Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
'जय जवान-जय किसान' के उद्घोषक, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन। - Badgaon News
cdharmi79
No video available
25
'जय जवान-जय किसान' के उद्घोषक, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन।
34.9k views |
Badgaon, Udaipur
| Jan 13, 2022
MORE NEWS
#kamalnaathmahadev #udaipur #trip #mansajagat
Badgaon, Udaipur | Aug 18, 2026
10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में महिला कांग्रेस ने जताई चिंता, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उदयपुर। उदयपुर के एक आश्रम में 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के सामने आए मामले को लेकर महिला कांग्रेस ने चिंता जताई है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक शांता प्रिंस के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बाल विकास समिति, चित्रकूट नगर की अध्यक्ष यशोदा पाणिया से मुलाकात कर बच्ची की स्थिति की जानकारी ली। समिति अध्यक्ष ने बताया कि बच्ची न्यायालय के आदेशानुसार समिति के संरक्षण में है और उसकी नियमित काउंसलिंग की जा रही है। बच्ची स्वस्थ है, लेकिन घटना के कारण डरी हुई है। उसकी शिक्षा, सुरक्षा और भविष्य की जिम्मेदारी समिति द्वारा सुनिश्चित की जा रही है। समिति के अनुसार, बच्ची के साथ कथित घटना की जानकारी शिक्षक द्वारा दी गई थी। सूचना मिलने पर टीम ने आश्रम पहुंचकर बच्ची को सुरक्षित संरक्षण में लिया और पुलिस में आश्रम संचालिका तथा उसके भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। समिति अध्यक्ष के अनुसार, कथित कृत्य करीब चार महीने से किए जाने की जानकारी सामने आई है। इसके बाद महिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उदयपुर पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन से मुलाकात कर आश्रम संचालिका की शीघ्र गिरफ्तारी और मामले में संलिप्त सभी आरोपियों के खिलाफ निष्पक्ष एवं सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। शांता प्रिंस ने कहा कि मासूम बच्चियों की सुरक्षा समाज और प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। पीड़ित बच्ची को न्याय दिलाने के साथ उसकी शिक्षा, सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी सरकार एवं प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि आरोपियों की गिरफ्तारी में अनावश्यक देरी हुई तो महिला कांग्रेस ज्ञापन देकर धरना-प्रदर्शन करेगी। उन्होंने आश्रम संचालिका के भाजपा से कथित जुड़ाव का उल्लेख करते हुए मामले की जांच किसी भी राजनीतिक दबाव से मुक्त रखने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में महिला कांग्रेस देहात अध्यक्ष भगवती डांगी, शहर महिला अध्यक्ष तरीका भानु प्रताप, यास्मीन बानो एवं यशोदा सालवी मौजूद रहीं।
Badgaon, Udaipur | Aug 18, 2026
राजस्थान की भजन लाल सरकार ने 26 आईएएस अधिकारियों के किए ट्रांसफर Bhajanlal Sharma CMO Rajasthan
Badgaon, Udaipur | Aug 18, 2026
उदयपुर जिले के कुराबड़ मे पुलिया नहीं होने से 140 घरों की बस्ती परेशान, बीमारी और मौत के वक्त बढ़ जाती है मुसीबत खेड़ी गांव | दातीसर पंचायत | कुराबड़ | उदयपुर | पुलिया की मांग | ग्रामीण परेशान | 140 घरों की बस्ती | आवागमन की समस्या | आपातकाल में परेशानी
Badgaon, Udaipur | Aug 18, 2026
सम्मान से संकल्प तक: मण्डावर शिक्षा क्रांति ने प्रतिभाओं को दिखाई सफलता की राह आशापुरा माता के दरबार में 45 प्रतिभाओं का सम्मान, नौकरी लगने तक निरंतर प्रयास का लिया संकल्प शिक्षा केवल परीक्षा में अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन में लक्ष्य तय कर उसे हासिल करने की प्रेरणा देने वाली यात्रा है। इसी सोच को जमीन पर उतारते हुए मण्डावर शिक्षा क्रांति अभियान ने प्रतिभा खोज परीक्षा के विजेता विद्यार्थियों के सम्मान को एक नई दिशा दी। इस बार सम्मान समारोह किसी सभागार में नहीं, बल्कि नाडोल स्थित राजराजेश्वरी आशापुरा माता के पावन परिसर में आयोजित किया गया, जहां प्रतिभाओं ने माता के चरणों में सफल होने का संकल्प लेकर अपनी आगे की यात्रा शुरू की। मण्डावर सरपंच (प्रशासक) प्यारी कुमारी चौहान एवं अभियान संयोजक जसवंत सिंह चौहान के सानिध्य में विजेता छात्र-छात्राओं को नाडोल आशापुरा माता के दर्शन करवाए गए। इसके साथ ही विद्यार्थियों को श्री रूपनारायण भगवान सेवन्त्री, लक्ष्मण झूला, रोकड़िया हनुमान, श्री चारभुजा नाथ सहित विभिन्न धार्मिक एवं दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया गया। इस पहल का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को घुमाना या सम्मानित करना नहीं था, बल्कि उन्हें अपनी संस्कृति, आस्था, प्रकृति और जीवन मूल्यों से जोड़ते हुए भविष्य के लिए प्रेरित करना था। माता के दरबार में सम्मान, मन में