Public App Logo
Profile Picture

ewn24 news Choice Of Himachal

@ewn24newsgmail.com
149Followers
0Following
मणिकर्ण में जमीन हड़पने और मकान पर अवैध कब्जे का मामला : फर्जी वसीयत और राजस्व विभाग की मिलीभगत के खिलाफ पीड़ित महिला ने एसपी कार्यालय में लगाई न्याय की गुहार
<nis:link nis:type=tag nis:id=manikaran nis:value=Manikaran nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kullunews nis:value=KulluNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalnews nis:value=HimachalNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=landfraud nis:value=LandFraud nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=policecomplaint nis:value=PoliceComplaint nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalpolice nis:value=HimachalPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=latestnews nis:value=LatestNews nis:enabled=true nis:link/>

 धार्मिक पर्यटन नगरी मणिकर्ण में एक महिला के मकान पर जबरन कब्जे और जाली दस्तावेजों के सहारे जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला पिंकी ने न्याय की गुहार लगाते हुए एसपी दफ्तर में डीएसपी हैडक्वार्टर को शिकायत पत्र सौंपा है। महिला ने इस पूरे खेल में आरोपी के साथ-साथ शामिल राजस्व विभाग के कुछ कर्मचारियों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्त्ता पिंकी ने बताया कि मणिकर्ण में श्रीराम मंदिर के पास उनका एक पुश्तैनी मकान है, जिसे उन्होंने वर्ष 2013 में दोबारा नया बनवाया था। इस घर में वह अपनी माता के साथ रहती थी। महिला का आरोप है कि कुछ दिन पहले जब वह अपने पति और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दूसरे घर पर थी, तो पूर्ण नामक व्यक्ति ने कथित तौर पर गुंडागर्दी दिखाते हुए उनके 3 कमरों वाले मकान के 2 कमरों पर जबरन अवैध कब्जा कर लिया और वहां ताले लटका दिए। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि साल 2023 में भी इसी आरोपी के इशारे पर 2 लोगों ने उनके घर में चोरी को अंजाम दिया था।

शिकायत में जमीन को लेकर फर्जीवाड़े का भी आरोप लगाया गया है। महिला ने बताया कि यह जमीन उसके मामा हुक्मी राम की थी, जिनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था और वह देख भी नहीं सकते थे। वर्ष 2013 में उनके मामा का निधन हो गया था। हुक्मी राम की असली वारिस होने के बावजूद पिंकी को भनक तक नहीं लगने दी गई। महिला का आरोप है कि आरोपी ने राजस्व विभाग के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों से मिलीभगत करके गत 21 अगस्त को जाली वसीयत के सहारे इस पुश्तैनी जमीन का इंतकाल अपने नाम करवा लिया।

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने बीते रोज भी मणिकर्ण में उसे धमकियां दी हैं। इससे उसे और उसके परिवार को आरोपी से जान का खतरा बना हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी हैडक्वार्टर ने महिला को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि शिकायत पत्र को मणिकर्ण थाना में केस दर्ज करने के लिए भेजा जाएगा, जिसके बाद राजस्व विभाग के संलिप्त कर्मचारियों और मुख्य आरोपी से पूछताछ की जाएगी।
ऊना में दर्दनाक सड़क हादसा: ओवरटेकिंग के दौरान तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार की गई जान
<nis:link nis:type=tag nis:id=unanews nis:value=UnaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalnews nis:value=HimachalNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=roadaccident nis:value=RoadAccident nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ambuna nis:value=AmbUna nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalpolice nis:value=HimachalPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=latestnews nis:value=LatestNews nis:enabled=true nis:link/> 

ऊना जिला के उपमंडल अम्ब के अंतर्गत सिकरां दा परोह-ज्वार मार्ग पर एक भयानक सड़क हादसा पेश आया है। इस हादसे में एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान हेमराज (38) पुत्र देवराज निवासी गांव मसलाना (डाकघर राजपुर जसवां) के रूप में हुई है। हादसे के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार की शाम हेमराज अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर कलोहा से अपने गांव मसलाना की ओर जा रहा था। इसी दौरान जब वह सिकरां दा परोह से ज्वार की ओर जाने वाले मोड़ के समीप पहुंचा तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे ओवरटेक करने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि इसी ओवरटेकिंग के दौरान ट्रक का खुला हुआ पिछला हिस्सा हेमराज की मोटरसाइकिल से टकरा गया।

टक्कर लगने के कारण हेमराज मोटरसाइकिल सहित सड़क पर बुरी तरह गिर गया। इस हादसे में उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से 108 एम्बुलैंस को मौके पर बुलाया गया और घायल अवस्था में हेमराज को तुरंत सिविल अस्पताल अम्ब पहुंचाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी अम्ब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है और आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बुधवार को सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
सोलन कारोबारी से रिश्वत मामला: अंतरिम जमानत मिलने के बाद शिमला सीबीआई कार्यालय पहुंचे आयकर अधिकारी, पूछताछ जारी 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cbi nis:value=CBI nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=incometax nis:value=IncomeTax nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=solannews nis:value=SolanNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalnews nis:value=HimachalNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=anticorruption nis:value=AntiCorruption nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shimlanews nis:value=ShimlaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=latestnews nis:value=LatestNews nis:enabled=true nis:link/>

सोलन के कारोबारी से 5 लाख रुपए रिश्वत मांगने के आरोप में मामला दर्ज होने के बाद कई दिनों तक सीबीआई की गिरफ्त से बाहर रहे आयकर अधिकारी मंगलवार को शिमला स्थित सीबीआई कार्यालय पहुंचा। कोर्ट के आदेश के बाद अधिकारी ने सीबीआई अधिकारियों के सामने पेश होकर मामले की जांच में शामिल होने की औपचारिकता पूरी की। अधिकारी इस मामले में अंतरिम जमानत ले चुका है। जानकारी अनुसार सीबीआई ने उनसे मामले से जुड़े आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों को लेकर पूछताछ की। सीबीआई ने अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने सोलन के अर्की क्षेत्र के कारोबारी लाभ चंद से करीब 17.94 लाख रुपए की आयकर देनदारी के मामले को निपटाने और रकम कम करवाने की एवज में 5 लाख रुपए रिश्वत मांगी। सीबीआई ने बीते 12 सितम्बर को मामला दर्ज किया था।

