Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

जिले में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, पहले दिन 94 प्रतिशत लक्ष्य हासिल सुरेंद्र ठाकुर / Pangi Live News चम्बा, 28 जून। राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान (IPPI) के अंतर्गत रविवार को जिला चम्बा में अभियान का शुभारंभ उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे जन्म से पाँच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं, ताकि उन्हें पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम भारद्वाज ने बताया कि संशोधित लक्ष्य के अनुसार जिले में इस अभियान के तहत 48,486 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जानी है। अभियान के पहले दिन 45,349 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई, जो निर्धारित लक्ष्य का 94 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि शेष बच्चों को भी स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाएंगी, ताकि कोई भी बच्चा इस जीवनरक्षक अभियान से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए जिलेभर में 542 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं, जिनमें 12 शहरी बूथ शामिल हैं। इसके अतिरिक्त यात्रियों एवं प्रवासी परिवारों के बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए 3 ट्रांजिट प्वाइंट चम्बा बस स्टैंड, समोट बस स्टैंड तथा चैक पोस्ट तुनुहट्टी में बनाए गए हैं। डॉ. भारद्वाज ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के लगभग 1,800 अधिकारी एवं कर्मचारी, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा अन्य सहयोगी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सभी अभिभावकों से आग्रह किया कि यदि किसी कारणवश उनका बच्चा पोलियो बूथ पर खुराक लेने से वंचित रह गया हो, तो स्वास्थ्य विभाग की टीम के संपर्क में आकर उसे अवश्य पोलियो की खुराक दिलवाएं, ताकि जिला चम्बा को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प को और अधिक मजबूत किया जा सके। DC Chamba #cmochamba #jalambhardwaj #PulsePolio #HealthNews #PolioFreeIndia

Chamba, Chamba | Jun 28, 2026

MORE NEWS

जिले में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, पहले दिन 94 प्रतिशत लक्ष्य हासिल सुरेंद्र ठाकुर / Pangi Live News चम्बा, 28 जून। राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान (IPPI) के अंतर्गत रविवार को जिला चम्बा में अभियान का शुभारंभ उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे जन्म से पाँच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं, ताकि उन्हें पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम भारद्वाज ने बताया कि संशोधित लक्ष्य के अनुसार जिले में इस अभियान के तहत 48,486 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जानी है। अभियान के पहले दिन 45,349 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई, जो निर्धारित लक्ष्य का 94 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि शेष बच्चों को भी स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाएंगी, ताकि कोई भी बच्चा इस जीवनरक्षक अभियान से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए जिलेभर में 542 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं, जिनमें 12 शहरी बूथ शामिल हैं। इसके अतिरिक्त यात्रियों एवं प्रवासी परिवारों के बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए 3 ट्रांजिट प्वाइंट चम्बा बस स्टैंड, समोट बस स्टैंड तथा चैक पोस्ट तुनुहट्टी में बनाए गए हैं। डॉ. भारद्वाज ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के लगभग 1,800 अधिकारी एवं कर्मचारी, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा अन्य सहयोगी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सभी अभिभावकों से आग्रह किया कि यदि किसी कारणवश उनका बच्चा पोलियो बूथ पर खुराक लेने से वंचित रह गया हो, तो स्वास्थ्य विभाग की टीम के संपर्क में आकर उसे अवश्य पोलियो की खुराक दिलवाएं, ताकि जिला चम्बा को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प को और अधिक मजबूत किया जा सके। DC Chamba #cmochamba #jalambhardwaj #PulsePolio #HealthNews #PolioFreeIndia - Chamba News