मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली के बाद उठे विवाद को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने रैली के बाद प्रायोजित विवाद खड़ा कर दलित कार्ड खेलने की कोशिश की है। सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस ‘बांटो और राज करो’ की राजनीति के जरिए समाज में फूट डालने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कांग्रेस के दलित प्रेम पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उसका इस्तेमाल केवल वोटों की राजनीति तक सीमित है।
#PushkarSinghDhami #Uttarakhand #Haldwani #HaldwaniNews #UttarakhandNews #BJP #Congress #PoliticalNews #DalitPolitics #HaldwaniRally #UttarakhandPolitics #PoliticalStatement #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #NewsReels #YouTubeShorts #InstagramReels #HaldwaniExpressNews