शिकायत के अनुसार कारोबारी को 7 अगस्त को आयकर विभाग की ओर से नोटिस मिला था। इसमें आकलन वर्ष 2017 के लिए 8,97,160 रुपए और वर्ष 2018 के लिए 6,010 रुपए की पैनल्टी का उल्लेख था। कारोबारी ने अपने कंसल्टैंट के1 माध्यम से आयकर पोर्टल पर इस पर आपत्ति दर्ज की। इसके बाद 8 सितम्बर को कंसल्टैंट संबंधित दस्तावेज लेकर आयकर अधिकारी से मिलने शिमला पहुंचा। आरोप है कि बातचीत के दौरान अधिकारी ने पैनल्टी के अतिरिक्त करीब 8,97,100 रुपए ब्याज की देनदारी बताई। इससे कुल रकम 17,94,260 रुपए हो गई। शिकायत के अनुसार इसी देनदारी को कम करवाने और मामला निपटाने के लिए 5 लाख रुपए की कथित रिश्वत मांगी गई। सीबीआई के अनुसार शुरूआती तौर पर 4 लाख रुपए की मांग की गई थी, जो बातचीत के बाद 5 लाख रुपए हुई। इसमें 3 लाख रुपए पहले और 2 लाख रुपए एक सप्ताह के भीतर देने की बात सामने आई।

कारोबारी ने रिश्वत देने की बजाय सीबीआई से शिकायत की। सीबीआई ने शिकायत और उपलब्ध सामग्री का सत्यापन करने के बाद मामला दर्ज किया। जांच एजैंसी अब कथित बातचीत की रिकॉर्डिंग, आयकर विभाग से जुड़े दस्तावेजों और शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। एफआईआर दर्ज होने के बाद सीबीआई अधिकारी की तलाश में संभावित ठिकानों पर पहुंची थी। उस दौरान वह जांच एजैंसी के सामने पेश नहीं हुए थे। अब कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने और उसके आदेश के तहत सीबीआई के समक्ष पेश होने के बाद उनसे पूछताछ की गई है।
शिमला लॉ यूनिवर्सिटी के छात्र ने किया अपनी जान लेने का प्रयास: वीडियो में प्रशासन और छात्रों पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप, आईजीएमसी में भर्ती
<nis:link nis:type=tag nis:id=shimlanews nis:value=ShimlaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lawuniversity nis:value=LawUniversity nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalnews nis:value=HimachalNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mentalhealth nis:value=MentalHealth nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=igmchospital nis:value=IGMCHospital nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=studentnews nis:value=StudentNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=latestnews nis:value=LatestNews nis:enabled=true nis:link/>

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां लॉ यूनिवर्सिटी के एक छात्र ने आत्महत्या का प्रयास किया है। इस खौफनाक कदम को उठाने से पहले छात्र का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह रोता हुआ नजर आ रहा है और उसने विश्वविद्यालय प्रशासन व अन्य लोगों पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। आत्महत्या के प्रयास के बाद छात्र को आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां फिलहाल वह उपचाराधीन है।

सामने आए वीडियो में छात्र ने अपना नाम निखिल प्रकाश बताया है, जो लॉ यूनिवर्सिटी में तृतीय वर्ष का छात्र है। उसने रोते हुए माता-पिता और बहन से माफी मांगी है और कहा है कि वह कमजोर नहीं है, लेकिन यूनिवर्सिटी ने उसे बुरी तरह परेशान कर दिया है। छात्र का दावा है कि उसके ही बैच के कुछ छात्रों साहिल, रोहित व प्रभात आदि ने साजिश के तहत उसके खिलाफ झूठी एफआईआर और एंटी-रैगिंग की झूठी शिकायत दर्ज करवाई है। छात्र ने वीडियो में स्पष्ट कहा कि उसके पास अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूत मौजूद हैं। इसके बावजूद यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार और वाइस चांसलर उसकी कोई बात नहीं सुन रहे हैं। छात्र ने बताया कि पिछले एक महीने से उसे लगातार थानों के चक्कर कटवाए जा रहे हैं। धमकियों और करियर खराब होने के डर से वह भारी मानसिक तनाव में आ गया। निखिल ने अपने इस आत्मघाती कदम के लिए सीधे तौर पर झूठी शिकायत करने वाले छात्रों, यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार और वीसी को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने इस पूरे मामले पर संज्ञान ले लिया है और आत्महत्या के प्रयास के असल कारणों की गहन जांच कर रही है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने जारी किया स्पष्टीकरण
उधर, विश्वविद्यालय प्रशासन ने सोशल मीडिया पर रैगिंग की कथित घटना से संबंधित प्रसारित हो रही सामग्री पर स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा है कि मामले की जांच अभी जारी है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया कि शिकायत पर सक्षम प्राधिकारी एंटी-रैगिंग नियमों और लागू कानूनों के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ा रहे हैं तथा अब तक कोई अंतिम निष्कर्ष अथवा निर्णय नहीं लिया गया है। विश्वविद्यालय के अनुसार उसे निखिल प्रकाश और अन्य लोगों पर रैगिंग किए जाने के आरोपों से संबंधित शिकायत प्राप्त हुई हैं। शिकायत फिलहाल विश्वविद्यालय के सक्षम अधिकारियों के विचाराधीन है और निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप इसकी जांच की जा रही है। ऐसे में जांच पूरी होने से पहले आरोपों को स्थापित तथ्य के रूप में प्रस्तुत करना उचित नहीं होगा। विश्वविद्यालय ने यह भी बताया कि शिकायतकर्त्ता ने स्वतंत्र रूप से अर्की पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज करवाई है। वहीं, एंटी-रैगिंग नियमों के तहत विश्वविद्यालय ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए मामले की जानकारी धामी पुलिस चौकी को भी दी है।
कालका-शिमला रेलमार्ग पर ट्रेनों का संचालन 30 नवंबर तक रद्द : टकसाल और गुम्मन के बीच ब्रिज नंबर 57 के पास क्षतिग्रस्त ट्रैक की बहाली का काम जारी

