सहातया अधिकारी श्री रॉबिन दयाल न्यायालय अधीक्षक श्री दिनेश जैन एवं न्यायालयीन कर्मचारी, विधिक सेवा के कर्मचारी, अधिवक्तागण उपस्थित रहे। #JansamparkMP #Badwani

Barwani, Madhya Pradesh | Aug 16, 2026