बड़ा लक्ष्य नाडोल स्थित आशापुरा माता परिसर में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में चयनित 45 प्रतिभागियों को माता आशापुरा का छायाचित्र, प्रतीक चिन्ह एवं पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करते समय विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी के साथ भविष्य को लेकर आत्मविश्वास भी नजर आया। अभियान संयोजक जसवंत सिंह चौहान ने कहा कि प्रतिभा को केवल पहचानना पर्याप्त नहीं है, उसे सही दिशा, संसाधन और निरंतर प्रोत्साहन देना भी समाज की जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से मण्डावर शिक्षा क्रांति अभियान विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ कैरियर मार्गदर्शन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और रोजगार की दिशा में सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है। सरपंच प्यारी कुमारी चौहान ने सभी चयनित प्रतिभागियों को सरकारी सेवा में चयन होने तक हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने पुस्तक एवं गाइड की व्यवस्था, कोचिंग तथा रोजगार संबंधी मार्गदर्शन में सहयोग करने की बात कही। पांच सरकारी नौकरियां लगीं तो पैदल पहुंचेंगे माता के दरबार समारोह का सबसे भावुक और प्रेरणादायी क्षण तब आया, जब इन 45 प्रतिभाओं ने आशापुरा माता के चरणों में सफल होने और नौकरी लगने तक निरंतर प्रयास करते रहने का संकल्प लिया। इसी अवसर पर यह भी संकल्प लिया गया कि इन 45 प्रतिभागियों में से एक साथ पांच प्रतिभागियों का सरकारी सेवा में चयन होने पर अगली बार सभी मिलकर कुलदेवी आशापुरा माता के दरबार में पैदल यात्रा कर पहुंचेंगे। यह संकल्प विद्यार्थियों के लिए केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि उनके लक्ष्य के प्रति अनुशासन, निरंतरता और सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक बन गया। बस यात्रा से शुरू हुई शिक्षा क्रांति की नई राह मण्डावर शिक्षा क्रांति अभियान की विशेषता यह है कि इसमें शिक्षा को कक्षा की चारदीवारी से बाहर निकालकर विद्यार्थियों के अनुभवों से जोड़ा जा रहा है। प्रतिभा खोज परीक्षा के विजेताओं के लिए बस यात्रा के माध्यम से शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं प्रेरणात्मक भ्रमण अभियान के प्रथम चरण के रूप में आयोजित किया गया। आगामी चरणों में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए रेल यात्रा और हवाई यात्रा भी प्रस्तावित है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को नई जगहों, नए अनुभवों और नई संभावनाओं से परिचित कराना है, ताकि छोटे कस्बों और गांवों की प्रतिभाएं भी बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का साहस जुटा सकें। शिक्षा के साथ संस्कार और सपनों को पंख कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद प्रताप सिंह चौहान, मिठू सिंह चौहान एवं जगदीश चावला ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। लक्ष्य स्पष्ट हो, मेहनत निरंतर हो और सही मार्गदर्शन मिलता रहे तो ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं भी किसी भी क्षेत्र में अपनी पहचान बना सकती हैं। समारोह में प्रेम सिंह सोमेश्वर, राम सिंह, रूपाराम, धन्ना सिंह, पूरन सिंह, दर्शना देवी, चंचल जैन, मैना देवी, प्रेमी देवी, गोविंद सिंह, बॉक्सर दशरथ सिंह, फतह सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संयोजन मण्डावर शिक्षा क्रांति अभियान के संयोजक जसवंत सिंह चौहान ने किया। इन 45 प्रतिभाओं को मिला सम्मान मण्डावर शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सम्मानित होने वाले प्रतिभागियों में मनीषा कुमारी, तरुण रावत, गणपत सिंह, हेमलता कुमारी, दीपिका कुमारी, गायत्री कुमारी, कुलदीप सिंह, भानुप्रिया, लक्ष्यराज सिंह, युवराज सिंह, रितु चौहान, कार्तिक सिंह, पीथा सिंह, मनीषा कुमारी, प्रीतम सिंह, चंचल कुमारी, गजेंद्र सिंह, शीतल कुमारी, हसीना कुमारी, लविश सिंह, खुशबू चौहान, निखिल सिंह, फुलवंता कुमारी, महेश सिंह, आरती कुमारी, दिव्या कुमारी, किशोर सिंह, पवन सिंह, गजेंद्र सिंह, तनीषा, अर्चना कुमारी, मनीष सिंह, दिलशान सिंह, लखवीर सिंह, कृष्णा कुमारी, प्रीतम सिंह, खुशी चौहान, दिनेश सिंह, टिवंकल कुमारी, चंचल कुमारी, कल्पना कुमारी, नेहा कुमारी, निशा कुमारी, धीरज सिंह एवं धर्मेंद्र सिंह सहित कुल 45 प्रतिभागी शामिल रहे। मण्डावर शिक्षा क्रांति अभियान का यह प्रयास इस संदेश के साथ आगे बढ़ रहा है कि प्रतिभा चाहे गांव में जन्म ले या शहर में यदि उसे अवसर, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिले तो वह सफलता की नई कहानी लिख सकती है। आशापुरा माता के दरबार में लिया गया यह संकल्प अब इन 45 प्रतिभाओं के लिए एक नई शुरुआत है—लक्ष्य सरकारी सेवा का, रास्ता मेहनत का और साथ पूरे समाज का।
Badgaon, Udaipur | Aug 18, 2026