<nis:link nis:type=tag nis:id=kalkashimlarailway nis:value=KalkaShimlaRailway nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=worldheritage nis:value=WorldHeritage nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalnews nis:value=HimachalNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=railwayupdate nis:value=RailwayUpdate nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ambaladivision nis:value=AmbalaDivision nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=indianrailways nis:value=IndianRailways nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=latestnews nis:value=LatestNews nis:enabled=true nis:link/> 

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलमार्ग पर टकसाल व गुम्मन के बीच रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त होने के कारण कालका तक अब 30 नवम्बर तक ट्रेनों का संचालन रद्द रहेगा। ब्रिज नंबर 57 के पास क्षतिग्रस्त ट्रैक को बहाल करने का काम अभी भी जारी है और ऐसे में रेलवे प्रबंधन ने ट्रेनों के रद्दीकरण की अवधि बढ़ा दी है। अब 5 जोड़ी ट्रेनों का संचालन कालका-शिमला के बीच 31 अक्तूबर तक रद्द रहेगा। वहीं, 1 जोड़ी ट्रेन को धर्मपुर से शॉर्ट ओरिजिनेट और शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा और फिलहाल शिमला-धर्मपुर के बीच ही ट्रेन चलेगी, जबकि कालका तक ट्रेनों का संचालन रद्द रहेगा।

कालका-शिमला रेलवे लाइन पर ब्रिज नंबर 57 के पास क्षतिग्रस्त ट्रैक को बहाल करने का काम जारी होने के कारण रेलवे ने ट्रेनों के रद्दीकरण की अवधि बढ़ा दी है। अब 5 ट्रेनों का संचालन कालका-शिमला के बीच 30 सितम्बर तक रद्द रहेगा। वहीं, 1 ट्रेन को धर्मपुर से शॉर्ट ओरिजिनेट और शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। रेलवे के अनुसार किलोमीटर 07/16-17 पर ब्रिज नंबर 57 के आसपास मिट्टी बह जाने के कारण ट्रैक प्रभावित हुआ है। प्रभावित हिस्से में बहाली का कार्य प्रगति पर है। इसी के चलते रेलवे के अंबाला मंडल ने ट्रेनों के रद्दीकरण और आंशिक संचालन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है।

ट्रेन नंबर 52457/52458, ट्रेन नंबर 52451/ 52452 ट्रेन नंबर 52459/ 52460 ट्रेन नंबर 52455/ 52456, अप मिक्स ट्रेन/डाऊन मिक्स ट्रेन रद्द रहेंगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर 52453 और 52454 का आंशिक संचालन शिमला-धर्मपुर के बीच जारी रहेगा। ट्रेन नंबर 52453 का संचालन 30 नवम्बर तक धर्मपुर से शॉर्ट ओरिजिनेट होगा। इसके चलते कालका से धर्मपुर के बीच इसका संचालन रद्द रहेगा। इसी तरह ट्रेन नंबर 52454 धर्मपुर में शॉर्ट टर्मिनेट होगी और धर्मपुर से कालका के बीच इसका संचालन रद्द रहेगा।
ऊना क्षेत्रीय अस्पताल में हंगामा : उपचार के दौरान मरीज की मौत पर परिजनों और महासभा ने बरती गई लापरवाही का लगाया आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग
<nis:link nis:type=tag nis:id=unahospital nis:value=UnaHospital nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalnews nis:value=HimachalNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=medicalnegligence nis:value=MedicalNegligence nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=unanews nis:value=UnaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=protest nis:value=Protest nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalpolice nis:value=HimachalPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=latestnews nis:value=LatestNews nis:enabled=true nis:link/>  

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार के दौरान एक मरीज की मौत होने पर भारी हंगामा हो गया। मृतक की पहचान सुनेहरा निवासी हरपाल सिंह के रूप में हुई है। घटना से आक्रोशित परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों और अस्पताल स्टाफ पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित परिजनों ने न्याय की गुहार लगाते हुए शव को स्ट्रेचर पर रखकर अस्पताल प्रशासन के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली।

परिजनों का आरोप है कि आपातकालीन सेवा में मरीज को समय पर उचित इलाज नहीं दिया गया। मृतक के भाई ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हरपाल सिंह को छाती में दर्द की शिकायत थी, लेकिन स्थिति इतनी गंभीर नहीं थी क्योंकि वह स्वयं अपने पैरों पर चलकर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में पहुंचा था। परिजनों का सीधा आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद न तो उसकी समुचित जांच की गई और न ही समय रहते उसे कोई उचित उपचार दिया गया। इसी चिकित्सीय कोताही के चलते कुछ समय बाद हरपाल सिंह ने दम तोड़ दिया।

मरीज की मौत के बाद उपजे इस विवाद में महर्षि वाल्मीकि गुरु रविदास यूथ एकता महासभा भी परिजनों के समर्थन में उतर आई। महासभा के प्रदेशाध्यक्ष अमित कुमार वाल्मीकि की मौजूदगी में परिजनों ने अस्पताल प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी। अमित कुमार वाल्मीकि ने कहा कि एक व्यक्ति जो खुद चलकर अस्पताल आता है, उसकी इस तरह मौत होना सिस्टम की बड़ी नाकामी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी चिकित्सक और संबंधित स्टाफ के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो महासभा सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करने के लिए विवश होगी। इसके साथ ही परिजनों ने पीड़ित परिवार के लिए उचित मुआवजे की भी मांग उठाई है।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद अब सभी की निगाहें मेडिकल रिपोर्ट पर टिकी हैं। फिलहाल, हरपाल सिंह की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। वहीं, इस भारी बवाल को लेकर अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मामले का संज्ञान ले लिया गया है और इसकी आंतरिक जांच की जा रही है। प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि जांच रिपोर्ट और पोस्टमार्टम के तथ्यों के आधार पर ही पूरी स्थिति स्पष्ट की जाएगी तथा नियमानुसार उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशे के खिलाफ अभियान के तहत 13 किलो चूरा-पोस्त और 22 ग्राम चिट्टे के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार
<nis:link nis:type=tag nis:id=solanpolice nis:value=SolanPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalnews nis:value=HimachalNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=antidrugs nis:value=AntiDrugs nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=drugpeddlersarrested nis:value=DrugPeddlersArrested nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalpolice nis:value=HimachalPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=latestnews nis:value=LatestNews nis:enabled=true nis:link/> 

हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोलन पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने बीते दो दिनों के भीतर नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए 3 अलग-अलग मामलों में कुल 13 किलो 630 ग्राम चूरा-पोस्त और 22.27 ग्राम चिट्टा (हैरोइन) बरामद किया है। इन कार्रवाइयों में पुलिस ने कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक  सोलन साईं दतात्रेय वर्मा ने मामलों की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।

ट्रक से पकड़ा 13 किलो 630 ग्राम चूरा-पोस्त, 2 गिरफ्तार
पहले मामले की जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि धर्मपुर थाना की पुलिस टीम इलाके में गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने एक ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली, जिसमें से 13 किलो 630 ग्राम चूरा-पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से हरिदत्त (26) निवासी खील बड्सेर (कुमारहट्टी) और जितेंद्र कुमार (30) निवासी रुन्दन घोड़ो (कुमारहट्टी) को गिरफ्तार कर लिया। तस्करी में इस्तेमाल किए गए ट्रक को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है, ताकि नशे के बैकवर्ड लिंकेज का पता लगाया जा सके।

गाड़ी में सवार 3 युवकों से 11.27 ग्राम चिट्टा बरामद
दूसरे मामले में जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई टीम ने धर्मपुर थाना क्षेत्र में ही गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान एक वाहन की चेकिंग की गई, तो उसमें सवार तीन युवकों के कब्जे से 11.27 ग्राम चिट्टा (हैरोइन) बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान गौरव वर्मा (29) निवासी न्यू कथेड (सोलन), शुभम ठाकुर (25) निवासी धार (सलोगड़ा) और वीरेंद्र कुमार (32) निवासी न्यू कथेड (चंबाघाट) के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके वाहन को भी जब्त कर लिया है।

पट्टा मोड़ पर युवक से मिला 11 ग्राम चिट्टा
वहीं, तीसरे मामले में धर्मपुर पुलिस टीम ने पट्टा मोड़, कुमारहट्टी के समीप एक अन्य कार्रवाई को अंजाम दिया। यहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर संजय (28) निवासी गांव पालवी, शिलारू (ठियोग) को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके पास से 11 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इन सभी मामलों में गहराई से जांच कर रही है ताकि जिले में सक्रिय नशा माफिया की जड़ों तक पहुंचा जा सके।
सोलन में नेशनल हाईवे-205 पर भारी भूस्खलन: अर्की के राजघाटी के पास पहाड़ी दरकने से घंटों ठप रहा यातायात, फोरलेन कटिंग को माना जा रहा मुख्य कारण

<nis:link nis:type=tag nis:id=solannews nis:value=SolanNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalnews nis:value=HimachalNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=landslide nis:value=Landslide nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nationalhighway205 nis:value=NationalHighway205 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=arkisolan nis:value=ArkiSolan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=trafficjam nis:value=TrafficJam nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=latestnews nis:value=LatestNews nis:enabled=true nis:link/> 

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में नैशनल हाईवे-205 पर अर्की के समीप राजघाटी में भारी भूस्खलन होने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अचानक पहाड़ी दरकने से यह प्रमुख राजमार्ग कई घंटों तक पूरी तरह से बाधित रहा, जिससे यात्रियों और चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजघाटी के पास पहाड़ी से अचानक भारी मात्रा में मलबा, मिट्टी और बड़े-बड़े बोल्डर (चट्टानें) सड़क पर आ गिरे। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई वाहन मलबे की चपेट में नहीं आया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाहनों की आवाजाही को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया। इसके चलते राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं और यात्री घंटों तक जाम में फंसे रहे।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। मार्ग को जल्द से जल्द सुचारू करने के लिए भारी मशीनरी को तैनात किया गया। मलबे और भारी-भरकम बोल्डर्स को हटाने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया गया, ताकि राजमार्ग पर कनैक्टिविटी को बहाल कर लोगों को राहत पहुंचाई जा सके।

और ये भी पढ़े

इस भूस्खलन के पीछे एक बड़ा कारण विकासात्मक कार्य भी माना जा रहा है। स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस क्षेत्र में फोरलेन निर्माण के चलते पहाड़ियों की भारी कटिंग की जा रही है। इस कटिंग के कारण पहाड़ियां अस्थिर हो गई हैं, जिससे बारिश के दौरान भूस्खलन का खतरा कई गुना बढ़ गया है।

लगातार हो रहे भूस्खलन को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। यात्रियों और पर्यटकों को सलाह दी गई है कि वे नैशनल हाईवे-205 पर यात्रा करने से पहले मौसम के अपडेट और सड़क की स्थिति की पूरी जानकारी अवश्य ले लें। साथ ही, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से गुजरते समय विशेष सावधानी बरतें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें।
सोलन के अर्की में तेंदुए का आतंक: बतीवां गांव में मोटरसाइकिल सवार पर तेंदुए का हमला, 100 मीटर तक पीछे दौड़ा; ग्रामीणों में भारी दहशत

