प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह आज, उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं का होगा सम्मान
जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के हॉकी मैदान में आयोजित किया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह सुबह 9 बजे ध्वजारोहण के साथ शुरू होगा। इसके बाद मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री हेमंत मीणा परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। समारोह में राज्यपाल के संदेश का वाचन और मुख्य अतिथि का संबोधन होगा।