किशनगंज जीविका और पशुपालन विभाग ने लगाया स्वास्थ्य शिविर
किशनगंज जिला अन्तर्गत जीविका तथा पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार सरकार के माध्यम से किशनगंज सदर प्रखंड के मनझोंक गाँव में मंगलवार को पशु स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में लाये गये पशुओं का निःशुल्क इलाज किया गया. शिविर में विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों द्वारा, पशुओं में बाँझपन संबंधी रोगों का भी इलाज किया गया. साथ ही पशुपालकों को परामर्श दिया गया. हरा चारा उत्पादन एवं पशु स्वास्थ्य के संबंध में विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा सलाह दी गई. आस – पास के पशुपालकों ने इस पशु स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का लाभ उठाया. शिविर में पशुओं के लिए कृमिनाशक दवाइयां एवं मिनरल मिक्सचर का भी वितरण किया गया . गाँव – पंचायत में इस तरह के शिविर के आयोजन से पशुपालक जीविका दीदियों एवं अन्य पशुपालकों को लाभ मिला. शिविर में पशुओं में बुखार और प्रचलित बिमारियों का इलाज किया गया. घर के समीप ही विशेषज्ञ डॉक्टर की उपलब्धता और पशुओं के इलाज और जरूरी परामर्श से पशुपालकों को विशेष सुविधा मिली. पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण से उनकी उत्पादकता बढ़ती है. उनकी मृत्यु दर में कमी आती है. पशुओं के स्वास्थ्य और पोषण को ध्यान रखते हुए इस तरह के शिविर का आयोजन किया गया . इसके पूर्व अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर का लाभ पशुपालक उठाएं इसलिए जीविका सामुदायिक संगठन में चर्चा के साथ – साथ , पंचायत - गाँव में माईकिंग भी की गई. इस अवसर पर पशु चिकित्सक डॉ. संजीव कुमार, पशुधन प्रबंधक जीविका किशनगंज ऋषभ प्रसाद, प्रेम रंजन, प्रभारी बीपीएम सदर उदय कुमार पटेल, जीविका कर्मी अभिषेक, सत्यम बढ़ते कदम संकुल संघ की पशु सखी दीदी, विभिन्न कैडर और जीविका दीदियां उपस्थित थीं. #viralreels #viralreelschallenge #viralpost #viralchallenge #videogames #newyork #vacaciones #2026Goals
Terhagachh, Kishanganj | Oct 6, 2026