<nis:link nis:type=tag nis:id=solannews nis:value=SolanNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalnews nis:value=HimachalNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=leopardattack nis:value=LeopardAttack nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=arkisolan nis:value=ArkiSolan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=forestdepartment nis:value=ForestDepartment nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalpolice nis:value=HimachalPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=latestnews nis:value=LatestNews nis:enabled=true nis:link/> 

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के उपमंडल अर्की में तेंदुओं की बढ़ती सक्रियता ने लोगों की नींद उड़ा दी है। क्षेत्र में तेंदुए दिखाई देने की लगातार मिल रही सूचनाओं के बीच रोहांज-जलाना पंचायत के बतीवां गांव में एक खौफनाक घटना सामने आई है, जहां एक तेंदुए ने मोटरसाइकिल सवार पर झपटने का प्रयास किया। गनीमत यह रही कि युवक ने सूझबूझ दिखाते हुए बाइक की रफ्तार बढ़ा दी और सुरक्षित अपनी जान बचाने में कामयाब रहा।

घर से 200 मीटर पहले हो गया तेंदुए से सामना
प्राप्त जानकारी के अनुसार बतीवां गांव निवासी प्रदीप शर्मा बीते दिन अपनी मोटरसाइकिल से अर्की से घर की ओर लौट रहे थे। जब वह घर से महज 200 मीटर पीछे बतीवां खाल के पास पहुंचे तो अचानक सड़क पर एक तेंदुआ आ गया। प्रदीप के मुताबिक तेंदुए ने उनकी मोटरसाइकिल की ओर छलांग लगा दी। खतरे को भांपते हुए उन्होंने तुरंत बाइक की गति बढ़ा दी, लेकिन तेंदुए ने हार नहीं मानी और करीब 100 मीटर तक मोटरसाइकिल के पीछे-पीछे दौड़ लगाता रहा। किसी तरह वहां से भाग निकलने पर प्रदीप की जान बची। इस घटना में उन्हें कोई शारीरिक नुक्सान नहीं पहुंचा है।

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीण चिंतित
अर्की उपमंडल में तेंदुए की सक्रियता का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर तेंदुए से जुड़ी दो घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीणों में भारी दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस सड़क पर यह घटना हुई है, वहां सुबह से शाम तक लोगों की भारी आवाजाही रहती है। सबसे बड़ी चिंता स्कूली बच्चों को लेकर है, जो रोजाना इसी मार्ग से स्कूल आते-जाते हैं। खौफजदा ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में तुरंत गश्त बढ़ाने और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।

