लखीसराय: चानन और सूर्यगढ़ा प्रखंड के जनजातीय गांवों में डीएम के निर्देश पर जनसुनवाई
लखीसराय। आदि कर्म योगी अभियान के तहत जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार के निर्देश पर चानन और सूर्यगढ़ा प्रखंड के विभिन्न जनजातीय गांवों में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। गुरुवार की संध्या 7,22 पर जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बाशकुंड, कछुआ, बुधौली बनकर एवं श्री किसुन ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने समस्याओं को लेकर आवेदन दिए