मेजर विजय सिंह मनकोटिया की अंतिम विदाई तो हुई… लेकिन राजकीय सम्मान को लेकर उठे सवालों ने अब सियासत गरमा दी है Kangra Express
कांगड़ा : पांच बार शाहपुर से विधायक और दो बार मंत्री रहे मेजर विजय सिंह मनकोटिया का बुधवार को पूरे विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी। बड़ी संख्या में लोगों ने नम आंखों से मेजर मनकोटिया को अंतिम विदाई दी।
अंतिम संस्कार में पहुंचे धर्मशाला विधायक सुधीर शर्मा ने मेजर मनकोटिया के निधन को शाहपुर और हिमाचल की राजनीति के लिए बड़ी क्षति बताया। साथ ही उन्होंने राजकीय सम्मान नहीं दिए जाने को लेकर सवाल उठाए। सुधीर शर्मा ने कहा कि इतने वरिष्ठ राजनीतिक नेता को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जानी चाहिए थी।
मेजर मनकोटिया की अंतिम विदाई के बीच राजकीय सम्मान का मुद्दा अब कांगड़ा की सियासत में चर्चा का विषय बन गया है।
Kangra, Kangra | Sep 30, 2026