देहरादून में चर्चित कंटेंट क्रिएटर और यूट्यूबर अनुराग डोभाल एक मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई के दायरे में आ गए हैं। देहरादून पुलिस के अनुसार, 5 अक्टूबर की रात हरिद्वार बाईपास रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अनुराग डोभाल और उनके साथियों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक, चौकी पर बातचीत के दौरान भी विवाद दोबारा बढ़ने लगा, जिसके बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनुराग डोभाल समेत चार लोगों को धारा 170 BNSS के तहत हिरासत में लिया गया। मारपीट में घायल राज सिंह चौहान को मेडिकल परीक्षण के लिए दून अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बताया कि राज सिंह की तहरीर के आधार पर अनुराग डोभाल और अन्य आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
#AnuragDobhal #YouTuber #Dehradun #DehradunNews #Uttarakhand #UttarakhandNews #DehradunPolice #NehruColonyPolice #PoliceAction #AssaultCase #AllegedAssault #BNSS #ContentCreator #ViralNews #CrimeNews #BreakingNews #LatestNews #PoliceInvestigation #LawAndOrder #HaridwarBypass #DoonHospital #HindiNews #NewsUpdate #NewsReels #InstagramReels #FacebookReels #YouTubeShorts #HaldwaniExpressNews