भीलवाड़ा: जिला कलेक्टर ने जलदाय, विद्युत एवं चिकित्सा विभाग की समीक्षा बैठक की, मौसमी बीमारियों की रोकथाम के दिए निर्देश
भीलवाड़ा। जिला कलेक्टर ने सोमवार को पीएचईडी विभाग के कार्यालय में जलदाय, विद्युत एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय कार्यों एवं आमजन से जुड़ी समस्याओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए।