जबलपुर: जहांगीराबाद नवाब साहब की साढ़े छह एकड़ जमीन और 1000 करोड़ के संपत्ति विवाद पर कोर्ट ने लगाया बड़ा स्टे
जबलपुर के जहांगीराबाद स्थित तीन पत्ती क्षेत्र में नवाब साहब की करीब साढ़े छह एकड़ बहुमूल्य संपत्ति को लेकर चल रहे बड़े विवाद में जिला न्यायालय ने पक्षकारों के पक्ष में एक महत्वपूर्ण राहत दी है। पक्षकार विनय दुबे और उनके वकील आशीष मिश्रा ने बताया कि इस लगभग 1000 करोड़ रुपये की अनुमानित संपत्ति को लेकर शाहबानो खानम और उनकी बेटी शाहनाज़ निलोफ़र द्वारा केवी डेव