Public App Logo
Profile Picture

सत्येंद्र सेंगर पत्रकार पिछोर

@satyendra.sengar
1387Followers
1Following
नगर परिषद पिछोर में सेवा सेतु अभियान के तहत शिविर संपन्न

पिछोर-  मध्य प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासकीय योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से नगर परिषद पिछोर में 'सेवा सेतु अभियान - सरकार आपके द्वार' के तहत भव्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में 18 विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर नागरिकों से आवेदन प्राप्त किए गए। कई आवेदनों का अधिकारियों द्वारा मौके पर ही निराकरण कर तत्काल राहत दी गई।

समारोह में मंच से विभिन्न योजनाओं के तहत हितलाभ वितरण किया गया। पीएम स्वनिधि योजना के 15 हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्र, शिक्षा विभाग द्वारा प्रतिभावान छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप 02 लैपटॉप, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 08-10 बालिकाओं को लाडली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य विभाग द्वारा पात्र हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड और प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी 2.0) के 35 पात्र हितग्राहियों को डीपीआर में स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राजस्व मंत्री भैया साहब लोधी उपस्थित रहे। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष  पूनम राजौरिया, मंडल अध्यक्ष राहुल रहोरा, नगर परिषद उपाध्यक्ष सौरभ गुप्ता (बंडे वाले), नगर परिषद विधायक प्रतिनिधि आशीष चौधरी, पार्षद रवि यादव, प्रकाश आदिवासी, मनोनीत पार्षद अनिल सोनी, सतेन्द्र पाठक (लारा), विधायक प्रतिनिधि सुनील लोधी एवं मंडल महामंत्री  मुकेश पंसारी उपस्थित रहे।

शिविर एसडीएम पिछोर ममता शाक्य, तहसीलदार शिवशंकर सिंह गुर्जर एवं सीएमओ आशुतोष त्रिपाठी के निर्देशन में संपन्न हुआ। नोडल अधिकारी दीपक बनाफर, सहायक नोडल  करतार सिंह राजपूत, व्यवस्थापक दीपक गुप्ता, तकनीकी प्रभारी निशान्त दीक्षित एवं सीडीपीओ सहित सभी विभागों के अधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। मंच संचालन श्रीमती रश्मी भट्ट ने किया।
शिवपुरी- पुलिस थाना दिनारा द्वारा न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 712/20 में 06 वर्षो से फरार चल रहे स्थाई वारंटी सुमित यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया।
शिवपुरी- थाना बदरवास पुलिस द्वारा अपराध क्र. 337/2026 में त्वरित कार्यवाही कर नाबालिक बालिका के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी विजय सिंह आदिवासी को चंद घण्टों के अंदर गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया एवं जेल भेजा गया।
शिवपुरी- चौकी मगरौनी थाना नरवर पुलिस द्वारा अपराध कारित करने की नियत अवैध हथियार लिये घूम रहे आरोपी इमाम शाह उर्फ इम्मो को अवैध देशी कट्टा 315 बोर एवं एक जिन्दा राउंड के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया।
शिवपुरी- थाना दिनारा पुलिस को वारंट तामील मे मिली बडी सफलता, थाना दिनारा के अपराध क्रमाँक 237/20 में 06 वर्षो से  फरार एनडीपीएस एक्ट के 3000 रूपये का इनामी आरोपी अबधेश साहू को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया।
शिवपुरी- पुलिस की सराहनीय कार्यवाही, एसडीओपी पिछोर प्रमोद शाक्य द्वारा रात्री गस्त के दौरान पिछोर-मायापुर रोड़ पर एक्सीडेंट में घायल मिले व्यक्ति को तुरंत गाड़ी में लेजाकर पिछोर अस्पताल भर्ती कराकर बचाई जान।
SP Shivpuri 
DSP Pramod Shakya
शिवपुरी- थाना फिजीकल पुलिस द्वारा एक साल पूर्व नरेन्द्र नगर में हुई चोरी की बारदात का खुलासा किया, चोरी के अपराध क्रमांक 219/25 में आरोपी विन्नी मोगिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 200 ग्राम चांदी बरामद की गई  एवं आरोपी को न्यायालय पेश किया।
शिवपुरी- थाना नरवर पुलिस के द्वारा चोरी के अपराध क्रमांक 199/26 में चोरी गये माल मसरुका को शत प्रतिशत बरामद किया गया एवं भिंड जिले के 03 आरोपियों को घटना में प्रयुक्त ईको कार के साथ गिरफ्तार कर आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया।
शिवपुरी- थाना पिछोर पुलिस द्वारा लूट के अपराध क्र.42/17 में 06 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी सुभाष यादव को आरटीओ चैक पोस्ट के पास दिनारा से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।
माला को महंगा कर दो नहीं तो आने वाले समय में कुछ नहीं मिलेगा...
शिवपुरी- चौकी मगरौनी थाना नरवर पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी कार्यवाही कर्ते हुये, फरियादी को जान से मारने की नियत से गोली मारने के अपराध क्र. 153/26 मे इनामी फरार आरोपी दीपक उर्फ दीपू गुर्जर को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया।
शिवपुरी- थाना करैरा पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने बलों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये आरोपी सनी प्रजापति को 315 बोर के देशी कट्टा मय जिन्दा कारतूस के गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी को न्यायालय पेश किया।
महात्मा गांधी जयंती पर बापू को शत-शत नमन
"सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लें"
<nis:link nis:type=tag nis:id=gandhijayanti nis:value=GandhiJayanti nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=journalists nis:value=journalists nis:enabled=true nis:link/>
🚨बाचरोंन चौराहे पर विधायक साहब सिंह गुर्जर का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत🚨