गश्त बढ़ाएगी वन विभाग की टीम
इस मामले पर वन परिक्षेत्राधिकारी अर्की अशोक कुमार ने बताया कि विभाग को बतीवां गांव में हुई घटना की सूचना मिल चुकी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वन विभाग की एक टीम जल्द ही मौके का निरीक्षण करेगी और तेंदुए की गतिविधियों को ट्रैक कर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाएगी। वन विभाग ने एक विशेष एडवाइजरी जारी करते हुए स्थानीय लोगों से अपील की है कि सुबह और शाम के समय घरों से बाहर निकलते हुए विशेष सतर्कता बरतें। स्कूली बच्चों को अकेले सुनसान रास्तों से स्कूल न भेजें। तेंदुआ दिखाई देने पर उसके नजदीक जाने या उसे उकसाने का प्रयास बिल्कुल न करें। किसी भी वन्यजीव की हलचल दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचित करें।
180 पदों पर बंपर भर्ती  ... <nis:link nis:type=tag nis:id=jobalert nis:value=JobAlert nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachaljobs nis:value=HimachalJobs nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=securtyguard nis:value=SecurtyGuard nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=employmentnews nis:value=EmploymentNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kangra nis:value=Kangra nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jobopening nis:value=JobOpening nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=trendingshorts nis:value=TrendingShorts nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalnews nis:value=HimachalNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=careeropportunity nis:value=CareerOpportunity nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sisinidia nis:value=SisInidia nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ewn24news nis:value=ewn24news nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=choiceofhimachal nis:value=choiceofhimachal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachallatestnews nis:value=himachallatestnews nis:enabled=true nis:link/>
महिलाओं ने गढ़ी सफलता की नई कहानी ... <nis:link nis:type=tag nis:id=womenempowerment nis:value=WomenEmpowerment nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=atmanirbharbharat nis:value=AtmanirbharBharat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=skilldevelopment nis:value=SkillDevelopment nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=naurpuraryasamaj nis:value=NaurpurAryaSamaj nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=womeninbusiness nis:value=WomenInBusiness nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=narishakti nis:value=NariShakti nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=garmentindustry nis:value=GarmentIndustry nis:enabled=true nis:link/>
नूरपुर : एक करोड़ से ज्यादा की संपत्तियां फ्रीज  ... <nis:link nis:type=tag nis:id=nurpurpolice nis:value=NurpurPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalnews nis:value=HimachalNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ndpsact nis:value=NDPSAct nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=antidrugs nis:value=AntiDrugs nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=drugfreehimachal nis:value=DrugFreeHimachal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ewn24news nis:value=ewn24news nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=choiceofhimachal nis:value=choiceofhimachal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachallatestnews nis:value=himachallatestnews nis:enabled=true nis:link/>
भटोली फकोरियां में वॉलीबॉल टूर्नामेंट, 21000 इनाम ... <nis:link nis:type=tag nis:id=volleyballtournament nis:value=VolleyballTournament nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dehra nis:value=Dehra nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalsports nis:value=HimachalSports nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bhatoliphakoriyan nis:value=BhatoliPhakoriyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ewn24news nis:value=ewn24news nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=choiceofhimachal nis:value=choiceofhimachal nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=localsports nis:value=LocalSports nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sportsevent nis:value=SportsEvent nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=volleyballlovers nis:value=VolleyballLovers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalnews nis:value=HimachalNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=trendingshorts nis:value=TrendingShorts nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=youthsports nis:value=YouthSports nis:enabled=true nis:link/>
भोजन और खाद्य वस्तुओं के नए रेट तय ... <nis:link nis:type=tag nis:id=hamirpurnews nis:value=HamirpurNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=foodrates nis:value=FoodRates nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=districtadministration nis:value=DistrictAdministration nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=consumerrights nis:value=ConsumerRights nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hamirpurupdates nis:value=HamirpurUpdates nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=localnews nis:value=LocalNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pricecontrol nis:value=PriceControl nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ewn24news nis:value=ewn24news nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=choiceofhimachal nis:value=choiceofhimachal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalpradesh nis:value=HimachalPradesh nis:enabled=true nis:link/>
दसवीं पास से MBA तक के लिए जॉब ...  <nis:link nis:type=tag nis:id=jobalert nis:value=JobAlert nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachaljobs nis:value=HimachalJobs nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=securityguard nis:value=SecurityGuard nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=employmentnews nis:value=EmploymentNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bhoranj nis:value=Bhoranj nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jobopening nis:value=JobOpening nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=trendingshorts nis:value=TrendingShorts nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=careeropportunity nis:value=CareerOpportunity nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jobseekers nis:value=JobSeekers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ewn24news nis:value=ewn24news nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=choiceofhimachal nis:value=choiceofhimachal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jobmitrahimachal nis:value=JobMitraHimachal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalnews nis:value=HimachalNews nis:enabled=true nis:link/>
सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 180 पदों पर बंपर भर्ती : दसवीं पास के लिए मौका, कांगड़ा जिला में इंटरव्यू | Job Alert |
https://youtu.be/7NM2LwBx4dE
<nis:link nis:type=tag nis:id=jobalert nis:value=JobAlert nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachaljobs nis:value=HimachalJobs nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=securtyguard nis:value=SecurtyGuard nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=employmentnews nis:value=EmploymentNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kangra nis:value=Kangra nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jobopening nis:value=JobOpening nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=trendingshorts nis:value=TrendingShorts nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalnews nis:value=HimachalNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=careeropportunity nis:value=CareerOpportunity nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sisinidia nis:value=SisInidia nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ewn24news nis:value=ewn24news nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=choiceofhimachal nis:value=choiceofhimachal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachallatestnews nis:value=himachallatestnews nis:enabled=true nis:link/>
दसवीं पास से लेकर MBA तक के लिए शानदार जॉब अपॉर्चुनिटी : सैलरी 25 हजार तक, भोरंज में इंटरव्यू
https://youtu.be/dOHhNhthfoE
<nis:link nis:type=tag nis:id=jobalert nis:value=JobAlert nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachaljobs nis:value=HimachalJobs nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=securityguard nis:value=SecurityGuard nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=employmentnews nis:value=EmploymentNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bhoranj nis:value=Bhoranj nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jobopening nis:value=JobOpening nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=trendingshorts nis:value=TrendingShorts nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=careeropportunity nis:value=CareerOpportunity nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jobseekers nis:value=JobSeekers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ewn24news nis:value=ewn24news nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=choiceofhimachal nis:value=choiceofhimachal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jobmitrahimachal nis:value=JobMitraHimachal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalnews nis:value=HimachalNews nis:enabled=true nis:link/>
HPRCA Operation Theatre Assistant का फाइनल रिजल्ट .... https://ewn24.in/ <nis:link nis:type=tag nis:id=ewn24news nis:value=ewn24news nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=choiceofhimachal nis:value=choiceofhimachal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachal nis:value=himachal nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=hprca nis:value=hprca nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=results nis:value=results nis:enabled=true nis:link/>
बड़ा भंगाल में गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति का सफल रेस्क्यू, प्रशासन के समन्वय से समय पर मिली चिकित्सा सहायता
https://ewn24.in/ <nis:link nis:type=tag nis:id=ewn24news nis:value=ewn24news nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=choiceofhimachal nis:value=choiceofhimachal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachal nis:value=himachal nis:enabled=true nis:link/> 

उपमंडलाधिकारी बैजनाथ संकल्प गौतम ने बताया कि बड़ा भंगाल निवासी दुर्गा राम के पेट में तेज दर्द के कारण गंभीर रूप से बीमार होने की सूचना क्षेत्रीय प्रशासन के माध्यम से प्राप्त हुई। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा को दी। इसके उपरांत उपायुक्त कांगड़ा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उपायुक्त चंबा के साथ समन्वय स्थापित किया और मरीज को सुरक्षित निकालने के लिए आवश्यक कदम उठाए।
उन्होंने बताया कि पंकज महंत के नेतृत्व में 13 सदस्यीय माउंटेनियरिंग रेस्क्यू टीम को चंबा से बड़ा भंगाल भेजा गया। उन्होंने दुर्गम पर्वतीय मार्गों, प्रतिकूल मौसम तथा जोखिमपूर्ण परिस्थितियों के बीच टीम ने साहस, धैर्य और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए मरीज तक पहुंच बनाई। प्राथमिक उपचार उपलब्ध करवाने के बाद टीम ने मरीज को पैदल मार्ग से सुरक्षित रूप से घरौंडा तक पहुंचाया। इसके बाद मरीज को एंबुलेंस के माध्यम से  चिकित्सा सहायता के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
उन्होंने कहा कि यह रेस्क्यू अभियान प्रशासन की त्वरित निर्णय क्षमता, विभिन्न जिला प्रशासनों के बीच बेहतर समन्वय तथा रेस्क्यू टीम की कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण है। समय पर की गई कार्रवाई से मरीज को शीघ्र चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाना संभव हो सका।
एसडीएम ने रेस्क्यू अभियान में शामिल माउंटेनियरिंग टीम के सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों में भी टीम ने जिस साहस, समर्पण और टीम भावना का परिचय दिया, वह प्रशंसनीय है।
उन्होंने उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा तथा उपायुक्त चंबा द्वारा त्वरित मार्गदर्शन, सक्रिय सहयोग एवं प्रभावी समन्वय के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारियों एवं विभागों के सामूहिक प्रयासों से यह चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।
रेस्क्यू टीम में भुवनेश्वर महंत, कमलेश ठाकुर, अभिषेक शर्मा, बलबीत, दीपक, आकाश, हरीश, कारण, विकास, दिलवर सिंह, राकेश तथा जयराम उपस्थित थे।
हमीरपुर : थल सेना भर्ती रैली के तीसरे दिन लगभग 550 युवाओं ने लिया भाग
https://ewn24.in/ <nis:link nis:type=tag nis:id=ewn24news nis:value=ewn24news nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=choiceofhimachal nis:value=choiceofhimachal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachal nis:value=himachal nis:enabled=true nis:link/> 

अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में जारी थल सेना की अग्निवीर भर्ती के फिजिकल टेस्ट में तीसरे दिन सोमवार को भी लगभग 550 युवाओं ने भाग लिया।
 थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल श्रीधर राजन ने बताया कि भर्ती के चौथे दिन के लिए बुलाए गए युवाओं का भी मैदान में प्रवेश मंगलवार तड़के ही आरंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने संबंधित युवाओं से सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित निर्धारित समय पर मैदान में पहुंचने की अपील की है।
सोलन में 30 सितंबर को बिजली रहेगी बंद, पांच फीडरों के तहत आने वाले क्षेत्रों में सुबह 9 से 10:30 बजे तक लगेगा कट 
https://ewn24.in/ <nis:link nis:type=tag nis:id=ewn24news nis:value=ewn24news nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=choiceofhimachal nis:value=choiceofhimachal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachal nis:value=himachal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=solan nis:value=solan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rajgarh nis:value=rajgarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sirmaur nis:value=sirmaur nis:enabled=true nis:link/>

विद्युत लाइनों में आवश्यक कार्य के चलते 30 सितंबर को सोलन के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के विद्युत मंडल सोलन की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार 11 केवी राजगढ़, कंडाघाट, चंबाघाट, सोलन नंबर-3 और सोलन नंबर-2 फीडरों के तहत आने वाले क्षेत्रों में बिजली बंद रखी जाएगी।
विद्युत बोर्ड के अनुसार यह शटडाउन गैंट्री के लिए जम्पर खोलने के कार्य के चलते लिया जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह 9 बजे से बिजली बंद रहेगी। राजगढ़, कंडाघाट और चंबाघाट फीडरों के तहत आने वाले क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से 9:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, जबकि सोलन नंबर-3 और सोलन नंबर-2 फीडरों के तहत सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली बंद

11 केवी राजगढ़ फीडर के तहत मिनी सचिवालय, एचआरटीसी ईवी चार्जिंग स्टेशन, पीडब्ल्यूडी कार्यालय, काठेर, मिडल स्कूल काठेर, न्यू काठेर, फौजी ढाबा, शिव मंदिर काठेर, वेयरहाउस, पुलिस लाइन, सुबाथू रोड, सब्जी मंडी, न्यू बस स्टैंड, अमोलक टावर, हिंदुस्तान सैनिटरी, सुंदर सिनेमा, बीडीओ कार्यालय, शांति विहार, कपूर सैनिटरी सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
11 केवी कंडाघाट फीडर के तहत कंडाघाट एरिया, हथौन, फलेच, जदारी, ढल्ली, शालना, एयरफोर्स कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सिल्हारी, मिनी सचिवालय और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
11 केवी चंबाघाट फीडर के तहत एचआरटीसी वर्कशॉप, सेंटर प्राइम मॉल, गरीब बस्ती, एचपीपीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, चंबाघाट चौक के कुछ हिस्सों, बासल रोड, बावरा, सूर्या किरण कॉलोनी, कथार, बासल, कलाघाट, हाउसिंग बोर्ड बासल, सैंटी, पट्टी, ढल्ली, डांगरी, गरा, धोरो, जौन, अंजी सलुमना सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
11 केवी सोलन नंबर-3 फीडर के तहत सेंटर प्राइम मॉल (हवेली), शांडिल निवास, सेंट ल्यूक्स स्कूल, एसएलबी जौणाजी रोड, ढल्ली, शोलीनी नगर, शक्ति नगर, क्षेत्रीय अस्पताल, शिल्ली रोड, मोहन कॉलोनी, शोलीनी माता मंदिर, दुर्गा क्लब, नर्सिंग होम, अस्पताल रोड, क्रॉक बाजार, गंज बाजार, बान मोहल्ला, मधुबन कॉलोनी, कोटला, ऑफिसर्स कॉलोनी, साहनी कॉम्प्लेक्स, ठोडो ग्राउंड, लक्कड़ बाजार, राजगढ़ रोड, एमसी डांग कॉम्प्लेक्स, सर्कुलर रोड, रेनॉल्ट शोरूम, जवाहर पार्क, हरि मंदिर, डोभी घाट सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
वहीं, 11 केवी सोलन नंबर-2 फीडर के तहत न्यू काठेर, 132 केवी सब-स्टेशन के समीपवर्ती क्षेत्र, कालेन, हाउसिंग बोर्ड, डिग्री कॉलेज, साइंटिस्ट कॉलोनी, कोटला, तहसील कार्यालय, धोबीघाट, डीआईईटी, खिल्ला लॉज, पज्जो, टैंक रोड, फॉरेस्ट रोड, चौरागढ़ी, सरी, गलानाग, खनोग, मटियूल सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
विद्युत बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि मौसम खराब होने अथवा अन्य अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण निर्धारित शटडाउन की तिथि और समय में बदलाव किया जा सकता है। बोर्ड ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
डीसी कांगड़ा ने मुल्थान तहसील में 14 किलोमीटर के कठिन ट्रैक पर पहुंचकर लिया ग्लेशियर झील का जायजा
https://ewn24.in/ <nis:link nis:type=tag nis:id=ewn24news nis:value=ewn24news nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=choiceofhimachal nis:value=choiceofhimachal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachal nis:value=himachal nis:enabled=true nis:link/> 

