सिकंदरा: बिजहरा में खाना खाने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ी, संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत; शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
राजपुर थाना क्षेत्र के बिजहरा गांव में सोमवार रात खाना खाने के बाद 45 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें राजपुर पीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतका की पहचान सीमा देवी पत्नी रमाशंकर के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, खाना खाने के बाद सीमा देवी चारपाई पर लेटी थीं