हल्द्वानी में महिला की मौत के मामले के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने कथित रूप से अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों के खिलाफ सख्ती तेज कर दी है। मंगलवार को बनभूलपुरा क्षेत्र में संयुक्त टीम ने छापेमारी कर तीन क्लीनिकों को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान क्लीनिक संचालक पंजीकरण और अन्य जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, एसडीएम मोनिका आर्या, एसीएमओ रजत भट्ट, स्वास्थ्य विभाग और बनभूलपुरा पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। सिटी मजिस्ट्रेट के अनुसार, बिना आवश्यक दस्तावेजों के क्लीनिक संचालन की शिकायत मिलने पर जांच की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और निर्धारित मानकों का पालन अनिवार्य है।
#Haldwani #HaldwaniNews #Uttarakhand #UttarakhandNews #Banbhoolpura #ClinicSealed #HealthDepartment #AdministrationAction #IllegalClinics #ClinicInspection #MedicalSafety #PublicHealth #CityMagistrate #APVajpayee #SDM #HealthNews #PoliceAction #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #NewsUpdate #NewsReels #InstagramReels #FacebookReels #YouTubeShorts #HaldwaniExpressNews