पिछोर- ग्वालियर से चंदेरी जा रहे ग्वालियर विधायक साहब सिंह गुर्जर का बाचरोंन चौराहे पर हुआ स्वागत। उन्होंने रानी अवंती बाई प्रतिमा पर माल्यार्पण कर MRF एजेंसी पर कार्यकर्ताओं से मिलकर संगठन पर चर्चा की।

<nis:link nis:type=tag nis:id=sahabsinghgurjar nis:value=SahabSinghGurjar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pichornews nis:value=PichorNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bachronchauraha nis:value=BachronChauraha nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shivpuri nis:value=Shivpuri nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=congress nis:value=Congress nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mpnews nis:value=MPNews nis:enabled=true nis:link/>
🚨पिछोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई!🚨

शिवपुरी- पिछोर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 27 पेटी देशी शराब के साथ बलेनो कार जब्त की है। जब्त माल की कुल कीमत 5 लाख 58 हजार रुपये है।

1 अक्टूबर की रात मुखबिर की सूचना पर लभेड़ा तिराहा पर चेकिंग के दौरान UP 16 BK 0079 नंबर की बलेनो कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक कार छोड़कर फरार हो गया। कार से 27 पेटी शराब बरामद हुई है।

पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=pichhor nis:value=Pichhor nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shivpurinews nis:value=ShivpuriNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mpnews nis:value=MPNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pichhorpolice nis:value=PichhorPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/>
ग्वालियर से चंदेरी जा रहे कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर का पिछोर में भव्य स्वागत🚨

पिछोर- ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा से कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर ग्वालियर से चंदेरी जाते समय आज पिछोर के बाचरोंन चौराहे पर रुके चौराहे पर पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। सबसे पहले विधायक गुर्जर ने बाचरोंन चौराहे पर स्थापित वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके पश्चात वे MRF टायर्स एजेंसी पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका माला पहनाकर अभिनंदन किया। इस दौरान विधायक ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की और कहा कि कांग्रेस की असली ताकत उसका कार्यकर्ता है, सभी को एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करना है। स्वागत के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे क्या कुछ कहा साहब सिंह गुर्जर विधायक ने सुनिए👇👇
शिवपुरी- थाना दिनारा पुलिस द्वारा न्यायालय के प्रकरण क्र 140/20 में 06 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी कमलेश परिहार को गिरफ्तार किया एवं न्यायालय पेश कर जेल भेजा।
शिवपुरी- नए थानेदार से पत्रकार: सर, दो नंबरी लोगों को कैसे पहचानते हो?
थानेदार: जो सबसे पहले माला पहनाने आता है, वहीं से लिस्ट शुरू होती है।🤔🤔
शिवपुरी- पिछोर भी तुरंत हाईलाइट होती है एक बात तो है🤔🤔
सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक दिनेश पाण्डेय को एसपी ने दी भावभीनी विदाई

शिवपुरी-  पुलिस कंट्रोल रूम में आज सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया ने सेवानिवृत्त हो रहे उपनिरीक्षक दिनेश कुमार पाण्डेय को उनके सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए प्रमाण पत्र, शॉल-श्रीफल और पुष्पगुच्छ भेंट कर विदाई दी।

इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक नीतू अवस्थी, निरीक्षक रविशंकर कौशल सहित अन्य पुलिस स्टाफ और सेवानिवृत्त अधिकारी के परिजन उपस्थित रहे।
शिवपुरी- थाना सुरवाया पुलिस द्वारा हत्या के प्रकरण क्रमांक 103/20 में 06 वर्षों से फरार 3-3 हजार रुपये के इनामी आरोपियों दीवान सिंह गुर्जर एवं रामहेत गुर्जर को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया।
शिवपुरी- थाना सुरवाया पुलिस द्वारा प्रकरण आरसीटी क्र. 321/2021 में 05 साल से फरार दो स्थाई वारंटियों लाखन रावत एवं राजू आदिवासी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया।
BREAKING: खनियांधाना बस स्टैंड पर चली गोली, अध्यक्ष पति पर जानलेवा हमला

दिनदहाड़े बेखौफ बदमाशों ने बीच बस स्टैंड पर गोली चला दी। निशाने पर थे नगर परिषद अध्यक्ष के पति। गनीमत रही कि जान बच गई। घटना से लोगों में भारी आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी।
खनियांधाना में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, नगर परिषद अध्यक्ष के पति पर फायरिंग

शिवपुरी- खनियांधाना में आज दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात सामने आई।

घर से दुकान जा रहे नगर परिषद अध्यक्ष के पति पर बीच बस स्टैंड पर अज्ञात बदमाशों ने गोली चला दी। बेखौफ बदमाश तमंचा लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद बस स्टैंड पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

 SP Shivpuri 
 Asit Yadav 
DSP Pramod Shakya
मेडिकल कॉलेज के सामने 50 से 60 करोड़ की सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया

शिवपुरी- जिला प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मेडिकल कॉलेज के सामने वर्षों पुराने अतिक्रमण को ध्वस्त किया।

कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर एसडीएम आनंद सिंह राजावत के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त टीम सुबह 8 बजे मौके पर पहुंची। ग्राम नोहरीखुर्द के सर्वे नंबर 256 की कुल 6.3970 हेक्टेयर शासकीय भूमि में से बची हुई भूमि पर भू-माफियाओं ने अवैध दुकानें और स्टॉल लगाकर 2 से 3 लाख रुपये महीना किराया वसूला जा रहा था।

तहसीलदार की नोटिस और बेदखली आदेश के बाद कार्रवाई कर लगभग 50 से 60 करोड़ रुपये कीमत की शासकीय भूमि को मुक्त कराया गया। प्रशासन ने कहा है कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।