मिर्ज़ापुर: कोतवाली देहात पुलिस टीम ने 75 लाख रुपये की हेरोइन के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया, मोटरसाइकिल भी बरामद
बताते चले की शुक्रवार की शाम 4:00 बजे थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के सूचना के आधार पर एक हीरोइन तस्कर अनिल सोनकर पुत्र मुन्नू सोनकर निवासी रामपुर तौती थाना मड़िहान जनपद मिर्जापुर को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 390 ग्राम अवैध हीरोइन बरामद किया गया जिसकी कीमत लगभग 75 लाख रुपए एनडीपीएस एक्ट के तहत न्यायालय द्वारा जेल भेजा गया