शिवपुरी पुलिस द्वारा 15 अगस्त 2026 पर आयोजित होने बाली परेड का किया फाइनल रिहर्सल।
शिवपुरी- पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा कलेक्टर शिवपुरी अर्पित वर्मा जी के साथ पुलिस परैड ग्राउण्ड में पहुंचकर परेड का निरीक्षण किया एवं सुरक्षा व तैयारियों का जायजा लिया 15 अगस्त 2026 को भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा, जिसमें हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुलिस परेड ग्राउण्ड शिवपुरी में मुख्य कार्यक्रम आयोजिक किया जाना है। शिवपुरी पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।