जिला कांगड़ा प्रशासन एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की संयुक्त टीम ने रविवार को बैजनाथ उपमंडल के अंतर्गत मुल्थान तहसील की ग्राम पंचायत पोलिंग के दुर्गम क्षेत्र में स्थित एक ग्लेशियर झील का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य झील की वर्तमान स्थिति, आसपास की भौगोलिक परिस्थितियों तथा संभावित आपदा जोखिमों का आकलन करना था।
​उपायुक्त कांगड़ा  हेमराज बैरवा एवं एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम ने स्वयं टीम के साथ लगभग 14 किलोमीटर लंबे कठिन एवं दुर्गम ट्रैक को पूरा करते हुए डाइनसर नामक स्थान तक पहुंचकर ग्लेशियर झील का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर झील की स्थिति, आसपास के क्षेत्र तथा संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
​इस अभियान में तहसीलदार मुल्थान हरीश, डीडीएमए प्रतिनिधि कुलदीप सिंह, जल शक्ति एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों तथा माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट की सर्च एंड रेस्क्यू टीम के प्रभारी जितेंद्र सहित लगभग 22 सदस्यीय टीम ने भाग लिया।
​टीम ने ग्राम पंचायत पोलिंग क्षेत्र से डाइनसर तक लगभग 14 किलोमीटर का कठिन पहाड़ी ट्रैक पूरा किया। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद टीम मौके तक पहुंची और ग्लेशियर झील की स्थिति का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान झील के आसपास के क्षेत्र, जल निकासी एवं संभावित जल प्रवाह की दिशा तथा निचले क्षेत्रों पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों का भी आकलन किया गया।
​
स्थलीय निरीक्षण के उपरांत डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने स्पष्ट किया कि वर्तमान परिस्थितियों में ग्लेशियर झील से किसी प्रकार के तात्कालिक खतरे के संकेत नहीं मिले हैं। हालांकि, क्षेत्र की भौगोलिक एवं भूकंपीय संवेदनशीलता को देखते हुए भविष्य में किसी बड़े भूकंपीय कंपन अथवा अन्य प्राकृतिक घटना की स्थिति में संभावित जोखिम को देखते हुए आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जाएंगे।
​इसी क्रम में डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा द्वारा झील क्षेत्र में अर्ली वार्निंग सिस्टम (ईडब्ल्यूएस) स्थापित करने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इस प्रणाली के माध्यम से झील के जलस्तर अथवा अन्य महत्वपूर्ण परिस्थितियों में किसी असामान्य परिवर्तन की स्थिति में समय रहते प्रशासन और संभावित रूप से प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाली आबादी को चेतावनी देने में सहायता मिलेगी।
​
संभावित जोखिम को ध्यान में रखते हुए डीसी कांगड़ा  ने सामुदायिक तैयारी पर भी विशेष जोर देने की बात कही। उन्होंने कहा कि झील से संभावित रूप से प्रभावित हो सकने वाले निचले क्षेत्रों, जिनमें पोलिंग, चेरना, लोहारडी और लोहारडी स्कूल  शामिल हैं, में समय-समय पर मॉक ड्रिल एवं इवेक्युएशन ड्रिल आयोजित की जाएंगी।
​इन अभ्यासों के माध्यम से स्थानीय निवासियों को संभावित आपदा की स्थिति में समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने, निर्धारित निकासी मार्गों का उपयोग करने, चेतावनी संकेतों को समझने तथा प्रशासन एवं बचाव दल के साथ समन्वय स्थापित करने के संबंध में जागरूक एवं प्रशिक्षित किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश में मानसून सीजन के दौरान हुई भारी बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा गठित अंतर-मंत्रालय केंद्रीय टीम (Inter-Ministerial Central Team) का छह सदस्यीय दल बोह (शाहपुर) पहुंचा।
https://ewn24.in/ <nis:link nis:type=tag nis:id=ewn24news nis:value=ewn24news nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=choiceofhimachal nis:value=choiceofhimachal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachal nis:value=himachal nis:enabled=true nis:link/>
धर्मशाला में 29 अक्तूबर से होगा अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव : डलझील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित होगा 15वां संस्करण
https://ewn24.in/ <nis:link nis:type=tag nis:id=ewn24news nis:value=ewn24news nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=choiceofhimachal nis:value=choiceofhimachal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachal nis:value=himachal nis:enabled=true nis:link/> 

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवम्बर तक डलझील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित किया जाएगा। उत्सव के सफल आयोजन को लेकर सोमवार को सहायक आयुक्त, उपायुक्त कांगड़ा विवेक चौहान की अध्यक्षता में आयोजकों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सहायक आयुक्त ने आयोजन स्थल पर बिजली, पेयजल, साफ-सफाई, परिवहन, कानून एवं व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस फिल्म उत्सव के आयोजन से धर्मशाला तथा कांगड़ा जिला में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, स्थानीय विद्यार्थियों एवं फिल्म निर्माण तथा इससे जुड़े क्षेत्रों में रुचि रखने वाले युवाओं को देश-विदेश के फिल्मकारों और विशेषज्ञों से सीखने का अवसर प्राप्त होगा।
उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ आयोजन की तैयारियां पूर्ण करने तथा आगंतुकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए।
बैठक में एसडीएम धर्मशाला मोहित रतन, फिल्म उत्सव निदेशिका ऋतु सरीन, प्रबंधक लूसी पीटर, कम्युनिटी आउटरीच समन्वयक अभिषेक ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
पुलिस चौकी शहर सोलन की टीम द्वारा न्यू कथेड़ बाईपास सोलन में गश्त व चैकिंग के दौरान एक युवक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10.19 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई।आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर थाना सदर सोलन में ND&PS Act में अभियोग पंजीकृत किया गया है व पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले में जांच जारी है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=solanpolice nis:value=SolanPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=warondrugs nis:value=WarOnDrugs nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=saynotodrugs nis:value=SayNoToDrugs nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=parwanoopolice nis:value=ParwanooPolice nis:enabled=true nis:link/>
Ewn24 News Choice Of Himachal (@ewn24newsgmail.com) | Public App