छपरा शहर के श्यामचक आदर्श कॉलोनी स्थित संजीवनी संस्कार स्कूल में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के निदेशक सह शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी।
इस दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला और सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति का संकल्प लिया।
Chapra, Saran | Aug 15, 2026