मुरैना: एसपी के निर्देश पर जिलेभर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर बैंक,एटीएम सहितकई जगह चलाया चेकिंग अभियान
Morena, Morena | Aug 14, 2026 स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए मुरैना पुलिस का सघन बैंक-एटीएम चेकिंग अभियान,बैंक प्रबंधन एवं सुरक्षा गार्डों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए मुरैना जिले में पुलिस ने बैंकों, एटीएम और अन्य वित्तीय संस्थानों में सघन चेकिंग अभियान चलाया।